शुक्रवार, 1 अगस्त 2025

आज 01 अगस्त ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 01: 08 :: 2025, शुक्रवार

01 अगस्त 2025 : आज श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार दिन है। अष्टमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 41 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा।आज का दिन धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व रखता है क्योंकि आज मासिक श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। यह व्रत मां दुर्गा की उपासना और शक्ति की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव कर्क राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त 12:00 PM से 12:54 PM तक रहेगा। इस दिन राहुकाल 10:44 AM से 12:23 PM तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सौंदर्य की प्राप्ति होती है। इस दिन देवी लक्ष्मी को कमल के फूल, चावल और सफेद वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। शुक्रवार के उपायों में लक्ष्मी मंत्रों का जाप करना, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना और देवी लक्ष्मी की आराधना करना शामिल है। इन उपायों को करने से शुक्र ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। शुक्रवार के दिन विशेष रूप से सफेद वस्त्र, चावल और दही का दान करना लाभदायक होता है।

मासिक दुर्गाष्टमी - दुर्गाष्टमी हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है, जिसमें श्रद्धालु दुर्गा माता की पूजा करते हैं और उनके लिए पूरे दिन का व्रत करते हैं। मुख्य दुर्गाष्टमी, जिसे महाष्टमी कहते हैं, आश्विन माह में शारदीय नवरात्रि के दौरान पड़ती है। इस दिन को दुर्गा अष्टमी भी कहा जाता है और मासिक दुर्गाष्टमी को मास दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत और पूजा के माध्यम से भक्त दुर्गा माता की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन दुर्गा माता की पूजा करने से जीवन में शक्ति, साहस और सुरक्षा की प्राप्ति होती है। इस दिन दुर्गा माता को लाल वस्त्र, सिंदूर और लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। मासिक दुर्गाष्टमी के उपायों में दुर्गा चालीसा का पाठ करना, दुर्गा मंत्रों का जाप करना और दुर्गा माता की आराधना करना शामिल है। इन उपायों को करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन विशेष रूप से लाल वस्त्र, नारियल और फल का दान करना लाभदायक होता है।



आज का पंचांग: 01 अगस्त 2025, दिन : शुक्रवार युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082        शक संवत : 1947     ऋतु :  वर्षा मास         :  श्रावण     पक्ष  :  शुक्ल पक्ष          सूर्योदय    : 05: 42 AM, सूर्यास्त : 07: 13 PM    तिथि        : अष्टमी                                                नक्षत्र       : स्वाति 03:40 AM तक उपरांत विशाखा  राहुकाल   : 10:44 AM से 12:23 PM तक            चन्द्रमा     : तुला राशि पर संचार करेगा                       व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत, कांवड़ यात्रा जारी, मासिक दुर्गाष्टमी व्रत



आज :: 01 :: 08 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ दिखाई दे रहा है। कुछ अच्छे लोगों से मुलाक़ात दिन को और भी बेहतर बना देगी। ज़रूरी नहीं कि आप अपने साथी को अपने अतीत के बारे में बताएँ, इससे आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज रोमांस का आनंद लेंगे और अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। आप अपने व्यवसाय को गति देने के लिए कोई नई योजना तैयार करेंगे। किसी राजनीतिक संपर्क से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र के तनाव को दूर करने के लिए आज आप कुछ नया प्लान कर सकते हैं।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कुछ लोग थोड़ा बेचैन महसूस कर सकते हैं। आप अपने घर में कुछ बदलाव करने के बारे में भी सोच सकते हैं। कुछ लोग आपको घरेलू जीवन के सिलसिले में बहुत अच्छी सलाह देंगे और उसे अपनाकर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएँगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज थोड़े निराश हो सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आप धन कमाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। साझेदारी में संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोग कड़ी मेहनत और लगन से नई ऊँचाइयों को छू सकते हैं। आपके अच्छे प्रदर्शन का असर आपके करियर पर साफ़ दिखाई देगा।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। अपनी कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। अपने स्वभाव में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। आज किसी को आपकी ज़रूरत पड़ सकती है, वह व्यक्ति आपका कोई ख़ास हो सकता है। आप अपने रिश्ते में प्यार और समझदारी महसूस करेंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेमपूर्ण संबंध रहेंगे। आज आपका शुभ अंक 4 है। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ लोग पैसे खर्च करने से परेशान हो सकते हैं। व्यवसाय में कर्मचारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। शिक्षकों का आज उनकी मनपसंद जगह पर तबादला हो सकता है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को दस्तावेज़ों से जुड़ा काम सावधानी से करने की ज़रूरत होगी।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पुराने विवाद उभर सकते हैं। अपने नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए किसी योग्य व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त करने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में प्रेमी का कुछ करने का मन करेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बौछार हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि होने की संभावना है। आज व्यापार में हर गतिविधि पर कड़ी नज़र रखें। रोज़गार की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज कोई ऐसी जानकारी मिलेगी जिससे वे प्रसन्न होंगे।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज का दिन आपके लिए उन्नति का दिन रहेगा। आप में से कुछ लोग जल्द ही किसी बड़े घर में शिफ्ट होने वाले हैं। आप अपनी चतुराई और समझदारी से किसी भी समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार देने का वादा कर सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं, तो आपको अपने से बड़े किसी पुरुष या महिला से प्यार हो सकता है। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज पैसे बचाने के आपके प्रयास विफल हो सकते हैं। किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने के योग हैं। आपकी कार्य योजना से दूसरे लोग बहुत कुछ सीखेंगे।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको अपने जीवन की तुलना किसी और के जीवन से करने से बचना होगा। पति-पत्नी आपसी सहयोग से कुछ महत्वपूर्ण योजनाएँ बनाएंगे। प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम में भावनाएँ प्रबल रहेंगी। आज आपका शुभ अंक 1 है। आपको कई स्रोतों से धन प्राप्त होने लगेगा, आय के स्रोत में वृद्धि होने वाली है। आज आप व्यवसाय में नई योजनाएँ बनाने में व्यस्त रहेंगे। बिना पढ़े किसी भी कागज़ या दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज आप थोड़ा असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग या महिला से आपको अपने सवालों के जवाब मिल सकते हैं। बच्चे घर के कामों में अपनी माँ की मदद करेंगे, जिससे वे खुश रहेंगी। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपको अपने साथी के करीब रहने और उनके साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताने की ज़रूरत महसूस होगी। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज सकारात्मक रहें और सही तरीके से धन प्राप्त करने का प्रयास करें। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। व्यापारियों को इस समय बहुत सावधानी से काम करने की ज़रूरत है। सरकारी मामलों में जल्दबाज़ी न करें। बेरोज़गारों को वह कॉल या ईमेल मिल सकता है जिसका उन्हें इंतज़ार है।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आएगा। आप शाम का समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में बिताएँगे। आपको अपनी बेटी के लिए उपयुक्त वर मिल सकता है। विवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयास सकारात्मक परिणाम देंगे। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज बड़े मुनाफ़े के चक्कर में छोटे-मोटे कामों को नज़रअंदाज़ न करें। व्यवसाय विस्तार की योजनाओं पर काम करने का समय है। प्रॉपर्टी के मामले में कुछ विचार आने की उम्मीद है, आप उन्हें लागू करने का प्रयास करेंगे। आप अपने काम में नयापन लाने और पुराने तौर-तरीकों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज आपको कोई कीमती चीज़ मिल सकती है। अपनों का आपके प्रति प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा खाना खाएँ और अच्छी बातचीत का आनंद लें। आप अपने जीवनसाथी पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी बातें भी सुनेंगे। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा, लेकिन आप ज़्यादा समय नहीं दे पाएंगे। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर अच्छा मुनाफ़ा कमाएँगे। नया व्यवसाय शुरू करने का अच्छा अवसर है, इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जा सकता है। उन चीज़ों को ज़्यादा महत्व दें जो आपके लिए ज़्यादा महत्वपूर्ण हैं। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : दूसरों से सलाह लें, फ़ायदा हो सकता है। छात्र ऑनलाइन कुछ नया सीखने का मन बनाएंगे। से सलाह लें, इससे आपको फ़ायदा हो सकता है। जैसे हैं वैसे ही रहें। छात्र ऑनलाइन कुछ नया सीखने का मन बनाएंगे। वैवाहिक जीवन वैवाहिक जीवन प्रेम और आपसी देखभाल के साथ आगे बढ़ेगा। आपको अपनी पसंदीदा कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। आज आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ मिलता रहेगा। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए जल्द ही अच्छे अवसर आएंगे।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए सही दिन रहेगा। आप घर के लिए नया फर्नीचर मंगवा सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपके विचार को स्वीकार करेगा, लेकिन एक सीमा तक ही। अविवाहित लोगों को अपना अकेलापन दूर करने के लिए दोस्तों के साथ जुड़े रहना चाहिए। आज अपने प्रेम संबंधों को नज़रअंदाज़ न करें। आज गरीबों को खिचड़ी खिलाएँ, यह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है। आर्थिक रूप से, आज आपको अपनी संपत्ति बढ़ाने का कोई बड़ा अवसर मिलने की संभावना है। आज आपको धार्मिक कार्यों में दान करने का अवसर मिलेगा। आज व्यवसाय में हर गतिविधि पर कड़ी नज़र रखें। रोज़गार की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज कोई ऐसी जानकारी मिलेगी जिससे वे प्रसन्न होंगे। चिकित्सा से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : लड़कियों के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी पुराने दोस्त का अच्छा घर देखकर आपको जलन हो सकती है। घर के सभी सदस्य अपनी ज़िम्मेदारियाँ बखूबी निभाएँगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के व्यवहार से नाखुश नज़र आ सकते हैं। धन संबंधी समस्याएँ आज सुलझ जाएँगी। पारिवारिक व्यवसाय में आज आपको अपने जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कोई भी अनैतिक काम करने से दूर रहना चाहिए। आज आपको प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।



कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें