गैस चूल्हा जलाने के क्रम में युवती झुलसी, गम्भीर
गिरिडीह: जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो पंचायत स्थित बरवाटांड़ टोला में गैस चूल्हा जलाने के क्रम में शनिवार एक युवती बुरी तरह झुलस गई। घायल युवती गिरधारी सिंह की 17 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी बतायी जाती है।
वंही युवती को बचाने के क्रम में उसके भाई अजय सिंह का भी दोनों हाथ झुलस गया। आनन फानन में ग्रामीणों द्वारा 108 एम्बुलेंस के जरिये दोनों घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अजय सिन्हा द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया गया।
घटना के बाबत युवती की मां शनिचरिया देवी ने बताया कि खाना बनाने के लिए जैसे ही उनकी बेटी ने चूल्हा जलाने हेतु माचिस की तिल्ली जलाया उसके कपड़े में आग पकड़ लिया। हल्ला मचाने पर भाई अजय सिंह पहुंचा और बचाने का प्रयास किया। जिसमें उसका भी हाथ झुलस गया। बताया कि गैस का नॉब सम्भवतः खुला रह गया था। जिस कारण यह हादसा हो गया। युवती की स्थिति गंभीर बतायी जाती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें