गिरिडीह (Giridih)। जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुई। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गयी। मृतक युवक की पहचान धनवार थाना क्षेत्र के चितरडीह निवासी प्रकाश साहू के रूप में हुई है।
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश साहू शनिवार की देर रात अपनी बाइक से जमुआ से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान खोरीमहुआ-जमुआ मुख्य मार्ग पर शिबूडीह के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक की उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही युवक प्रकाश की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही हिरोडीह थाना की पुलिस सदलबल घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने आ गयी। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी थाने पहुंचे। प्रकाश का शव देख परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि प्रकाश की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसे दो छोटे छोटे मासूम बच्चे हैं। मृतक की पत्नी और बच्चों का सारा संसार ही उजड़ गया।
वहीं रविवार सुबह सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर हीरोडीह पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुटी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें