मंगलवार, 16 जून 2020

मेट्रोस गली में फंदे से झूलती मिली किशोरी की लाश, जांच में जुटी पुलिस

मेट्रोस गली में फंदे से झूलती मिली किशोरी की लाश, जांच में जुटी पुलिस
गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र स्थित बरगंडा पावर हाउस स्थित मेट्रोस गली में एक मकान के छत पर फंदे से झूलती मिली एक किशोरी के शव।
बताया जाता है कि मृतका 13 वर्षीया खुशबू कुमारी  शीतलपुर निवासी जीतू रवानी की पुत्री है। मृतका मकान मालिक रवि सिंह के घर काम करती थी।

 मंगलवार को दोपहर बाद उसकी लाश मकान के छत पर फंदे से झुलती मिला। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतका के मौत के कारणों का पता नही चल पाया है।हालांकि घटना के बाद घटना स्थल पर उपस्थित आसपास के लोगों ने हत्या की भी आशंका जताया है।  बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। आत्महत्या या हत्या दोनों ही बिंदुओं पर पुलिसिया तफ्तीश जारी है। बहरहाल घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी ने दो टूक कहा कि पुलिस जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा। इधर घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें