बुधवार, 1 जनवरी 2025

शुभ संयोग में शुरू होगा नववर्ष 2025, कई राशियों के लिये बेहद शुभ होगा यह साल

शुभ संयोग में शुरू होगा नववर्ष 2025, कई राशियों के लिये बेहद शुभ होगा यह साल

[विशेष ज्योतिषीय आलेख ज्योतिष शास्त्री के अनुसार]

इस बार अंग्रेजी नववर्ष बेहद ही शुभ संयोग में शुरू होने वाला है। कई ग्रहों के गोचर से कई शुभ संयोग बनेंगे, ऐसे में वर्ष 2025 कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। अंग्रेजी नववर्ष के पहले दिन हिंदू पंचांग के अनुसार 1 जनवरी 2025 को हर्षण योग, शिववास योग, बालव और कौलव योग का शुभ संयोग बन रहा है। अंग्रेजी नववर्ष 2025 के पहले दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जो सुख समृद्धि और तरक्की के लिए बेहद कारगर माने जा रहे हैं। 01 जनवरी को ही द्वितीया तिथि, उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र और हर्षण, शिव वास, बालव और कौलव योग बनने जा रहे हैं। इसके अलावा साल भर भी ग्रहों का राशि परिवर्तन जारी रहेगा। इसका असर सभी राशि वालों पर पड़ेगा। इन शुभ योग के बीच नए साल का आना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए साल को लेकर मान्यता भी है कि अगर साल का पहला दिन अच्छा हो तो पूरा साल अच्छा रहता है।  

इस बार नए साल का आरंभ बुधवार से हो रहा है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है, जो सभी देवताओं में प्रथम पूज्य हैं। ऐसे में यह वर्ष हर किसी के लिए मंगलकारी सिद्ध होने वाला है। यह संयोग कई वर्षों बाद बना है। ऐसे में इस बार का नया साल और खास हो गया है। सप्ताह का हर दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित है। 



ज्योतिष के अनुसार 2025 की शुरुआत में मालव्य और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग शुक्र के 27 जनवरी को मीन राशि में गोचर से बन रहा है। इसके साथ वर्ष 2025 दो बड़े प्रभावशाली ग्रह शनिदेव व गुरु राशि परिवर्तन करेंगे। नए साल की शुरुआत हर्षण, शिववास, बालव और कौलव योग से होने से कुछ राशि वालों के लिए 2025 शुभ रहेगा। शनिदेव 29 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। शनि ग्रह पिछले ढाई वर्ष से कुंभ में विराजमान थे। अब 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 

साल 2025 में ग्रह गोचर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है। साल 2025 में एक साथ कई बड़े ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों, देश और दुनिया पर देखने को मिलेगा। साल 2025 में राहु, शनि, मंगल, गुरु और केतु सभी बड़े ग्रह का गोचर होगा।  कुल मिलाकर 2025 मंगल के प्रभाव का वर्ष है। कई बड़ी कार्यवाही होगी। परिवर्तन आएगा। सबसे पहले अगर अंक शास्त्र के नजरिए से देखें तो 2025 का जोड़ 9 बनता है जो की ग्रहों के सेनापति मंगल के द्वारा शासित है। मंगल क्रिया और ऊर्जा का ग्रह है। इसका मतलब है कि 2025 दुनिया के नजरिए से साहसिक निर्णय, बड़े कार्यो और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक मजबूत अभियान का वर्ष होगा। मंगल चूंकि सेनापति है इसलिए वह चुनौतियां भी लेकर के आते हैं। इसलिए मंगल की ऊर्जा को बहुत बुद्धिमानी से संभालता आवश्यक हो जाता है।



ग्रह गोचर 2025
साल 2025 की शुरुआत में शनि अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद मई में राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में पहुंचेंगे। 18 मई 2025 को राहु मीन राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसी के साथ गुरु साल 2025 में वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु का गोचर 14 मई 2025 को मिथुन राशि में होगा।

शुभ प्रभाव
बीमारियों के इलाज में भी नए-नए आविष्कार होंगे। नई-नई दवाइयां और तकनीक विकसित होगी। बीमारियों में कमी आएगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आय में इजाफा होगा। चीजों की लागत सामान्य रहेगी। महंगाई में कमी आएगी। लोगों की सेहत में सुधार होगा। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रभाव बढ़ेगा और मजबूती भी आएगी। अन्य देशों से संबंध अच्छे हो जाएंगे। राष्ट्र विरोधी गतिविधियां खत्म होंगी। फसल और अनाज का उत्पादन बढ़ेगा। शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां तेज हो सकती हैं। सरकार धीरे-धीरे आन्तरिक विवादों को खत्म करने में कामयाब रहेगी।


राजनीति क्षेत्र
राजनीति के में थोड़ा उथल पुथल जरूर होगा। लेकिन फिर सब स्थाई हो जाएगा। सभी उत्तम ढंग से काम करेंगे, राजनीतिक क्षेत्र में नेता अपने अपने स्थान पर स्थापित होंगे और फिर उत्तम कार्य करेंगे। राजनीतिक स्थिरता आएगी। राजनीतिक क्षेत्र में कई प्रभावशाली लोग आएंगे जो लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। इस बार कड़ा राजनीतिक द्वंद भी देखने को मिलेगा।

सामाजिक क्षेत्र
साल 2025 में सामाजिक क्षेत्र में कई बड़े काम होंगे। सामाजिक समरसता बहेगी। लोग एकजुट होंगे, धार्मिक क्षेत्र में कई बड़े काम होंगे। कई इतिहास बनेंगे। लोगों की बड़ी आस्था देखने को मिलेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें