शनिवार, 24 जनवरी 2026

लावारिश अवस्था मे सड़क किनारे मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह (Giridih)। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरसिया ब्लॉक मोड़ स्थित बर्मन टेंट हाउस के बाहर शनिवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतक की पहचान जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसोगोंदोंदिग्घी गाँव निवासी सुरेश पाण्डेय के रूप में हुई है।



स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सदलबल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने दूरभाष पर मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। वहीं शव देख परिजनों का रो रो बुरा हाल था। हालांकि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें