मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::04 :: 02 :: 2025 मंगलवार

04 फरवरी 2025 :  आज पवित्र माघ माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार दिन है। आज हनुमान जी के निमित्त मंगलवार का पावन व्रत है। महाकुम्भ स्नान चल रहा है। आज संगम में या किसी पवित्र नदी में स्नान का आध्यात्मिक लाभ लें। हनुमान जी की उपासना करें। अपने वजन के बराबर गेंहू का दान करें। यह माह विष्णु जी व लक्ष्मी जी को समर्पित बहुत ही पुण्यदायी होता है। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों, तिल व कंबल का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। पीपल के वृक्ष के तले बैठकर सुंदरकांड के पाठ से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। हनुमान जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। तिल के लड्डू व काले ऊनी वस्त्रों का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। इस समय नित्य गंगा स्नान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। मधु, तिल, बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें। आध्यात्मिक सतसंग का आनन्द लें। रोगों से बचने के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।
आज सप्तमी तिथि देर रात 2 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 6 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 49 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज रथ सप्तमी का व्रत किया जाएगा। आज दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर गुरु मार्गी होंगे।

आज का पंचांग: 04 फरवरी 2025, मंगलवार, विक्रम सम्वत : 2081, शाका : 1946, मास : माघ, पक्ष : शुक्ल पक्ष, तिथि : सप्तमी तिथि 02:31 AM तक उपरांत अष्टमी, ऋतु : शिशिर, नक्षत्र : अश्विनी 09:49 PM तक उपरांत भरणी,  सूर्योदय : 07:09 AM प्रातः सूर्यास्त : 06: 12 PM सायं, राहुकाल : 03:26 PM से 04:49 PM तक, चन्द्रमा: मेष राशि पर संचार करेगा। 
व्रत-त्यौहार : गुप्त नवरात्रि का सातवां दिन, मंगलवार व्रत, रथ सप्तमी, नर्मदा जयंती


आज :: 04:: 02 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। संतान से जुड़े कामों को लेकर आप भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे, तभी उन्हें किसी नए कोर्स में एडमिशन मिलेगा। घर खरीदने के लिए आप लोन आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा। भाग्यशाली अंक: 3, भाग्यशाली रंग : मैरून


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा, शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा, उन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के लिए कोई छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। छात्रों को चौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी भी काम के प्रति लापरवाही न दिखाएं। भाग्यशाली अंक: 5 भाग्यशाली रंगः पीला


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपके काम की गति धीमी रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में किसी बात को लेकर कोई गलतफहमी है तो वह भी सुलझ जाएगी। महिला मित्रों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें, क्योंकि वे कार्यस्थल पर आपके बारे में गपशप कर सकती हैं। किसी काम को पूरा करने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। घर में किसी मेहमान के आने से परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। भाग्यशाली अंक: 7, भाग्यशाली रंगः भुरा



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहने वाला है। अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप काफी खुश रहेंगे। किसी व्यापारिक काम से आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका बॉस आप पर जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकता है। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। पारिवारिक मामलों को लेकर आप थोड़े तनाव में रहेंगे। आप अपने किसी मित्र से कुछ आर्थिक मदद मांग सकते हैं। भाग्यशाली अंक : 6, भाग्यशाली रंगः नारंगी 


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। रोजगार को लेकर चिंतित युवाओं को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। मातृ स्वभाव के कारण आपसे कोई गलती हो सकती है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आप प्रसन्न होंगे। भाग्यशाली अंक : 5, भाग्यशाली रंगः बैंगनी


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यों में भाग लेकर नाम कमाने का रहेगा। आप अपनी आय का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी खर्च करेंगे। आप किसी मनोरंजन कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव के कारण मन परेशान रहेगा। आपको अपने काम के लिए योजना बनानी होगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। भाग्यशाली अंक : 6, भाग्यशाली रंगः सफेद


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज तुला राशि वालों के कामकाज में कुछ नई मुश्किलें आएंगी। आपको अपने काम को कल पर टालने से बचना होगा। अपने विरोधियों की चालों को समझने की कोशिश करें, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वे अपने पार्टनर को अपने परिवार वालों से मिलवा सकते हैं। आपकी दीर्घकालिक योजनाओं को गति मिलेगी। आप कोई नया निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार की याद आ सकती है। भाग्यशाली अंक : 4, भाग्यशाली रंगः नीला


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। मन में किसी उलझन के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। किसी की बातों से आपको बुरा लगने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिलजुल कर निपटाने की जरूरत है। भाग्यशाली अंक : 6, भाग्यशाली रंगः सफेद
 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन नई प्रॉपर्टी खरीदने का रहेगा। आपको नई नौकरी मिल सकती है। अपने काम में बिल्कुल भी ढिलाई न बरतें। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। घर में रहकर ही अपने पारिवारिक समस्याओं का समाधान करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी से कोई कर्ज लिया था तो उसे काफी हद तक चुका सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 9, भाग्यशाली रंगः लाल



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। बेवजह किसी दूसरे के मामले में न बोलें। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बनेगा। आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ा सोच-समझकर लेने की जरूरत है। राजनीति में काम करने बाले लोगों को अपने आस-पास रहने वाले लोगों की चाल को समझना होगा। भाग्यशाली अंक : 8, भाग्यशाली रंगः हल्का नीला



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कुछ नए संपकों से लाभ होगा। पारिवारिक मामलों में आप व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी तो वह भी सुलझ जाएगी। आप घर में कोई नया वाहन ला सकते हैं। यदि व्यापार में आपका पैसा डूब गया था तो उसके वापस मिलने की संभावना है। आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। भाग्यशाली अंक : 8, भाग्यशाली रंगः हरा


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों का स्वास्थ्य आज नरम रहेगा। आपकी अच्छी सोच से आपको लाभ होगा। आपको किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना होगा। आपको अधिक तला-भुना खाना खाने से बचना चाहिए। सामाजिक कार्यों में आपकी छवि सुधरेगी। आपको कोई पद मिल सकता है। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपके कुछ पुराने लेन-देन निपट जाएंगे। आपको अपने अध्ययन के खचों पर ध्यान देना होगा। भाग्यशाली अंक: 7, भाग्यशाली रंगः हल्का पीला

 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें