किरासन उड़ेल महिला ने खुद को किया आग के हवाले, बचाने गया पति भी झुलसा
गिरिडीह : जिले के गावां थाना क्षेत्र के पसनोर गांव में पति पत्नी के बीच का विवाद इस हद तक बढ़ गया कि तैश में आकर पत्नी ने अपने शरीर पर किरासन उड़ेल कर को खुद को आग के हवाले कर दिया। हालांकि पति ने उसे जलने से बचा लिया लेकिन पत्नी को बचाने में पति भी झुलस कर घायल हो गया है।
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मिथिलेश अग्रवाल नामक व्यक्ति की पत्नी चुन्नी देवी महज इस कारण भड़क गयी थी क्योंकि उसका पति शराब पीकर घर लौटा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच रात में शुरू हुआ विवाद सुबह तक जारी रहा। विवाद इस कदर भभका की उसकी पूर्णाहुति के पूर्व चुन्नी ने गुस्से में आकर अपने शरीर पर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। पत्नी को आग से झुलसता देख पति का नशा काफूर हो गया और वह उसे बचाने दौड़ा। पत्नी को आग से बचाने के क्रम में पति भी बुरी तरह से झुलस गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद महिला चुन्नी देवी के मायके वाले पसनोर पहुंचे महिला को अपने साथ लेकर मोदीडीह उसके मायके ले गये। अंतिम समाचार मिलने तक झुलसी महिला चुन्नी देवी का इलाज जमुआ स्थित एक अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें