शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

गिरिडीह के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की निर्मम हत्या, शव अधजला अवस्था मे जंगल से बरामद

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष डुमरी निवासी राकेश महतो की अज्ञात अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या ने कर दी गयी है। उनकी हत्या कर अपराधियों ने शव को जंगल में फेंका। राकेश महतो का अधजला शव झारखंड कॉलेज डुमरी घुटवाली के समीप रोड किनारे से पुलिस ने बरामद किया है।



राकेश महतो की हत्या की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। उनकी हत्या की खबर जंगल मे लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी। खबर सुन भारी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस महकमा के कई आला अधिकारी भी मौक़े पर पहुंच गए है।



बताया गया की राकेश महतो शुक्रवार 20 फ़रवरी को सुबह अपने घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे थे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। आज अहले सुबह उनका शव मिला है। उनकी हत्या की खबर सुन पूरे जिले में सनसनी फैल गयी है। लोगों में इस हत्या को लेकर काफी आक्रोश व्यापत है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से अविलम्ब इस हत्या कांड की गुत्थी सुलझाने और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग किया है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें