मंगलवार, 22 अप्रैल 2025

आज 22 अप्रैल ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 22:: 04 :: 2025, मंगलवार

22 अप्रैल 2025 :  आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार दिन है। नवमी तिथि आज शाम 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 13 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही  दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज से पंचक प्रारंभ है। 
आज मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करना न भूलें। आज हनुमान जी की उपासना का उपवास करते हैं। सुंदरकांड का पाठ करें। अपने शरीर व स्वास्थ्य के अनुसार उपवास फलाहार रख सकते हैं। वैशाख माह का हर दिवस बहुत मङ्गलमय तथा दान व पुण्य प्राप्ति का सुअवसर देता है। मङ्गल के बीज मंत्र का जप करें। आज गुड़ व मसूर का दान करना बहुत फलित होता है। किसी पवित्र नदी में स्नान करें। पार्थिव शिवलिंग पूजन बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। इस माह मंदिरों में भंडारे व अन्न दान की व्यवस्था कराएं। विहंगों को दाना-पानी दें। गाय को पालक खिलाएं। मंगलवार को गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। चींटी को शक्कर दें। कुत्ते को भी रोटी दें। हनुमान जी के मन्दिर जाएं व उनके विग्रह की 03 परिक्रमा करें।
पंचांग के अनुसार आज सूर्य मेष राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा आज देर रात 12:31 तक मकर राशि में उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा। 




आज का पंचांग: 22 अप्रैल 2025, दिन : मंगलवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म
महीना       : बैशाख     पक्ष  :  कृष्ण पक्ष
सूर्योदय : 05: 49 AM, सूर्यास्त : 06: 51 PM
तिथि : नवमी 06:13 PM तक उपरांत दशमी
नक्षत्र : श्रवण 12:44 PM तक उपरांत धनिष्ठा
राहुकाल : 03:35 PM से 05:11 PM  तक
चन्द्रमा :  मकर राशि पर 12:31 AM तक उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, हनुमान जी पूजन दिवस




आज :: 22 :: 04 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने का रहेगा। आपके द्वारा तय किए गए अधिकांश काम पूरे होते नजर आएंगे। कुछ लोगों का स्वभाव कठोर हो सकता है। संतान प्राप्ति, या किसी अन्य दिन कहीं घूमने जाने के बारे में अपने जीवन साथी से चर्चा करें। प्रेम संबंधों में दुखी महसूस कर रहे लोगों को किसी करीबी से सहयोग मिल सकता है। आज आपका लकी रंग गुलाबी है। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। खुदरा व्यापारियों को उत्पाद में विविधता लाने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में बुद्धि और ज्ञान से आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में मोड सकते हैं।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका मन थोड़ा अशांत रह सकता है। आज सब कुछ आपके पक्ष में होने पर भी आपको कुछ कदम उठाने होंगे, अधिक सक्रिय और ऊर्जावान बने रहें। आपको अपने नेतृत्व गुणों को दिखाने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन में आपका मूड आपके साथी का मूड सेट करेगा। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत
सुंदर रहेगा। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज आपको बिजनेस में लाभ पाने के लिए सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में लाभ हो सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों को अधिकारियों और सहकर्मियों से मधुर संबंध बनाए रखने चाहिए।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
रिश्तों के लिहाज से आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। ससुराल वालों से संबंधों में कड़वाहट न आने दें। आपको अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का मन करेगा। आप अपने प्रेमी की खुशी के लिए उसे कोई उपहार दे सकते हैं। विवाहित लोग अपने रिश्ते में बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका लकी नंबर 6 है।
आपका ग्रह गोचर बता रहा है कि आपको अपनी मेहनत का फल जल्द ही मिलने वाला है। किसी बड़ी योजना से धन प्राप्ति की संभावना है, लेकिन यह अच्छी प्लाविंग से
संभव होगा। जनसंपर्क के मामले में आप पहले से अधिक मजबूत और ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पुराने कर्मचारी से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। 




कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ कोई अच्छा अवसर मनाने का मौका मिलेगा, खूब मौज-मस्ती होगी। परिवार में किसी युया का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के साथ
बिजी पल बिताएंगे। प्रेमियों के बीच प्यार बढ़ेगा और रोमांस के अवसर मिलेंगे। आज मछलियों को आटा खिलाएं। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज संपत्ति के मामलों में रुचि बढ़ने के योग हैं। व्यापार को बढ़ाने के नए तरीकों के बारे में सोचें। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। स्वभाव से आप मेहनती हैं और अब आप देख सकते हैं कि आपकी सारी मेहनत वाकई सार्थक है।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज मकर राशि का कोई व्यक्ति आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। अपने जीवनसाथी की सोच को समझने की कोशिश करें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज का दिन इनडोर डेट के लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपका लकी रंग आसमानी है। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। महिलाएं अपने व्यापार में विशेष रूप से सफल रहेंगी। ऑनलाइन कोई सामान बेचना आपके लिए आसान और फायदेमंद साबित होने वाला है। अपने महत्वपूर्ण काम दिन के पहले हिस्से में ही पूरा करने की कोशिश करें।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक रूप से सक्रिय रहने वाली महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके दिल को रोमांस से भर देगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आप अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन कमा सकेंगे। मशीनरी आदि से जुड़े व्यापार में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। कार्य क्षेत्र में आज कुछ व्यवधान आवे के योग हैं, सावधान रहें।




तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। आपको अपनी इच्छा शक्ति को बढ़ाने का प्रयास करवा चाहिए। पिता के व्यवहार से आप दुखी हो सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करने का प्रयास करेंगे। अपने लवमेट पर भरोसा रखें, लोगों की बातों में आकर अपने रिश्ते खराब न करें। आज आपका
शुभ अंक 5 है। आज वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से आपको कुछ अप्रत्याशित आय प्राप्त होने वाली है। व्यापार में नियोजित कार्यों की गति मजबूत रहेगी। आज आपको कोई डील मिलने पर बॉस की सराहवा मिलने वाली है।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी भी समस्या से घबरावे की बजाय अपनों से सलाह लें। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने का प्रयास करेंगे। आप किसी नए रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत करेंगे, जिससे आपके मन में खुशी रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आज आपका लकी नंबर 1 है। आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक बदलाच आने के आसार हैं। बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने की उम्मीद है। नौकरी से जुड़े लोगों को अपनी मेहनत और लगन से प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिलने की संभावना है।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप किसी खास बात को गहराई से जानने की कोशिश करेंगे। आपको मजबूत बने रहना होगा ताकि कोई आपकी मजबूरी का फायदा न उठा सके, आत्मविश्वास बनाए रखें। घर के महत्वपूर्ण कामों में आपको अहम भूमिका विभानी पड़ सकती है। आप अपनी वाणी और व्यवहार से अपने पार्टनर का दिल जीत लेंगे। अपने दोस्त को प्रभावित करने के लिए आप उस पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज नियमों की अनदेखी न करें, मेहनत पर पूरा भरोसा रखें। कोई आपसे लिया गया कर्ज समय पर लौटाकर विश्वास बनाए रखेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा। अपने खास संपकों से व्यापार में कोई बढ़िया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर न करना ही उचित रहेगा।





मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज समय की गति आपके पक्ष में है। आज लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित होंगे। आप अपना समय किसी पुराने शौक को दे सकते हैं। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सुलझ जाएगी। आज शाम को आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। आज आपका शुभ रंग हल्का हरा है। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज धन संबंधी काम प्रभावित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामले में आज का दिन आपके लिएबेहतरीन रहेगा, रुकें। सट्टे का काम करने वालों को आज धन हानि के संकेत दिख रहे हैं, सावधान रहें। व्यापार में अपने उत्पादों की गुणवत्ता से बिल्कुल भी समझौता न करें। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए अच्छा है। कुछ लोग पार्टी की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। पिता के साथ रिश्ते गहरे होंगे, एक-दूसरे की परेशानियां दूर करने की कोशिश करेंगे। पुराने रिश्तों की यादें आज आपके दिमाग में घूम सकती हैं। विवाहित जोड़ों के
लिए आज का दिब बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में भावुक होकर विर्णय लेता उचित नहीं रहेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज कोई आपका उधार दिया हुआ पैसा ब्याज सहित लौटा सकता है। किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने की उम्मीद है। आज नौकरी में अपना सारा काम खुद करने की कोशिश करें, किसी और पर न थोपें।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलंदाजी करने से बचें। पारिवारिक मामले में आपको अपनी पकड़ बनाए रखने की जरूरत होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज काफी अच्छा रहेगा। जो लोग किसी से प्यार करते हैं, उन्हें आज अपने प्यार का इजहार करने का मौका मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में थोड़ा झटका लग सकता है। किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। घर की मरम्मत का काम आप बजट के अंदर करवा सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपनी मेहनत से अपने वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं।




कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें