बुधवार, 6 मार्च 2019

महिला ने पांच वर्षीय पुत्र के साथ एक ही फंदे से झूल की इहलीला समाप्त

 एक ही फंदे से झूलती मिली माँ -बेटे की लाश, लोग स्तब्ध, जाँच में जुटी पुलिस

गिरिडीह : जिलामुख्यालय की उपनगरी पचम्बा में बुधवार को एक हृदय विदारक घटना घटित हुई। जिसमे एक महिला ने अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ एक ही फंदे से झूल अपनी इहलीला समाप्त कर ली।जिसने भी इस हृदय विदारक घटना को देखा उन सभी लोगों का कलेजा मुंह को आ गया। 

घटना की सुचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस बोडो स्थित घटना स्थल पर पहुंच शव को अपनी अभिरक्षा में जाँच पड़ताल में जुट गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला आशीष मुर्मू की 35 वर्षीया पत्नी बेगुला सोरेन है और उसके पांच वर्षीय पुत्र का नाम आदित्य मुर्मू है। जो बोडो स्थित एक मकान में बतौर किरायेदार रहती थी।

मां और बेटे की एक ही फंदे पर एक साथ झूलते मिली लाश से पुरे इलाके में सनसनी फ़ेल गयी है। सभी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि महिला ने अपने बच्चे के साथ अपनी जान दे दी। हालांकि अंतिम समाचार मिलने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतका के पति की माने तो वह मजदूरी का काम करता है। रात्रि 8 बजे जब वह घर लौटा तो घर अंदर से बन्द था। काफी खटखटाने पर भी जब नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांक कर देखा। अंदर उसकी पत्नी फंदे से झूली हुई थी।  बहरहाल पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें