मंगलवार, 25 सितंबर 2018

जन्मदिन पर याद किये गये दीनदयाल उपाध्याय

भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ने मनाया दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस, लिया उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प

गिरिडीह : बोडो स्थित चौधरी कंपलेक्स में भारतीय जनता पार्टी की प्रबुद्ध प्रकोष्ठ द्वारा मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस मनाया गया l

भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर तथा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।

वक्ताओं ने मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह महान चिंतक, संगठनकर्ता और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष थेl
                    विलक्षण बुद्धि, सरल व्यक्तित्व एवं नेतृत्व के अनेक गुणों के स्वामी भारतीय राजनीतिक क्षितिज के इस प्रकाशमान सूर्य ने भारत वर्ष में "समतामूलक राजनीति विचारधारा" का प्रचार एवं प्रोत्साहन किया l
               पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान दार्शनिक ,पत्रकार एवं लेखक थेl उन्हें जनसंघ के आर्थिक नीति का रचनाकार कहा जाता है l

उन्होंने कहा था कि - "भारत में रहने वाला और इसके प्रति ममत्त्व की भावना रखने वाला मानव समूह एक जन है उनकी जीवन प्रणाली कला साहित्य दर्शन सब भारतीय संस्कृति है इसलिए भारतीय राष्ट्रवाद का आधार या संस्कृति है इस संस्कृति में निष्ठा रहे तभी यह एकात्म रहेगाl"

वक्ताओं ने कहा कि वह समाज के अंतिम छोर के लोगों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने में विश्वास रखते थेI
मौके पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने का दृढ़ संकल्प लिया।


कार्यक्रम में  भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर शैलेंद्र कुमार चौधरी, प्रभात कुमार, संजीत सिंह, नितेश नंदन, गंगाधर दास, रोहित श्रीवास्तव, हिमांशु सिन्हा, अंशु ,प्रतीक ,सत्यम सहित काफी लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें