मंगलवार, 1 जुलाई 2025

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट ने मनाया डॉक्टर्स डे किया पौधारोपण

गिरिडीह(Giridih)। लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट द्वारा आज डॉक्टर्स डे पर एक कार्यक्रम आयोजित कर डॉक्टर ज्ञान प्रकाश, डॉक्टर दीपक कुमार, डॉक्टर नूतन लाल, डॉक्टर सुमन कुमार, डॉक्टर विकाश लाल को बुके भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने मुफ्फसिल थाना परिसर में फलदार वृक्षों का पौधारोपण भी किया। मौके पर क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने कहा कि आज लायन वर्ष का शुरुआत है। वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टिविटी के तहत यह कार्यक्रम किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने का सबसे कारगर उपाय वृक्षारोपण है।


कार्यक्रम में लायन धर्म प्रकाश, लायन राहुल बर्मन, लायन राहुल कुमार, लायन सुदीप गुप्ता, लायन मंसूर अलाम सिद्दीकी, लायन विकाश गुप्ता, लायन राजेश गुप्ता समेत कई सदस्य उपस्थित थे।


गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में शुरू हुआ 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा की अध्यक्षता में विशेष मध्यस्थता अभियान की शुरुआत हुई। यह अभियान आज 1 जुलाई से शुरू होकर आगामी 30 सितंबर तक चलेगा।


इस अभियान को सफल बनाने हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में सभी न्यायिक पदाधिकारी की एक बैठक हुई। जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बताया कि जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा मध्यस्थता अभियान आज, 1 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस अभियान का उद्देश्य अदालतों में लंबित मामलों को सुलझाना और विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता को बढ़ावा देना है।


कहा कि 90 दिवसीय यह राष्ट्रव्यापी अभियान, राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (NALSA) और सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति (MCPC) द्वारा शुरू किया गया है। अभियान के तहत, जिला विधिक सेवा प्राधिकार तालुका अदालतों से लेकर उच्च न्यायालयों तक सभी उपयुक्त मामलों को निपटाने का प्रयास किया जाएगा।


जिसमें मध्यस्थता के लिए पात्र लंबित मामलों में दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा मामले, चेक बाउंस मामले, वाणिज्यिक विवाद मामले, सर्विस मेटर, आपराधिक समझौता योग्य मामले,बउपभोक्ता विवाद मामले, ऋण वसूली मामले, विभाजन मामले, बेदखली मामले, भूमि अधिग्रहण मामले एवं अन्य उपयुक्त सिविल मामले तथा राजस्व प्रकरण के मामले शामिल हैं। कहा कि यह अभियान समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, खासकर उन लोगों के लिए जो कानूनी प्रक्रिया में शामिल होने में कठिनाई का सामना करते हैं। बैठक में सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।


इनर व्हील सनशाइन ने रक्तदान, पौधा रोपण तथा बच्चों के बीच किताब वितरण कर किया नये सत्र का शुभारंभ

गिरिडीह (Giridih)। इनर व्हील क्लब का नया सत्र आज से शुरू हुआ है। नये सत्र की शुरुआत के अवसर पर इनर व्हील क्लब सनशाइन के सदस्यों ने आज कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें क्लब से जुड़े सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।


इनर व्हील क्लब सनशाइन ने 1 जुलाई से प्रारम्भ होने वाले नये सत्र के शुभरम्भ पर मंगलवार को क्लब के सदस्यों ने इनर व्हील सनशाइन गार्डन वाटिका में फलदार पौधा लगाया। उसके बाद बीएसएम स्कूल के बच्चों के बीच मेरी किताब नामक पत्रिका का डिस्ट्रीब्यूशन किया और थैलीसीमिया से जूझते बच्चों के लिये रक्तदान किया।


सत्र के पहले दिन ब्लड डोनेशन कैंप में ब्लड डोनेट करने वालों में प्रेसीडेंट कविता राजगढ़िया समेत कई अन्य सदस्य शामिल थे।



कार्यक्रम में क्लब की फाउंडर पीडीसी पूनम सहाय प्रेसिडेंट कविता राजकड़िया, सेक्रेटरी स्मृति आनंद, आइसो दीप्ति सिन्हा, एडिटर संगीता सिन्हा, मेंबर तनूजा भूषण, शशी जैन, पास्ट प्रेसिडेंट सुमन गौरीसरिया, इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट सोनाली तरवे आदि मौजूद थी।


गिरिडीह में फिर धराया दो साइबर अपराधी, पूछताछ करने में जुटी पुलिस

गिरिडीह (Giridih) साइबर थाना पुलिस ने जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। गिरफ्तार अपराधियों में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चामलिटी निवासी दीपक मंडल और छोटी मंडल शामिल है। इनके पास से पुलिस में पांच मोबाइल फोन बरामद किया है।


मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से यह सूचना मिली की कुछ साइबर अपराधी अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चामलिटी में साइबर ठगी कर रहें हैं। उक्त सूचना के आलोक में एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में टीम छापेमारी करने पहुंची। पुलिस को देख कर सभी साइबर अपराधी पुलिस को देख कर भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया।बताया गया कि दोनों साइबर अपराधी एपीके फ़ाइल के जरिये लोगों से ठगी करता था।


तीन साल तेलंगाना जेल में बन्द रहा है छोटी मंडल

सुत्रानुसार गिरफ्तार छोटी मंडल काफी शातिर साइबर अपराधी है। इसके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में 50 से अधिक मामले दर्ज है। यह हाल में ही तेलंगाना जेल से छुट कर बाहर निकला है। वहीं दूसरा गिरफ्ता अपराधी दीपक मंडल के पास अकूत संपत्ति है, लेकिन यह काफी सिंपल रहता है। यह भी जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ करने में जुटी है।


अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ ने मनाया 75 वां स्थापना दिवस

एलआईसी जितना मजबूत होगा देश उतना समृद्ध होगा : धर्म प्रकाश


गिरिडीह (Giridih)। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ का 75वां स्थापना दिवस मंगलवार को गिरिडीह शाखा ईकाई द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा द्वारा एलआईसी परिसर में झंडोतोलन कर किया गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ को मजबूत करने का शपथ लिया।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामना और बधाई दी। कहा कि हमारा यह संगठन काफी मजबूत और संगठित है। जिसके कारण कर्मचारियों का हित संरक्षित है तथा एलआईसी का उत्तोतर विकास हो रहा है। वहीं सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ की स्थापना 1 जुलाई 1951 को हुई थी। अपने स्थापना कल से संघ ने जीवन बीमा क्षेत्र का राष्ट्रीयकरण के लिए संघर्ष किया, जिसके परिणाम स्वरुप 1 सितंबर 1956 को 250 देसी -विदेशी बीमा कंपनियों का राष्ट्रीयकरण कर भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना की गई। 5 करोड़ की पूंजी से प्रारंभ होकर एलआईसी की कुल परिसंपत्ति 55 लाख करोड़ के लगभग है। 1 दिन में एलआईसी ने सबसे अधिक बीमा कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि एलआईसी जितना मजबूत होगा देश उतना समृद्ध होगा।


इस अवसर पर संघ की ओर से गिरिडीह मुफस्सिल थाना परिसर में 20 फलदार पेड़ लगाया गया। वहीं आम लोगों से पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के उद्देश्य से अपने आस पास कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाने की अपील किया।


कार्यक्रम में मंडलीय संगठन सचिव अनुराग मुर्मू, मंडलीय सहायक सचिव प्रवीण कुमार हांसदा, विजय कुमार, राजेश कुमार उपाध्याय, कुमकुम वाला वर्मा, रोशन कुमार, विनय कुमार, अभय कुमार, श्वेता राजेश कुमार, विजय कुमार ,नीरज कुमार सिं,ह श्वेता कुमारी, अंशु कुमारी सिंघानिया, समा परवीन, कुलजीत कुमार, रवि, देवनाथ दास, प्रभास कुमार शर्मा, प्रीतम कुमार मेहता, गौरव कुमार सिंह, नीतीश कुमार गुप्ता, माहेश्वरी वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार, संजय कुमार शर्मा, प्रदीप प्रसाद, घनश्याम साहू, पंकज कुमार, विजय मंडल, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।