सड़क हादसे में 14 घायल, 9 गम्भीर
गिरिडीह : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के पोरैया के आज हुई एक सड़क दुर्घटना में 14 लोग घायल हो गए। जिनमे 9 गम्भीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया गया है।
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि बंगाल से बक्सर जा रही एक पिकअप वैन डुमरी के पोरैया के समीप अनियंत्रित होकर पलटी मार गयी। जिससे उक्त वाहन पर सवार 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंहा चिकित्सको ने गम्भीर रूप से घायल 9 लोगों को बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया है।
घायलों में गणेश यादव, सन्तोष घोष, मिताई घोष, धनञ्जय घोष, राजेश पूरी, अर्जुन प्रसाद, जितेंद्र यादव, अजय कुमार सिंह आदि शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें