एकल अभियान ने किया मास्क का वितरण
पीरटांड़/ गिरिडीह : एकल अभियान की ओर से पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को कोरोना महामारी से लोगो को बचाव हेतु मास्क का वितरण किया गया।
एकल अभियान द्वारा गुरुवार को 15 हज़ार से अधिक लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया। एकल अभियान के अमित आनंद ने बताया कि पीरटांड़ और उसके आसपास के क्षेत्रों में 50 हज़ार से अधिक मास्क वितरण का लक्ष्य रखा गया है। ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इस महामारी से बचाया जा सके।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें