गिरिडीह (Giridih)। एक करोड़ रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात के साथ एक व्यक्ति को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति हजरत अंसारी है। उक्त जानकारी गिरिडीह के एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि धनवार थाना क्षेत्र में एक गिरोह द्वारा चोरी किया चांदी का जेवरात बाजार में बेचने का प्रयास किया जा रहा हैं। सुचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी डॉ बिमल कुमार ने अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने एण्टी क्राइम चेकिंग चलाया और एक स्वीफ्ट डिजायर (पंजीयन सं० WB04G-5772) को पकड़ा। वाहन चालक से पुछ-ताछ करने पर उसने अपना नाम हजरत अंसारी उम्र करीब 25 वर्ष पिता दिल मोहम्मद मियां ग्राम मनगसो, थाना धनवार, परसन ओ०पी० जिला-गिरिडीह बताया।
एसपी ने बताया कि कार की जांच के दौरान कार से एक सफेद प्लास्टिक का थैला एवं एक बैग बरामद किया गया। थैले में चांदी का पिघला हुआ सिल्ली 6 (छः) पीस कुल वजन 32 कि0 457 ग्राम, बैग से 1. चांदी का पायल 42 जोड़ा, 2. चांदी का चैन 13 पीस, 3. चांदी का ब्रेस्लेट-6 पीस, 4. चांदी का पान पत्ता-12 पीस, 5. चांदी का कड़ा-3 जोड़ा एवं 6. चांदी का बिछिया-44 जोड़ा को विधिवत जप्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
एसपी ने बताया कि इस बाबत धनवार थाना में एक काण्ड सं-11/2026 दिनांक 18.01.2026 में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस दर्ज किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें