गिरिडीह (Giridih)। सरस्वती शिशु मंदिर में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर आरोग्य भारती के जिला सचिव स्वर्गीय राजेश कृष्ण दास जी के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। आचार्य नलिन कुमार के संचालन में आरोग्य भारती व विद्या भारती गिरिडीह एवं धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित करते हुए आरोग्य भारती गिरिडीह के निर्वतमान अध्यक्ष, वरिष्ठ स्वयंसेवक, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. स्तीश्वर प्रसाद सिंहा ने स्व. राजेश कृष्ण दास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व दास जन्मजात स्वयंसेवी एवं समर्पित संघ कार्यकर्ता थे। दुमका सहित अन्य क्षेत्रों में विद्या भारती एवं आरोग्य भारती का प्रचार प्रसार में उनका अविस्मरणीय योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
वहीं आरोग्य भारती के प्रांत सचिव जय प्रकाश ने कहा कि राजेश कृष्ण दास का बीते 15 दिसंबर 2025 को आकस्मिक निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। जिस जोश, निष्ठा और समर्पण भाव से उन्होंने आरोग्य भारती को गति दी, वह अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि उनकी कमी को उन्हीं की तरह समर्पित भाव से कार्य कर भरना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धाजंलि सभा में जिलाध्यक्ष डॉ. विकास रमन, आरोग्य भारती धनबाद के अध्यक्ष दिनेश जी, सचिव विकास ओझा, उपाध्यक्ष यतींद्र जी समेत अन्य पदाधिकारी समेत सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य एवं संघ परिवार से जुड़े अधिकारीगण शामिल थे।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें