25 जनवरी 2025: षट्तिला एकादशी का व्रत शनिवार को ध्रुव योग में है. एकादशी के दिन माघ कृष्ण एकादशी तिथि, ज्येष्ठा नक्षत्र, ध्रुव योग, बव करण, पूर्व का दिशाशूल और वृश्चिक में चंद्रमा है. षट्तिला एकादशी को व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करें. माघी एकादशी पर काले तिल का दान करते हैं, इससे दरिद्रता दूर होती है, धन और संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है. काले तिल के 6 उपाय से व्यक्ति का कल्याण होता है. षट्तिला एकादशी को काले तिल का दान, पानी में तिल डालकर स्नान, तिल का उबटन, भोजन में तिल का उपयोग आदि करते हैं. इस दिन भगवान विष्णु को तिल अर्पित करते हैं और पूजा के समय षट्तिला एकादशी की व्रत कथा सुनते हैं. इस व्रत को करने और हरि कृपा से पाप मिटेंगे, मोक्ष की प्राप्ति होगी.
जो व्यक्ति अपने पूरे जीवन दान न किया हो, उसे षट्तिला एकादशी के दिन तिल का दान करना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जितने दाने तिल का दान करेंगे, उतने वर्ष तक स्वर्ग में सुखपूर्वक रहने का सौभाग्य प्राप्त होगा. षट्तिला एकादशी को शनिवार व्रत भी है. इस वजह से काले तिल का दान करने से शनि देव की कृपा भी प्राप्त होगी. शनि देव आप से प्रसन्न होंगे और आपके दुख दूर होंगे. शनिवार को तिल, काले कपड़े, लोहा, उड़द की दाल, सरसों का तेल आदि दान करने से कुंडली का शनि दोष दूर होगा. शनिवार को छाया दान करने से साढ़ेसाती और ढैय्या में राहत मिलती है.
आज का पंचांग: 25 जनवरी 2025, शनिवार,
विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, मास : माघ, पक्ष : कृष्ण पक्ष, ऋतु : शिशिर , तिथि : एकादशी 08:32 PM तक उपरांत द्वादशी, नक्षत्र : ज्येष्ठा, सूर्योदय : 07:13 AM प्रातः सूर्यास्त : 06: 05 PM सायं, राहुकाल : 09:56 AM से 11:17 AM तक, चन्द्रमा: वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
त्यौहार और व्रत : षटतिला एकादशी
आज :: 25:: 01 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है और दूर रहने वाले कुछ रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकते हैं। पारिवारिक मामलों को घर पर ही सुलझाएंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक एकता बनी रहेगी। आप किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। शुभ रंग : लाल, शुभ अंक : 5
आज के दिन मेष राशि के जातक हनुमान जी की पुजा करें। उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें। इससे कार्य मे सफलता मिलेगी
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। अगर आप अपनी नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो किसी दूसरी जगह आवेदन कर सकते हैं। किसी भी काम को लेकर कोई भी फैसला दिल की बजाय दिमाग से लेंगे तो उनके लिए बेहतर रहेगा। शुभ रंग : हरा, शुभ अंक : 3
वृष राशि के जातक शनिदेव की पुजा करें। शनिवार को कुछ दान अवश्य करें। इससे काम मे रुकावटें कम आयेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहने वाला है। व्यापार में आपको काम पर पूरा ध्यान देना होगा। साझेदारी में धोखा मिल सकता है। किसी सहकर्मी से झगड़े होंगे और किसी से भी काम में जल्दबाजी न दिखाएं, अन्यथा परेशानियां बढ़ेंगी। माता आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी देंगी, जिसे पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। शुभ रंग : पीला, शुभ अंक : 7
मिथुन राशि के जातक को हरे रंग के कपड़े पहनने से मानसिक शांति मिलेगी और काम मे सफलता प्राप्त होगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। यदि आपके ऊपर कोई कर्ज था, तो आप उसे काफी हद तक चुकाने का प्रयास करेंगे। परिवार में आप किसी सदस्य को काम के लिए बाहर ले जा सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आपके रक्त संबंध मजबूत होंगे। लड़ाई-झगड़े को बढ़ावा न दें। शुभ रंग : सफेद, शुभ अंक: 6
कर्क राशि के जातक आज के दिन श्री कृष्ण जी के मन्दिर में दीपक जलाएं। इससे जीवन मे सकारात्मक ऊर्जा आयेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों को मिल बैठकर पारिवारिक मतभेद सुलझाने की जरूरत है। व्यापार में आपके सहकर्मी आपका पूरा साथ देंगे। यदि कोई झगड़ा होता है, तो आप उनके बीच मध्यस्थता करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपने आस- पास रहने वाले लोगों से दूरी बनाए रखनी होगी। अगर आपने कोई छात्रवृत्ति से संबंधित परीक्षा दी थी, तो आप उसकी तैयारी कर सकते हैं। शुभ रंग : सुनहरा, शुभ अंक : 9
सिंह राशि के जातक आज के दिन माता- पिता का आशीर्वाद लें। इससे काम मे सफलता मिलेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों को अपने काम पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी फैसला न लें। परिवार में आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी, नहीं तो परिवार में झगड़े बढ़ेंगे और बच्चों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। किसी पुराने मित्र से काफी समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी। कार्य क्षेत्र में आप अपनी सोच का अच्छा फायदा उठाएंगे। शुभ रंग : नीला, शुभ अंक : 9
कन्या राशि के जातक रात्रि में दीपक जलाएं। यह आपको मानसिक शांति और सफलता दिलायेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन नया वाहन खरीदने के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं, अगर वे लोन के लिए अप्लाई करेंगे तो उन्हें आसानी से लोन मिल जाएगा। आपको किसी से कुछ भी कहने से बचना होगा और आपके परिवार में किसी शुभ उत्सव की तैयारियां शुरू हो सकती हैं। अगर आपका कोई काम पैसों की वजह से अटका हुआ था तो वह भी पूरा हो सकता है। शुभ रंग : गुलाबी, शुभ अंक : 7
तुला राशि के जातक आज सफेद वस्त्र पहनें। इससे मानसिक शांति मिलेगी और सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपकी जीत होगी। आपकी तरक्की के रास्ते में आ रही रुकावटें दूर होंगी। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए, नहीं तो परेशानियां बढ़ सकती हैं। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई काम किया था तो आपको अपने पार्टनर पर कड़ी नजर रखनी होगी।
शुभ रंग : लाल, शुभ अंक : 3
वृश्चिक राशि के जातक आज भगवान सूर्य की पुजा करें। यह आपके कार्य मे सफलता देगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप अपने बच्चों को पिकनिक आदि पर ले जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। आपको अपने कीमती सामान के चोरी होने का डर है। किसी पुराने रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। अपने व्यापार को विदेश ले जाने के प्रयासों में आप सफल होंगे। शुभ रंग : बैगनी, शुभ अंक : 8
धनु राशि के जातक आज दान पुण्य करें। यह आपके जीवन मे सुख और समृद्धि लायेगा।
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उलझन भरा रहने वाला है। अगर आप बिना सोचे-समझे कोई भी निर्णय लेंगे तो उसमें परेशानी बढ़ सकती है। तेज रफ्तार वाहनों का प्रयोग करते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। दीर्घकालीन योजनाओं में गति आएगी। आपकी मनोकामना पूरी होने से आप काफी खुश रहेंगे। अगर आप किसी तनाव में थे तो वह भी काफी हद तक दूर हो जाएगा।
शुभ रंग : सफेद, शुभ अंक : 10
मकर राशि के जातक आज अपने घर में साफ सफाई रखें। यह आपके जीवन मे समृद्धि लायेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों को आज किसी भी वाद- विवाद से दूर रहने की जरूरत है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप किसी कानूनी पचड़े में न पड़ें और आपको किसी बात पर बेवजह गुस्सा करने से बचना होगा। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के लोग भी आपसे नाराज रहेंगे। माता आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। किसी की बातों में न आएं। व्यापार में आपके कुछ विरोधी भी आपका काम पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। शुभ रंग : नीला, शुभ अंक : 11
कुंभ राशि के जातक आज गरीबों को वस्त्र दान करें। यह आपके जीवन को बेहतर बनायेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कुछ पुराने काम पूरे करने में दिक्कतें आएंगी, लेकिन आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं, तो आपको उसके जरूरी काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में प्यार और स्नेह बना रहेगा और अगर कोई लड़ाई-झगड़ा होता है, तो उसमें चुप रहना ही आपके लिए बेहतर होगा। सरप्राइज गिफ्ट मिलने से आप खुश रहेंगे। शुभ रंग : हरा, शुभ अंक : 4
मीन राशि के जातक आज नदी में जल दान करें। यह आपके जीवन को सकारात्मक बनायेगा।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें