गिरिडीह (Giridih)। फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की आगामी 21 सितंबर को होने वाले चुनाव के मद्देनजर टीम तुलसी पटेल के 22 में से 20 सदस्यों का दल आज गिरिडीह पहुंचा।
स्थानीय श्याम मंदिर परिसर स्थित सभा कक्ष में गिरिडीह पहुंची टीम ने गिरिडीह जिला चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान तुलसी पटेल की टीम ने गिरिडीह के लगभग 100 मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।
इसके पूर्व टीम तुलसी पटेल के गिरिडीह आगमन पर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद टीम तुलसी पटेल के उपस्थित सभी प्रत्याशियों ने बारी-बारी से अपना परिचय गिरिडीह के सदस्यों को दिया।
फेडरेशन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, चेंबर के पूर्व अध्यक्ष गुणवंत सिंह मोंगिया, उद्योगपति अरविंद राजगढ़िया, राजेंद्र बगेड़िया, विवेश जालान आदि कई सदस्यों ने गिरिडीह की विभिन्न समस्याओं से चुनाव मैदान में खड़े टीम तुलसी पटेल के प्रत्याशियों का ध्यान आकृष्ट कराया।
मौके पर फेडरेशन के वर्तमान अध्यक्ष परेश गट्टानी तथा तुलसी पटेल ने बहुत ही अच्छे तरह से उन समस्याओं के निदान पर अपने विचार प्रकट किया।
कार्यक्रम समापन पूर्व गिरिडीह जिला चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव प्रमोद कुमार ने फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स सभी प्रत्याशियों, गिरिडीह से फेडरेशन के सदस्यों एवं मीडिया बंधुओं का आभार प्रकट किया। बैठक में फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स गिरिडीह के लगभग 70 सदस्य मतदाता उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें