News Upadate Jharkhand (न्यूज डेस्क) : सोशल मीडिया और बड़े मीडिया हाउस की अफवाह पूर्ण खबरों पर विराम लगा हुए हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, करोड़ों दिलों पर राज करने वाले, सिने अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से रिलीज होकर सकुशल अपने घर लौट गए हैं। अब उनका आगे का इलाज घर मे ही आराम करते हुए किया जाएगा। ईश्वर इस सदाबहार कलाकार को हमेशा स्वस्थ रखें और उन्हें लंबी उम्र दें।
बता दें कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, करोड़ों दिलों पर राज करने वाले धर्मेंद्र बीते कुछ दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार को बड़े मीडिया घरानों से उनके निधन की खबरें आई थी। उसके बाद सोशल मीडिया में उनके निधन की खबर वायरल हुई और उनके प्रशासकों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि देने का दौर शुरू हो गया था। बाद में उनके परिवार की ओर से उनकी पत्नी सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी एवं पुत्री ईशा देवल ने उस खबरों का खंडन किया। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र की तबियत स्थिर है और वो स्वस्थ हैं। उसके बाद अफवाहों के दौर पर विराम लगा। वहीं उनका इलाज उपरांत अस्पताल ने उन्हें छुट्टी दे दी है और वो अस्पताल से सकुशल घर लौट चुके हैं।
गौरतलब है कि कभी कभी मीडिया के बड़े घरानों से कुछ ऐसी खबरें निकल कर आ जाती है और जिसका भुक्तभोगी हम सभी बनते हैं। दुर्भाग्य से हमारा मीडिया हाउस न्यूज अपडेट झारखण्ड भी इसका शिकार हुआ। हमारे मीडिया हाउस द्वारा भी उस अफवाह वाली खबर को प्रसारित किया गया, जिसका हमें खेद है। चूंकि हमारे पास खबरों का सोर्स वही बड़े मीडिया हाउस होता है। मीडिया के बड़े घरानों को ऐसा फिर न हो इसका ख्याल रखने की आवश्यकता है जिनकी बातों पर न केवल आम लोग बल्कि छोटे और मंझोले मीडिया हाउस भी आंख मूंद कर विश्वास करते हैं। हम अपने पाठकों से बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता “ही-मैन ऑफ बॉलीवुड” और उनके देश विदेश में फैले करोड़ों प्रसंशको से उस अफवाह वाली खबर के लिये माफ़ी चाहते हैं। और, भविष्य में ऐसी कोई पुनरावृत्ति नही हो इसकी कोशिश रखने की वायदा करते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें