गिरिडीह नगर निगम 60.93 प्रतिशत
बड़की सरैया नगर पंचायत 70.91 प्रतिशत
धनवार नगर पंचायत 65.22 प्रतिशत
बता दें कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने नगर निकाय चुनाव के लिये निर्धारित समय सीमा सन्ध्या 05 बजे उपरांत कंट्रोल रूम में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए मतदान प्रतिशत से सम्बंधित जानकारी दी थी। वह शाम 05 बजे तक की थी। लेकिन उस वक्त भी काफी संख्या में मतदाता विभिन्न बूथों पर अपनी बारी के इंतजार में कतारबद्ग थे।
कतार में खड़े सभी मतदाताओं द्वारा मतदान करने के उपरांत मतदान के प्रतिशत में धनवार नगर निकाय को छोड़ शेष दोनों निकाय क्षेत्र गिरिडीह नगर निगम और बड़की सरिया नगर पंचायत में मतदान के प्रतिशत में इजाफा हुआ।
मतदान प्रतिशत में हुए इजाफा के बाद नगर निकाय चुनाव हेतु बनाये गये मीडिया कोषांग द्वारा बयान जारी कर बताया गया कि गिरिडीह नगर निगम में कुल 60.93 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि शाम 5 बजे तक यहां 59.29 प्रतिशत मतदान हुए थे। उस वक्त निगम क्षेत्र के 6 मतदान केंद्रों में मतदान जारी था।
वहीं बड़की सरिया में सर्वाधिक 70.91 प्रतिशत मतदान हुए। जबकि शाम 5 बजे तक यहां 63. 74 प्रतिशत मतदान हुए थे।
इसी प्रकार धनवार नगर पंचायत में कुल 65.22 प्रतिशत मतदान हुए। जबकि शाम 05 बजे तक भी यहां 65.22 प्रतिशत ही मतदान हुए थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें