मंगलवार, 13 मई 2025

शादी में गयी नाबालिग का अपहरण कर छह युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार

गुमला(Jharkhand)।  शादी समारोह में भाग लेने आयी एक नाबालिग का छह युवकों ने अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद पीड़िता जब बेहोश हो गयी, तो उसे मृत समझ उन युवकों ने ऊसर जंगल में ले जाकर फेंक दिया और वहां से फरार हो गये। घटना गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


मिली जानकारी के अनुसार सुरसांग के एक गांव में शादी थी, जहां सिमडेगा से बारात आयी थी। उसी गांव की नाबालिग शादी में भाग लेने गयी थी। रात लगभग 9 बजे नाबालिग अपने तीन सहेलियों के साथ शौच के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान छह युवकों ने तीनों को पकड़ लिया। इसमें से दो लड़की उन युवकों को चकमा देकर भाग निकली। जबकि तीसरी लड़की अर्थात पीड़िता को उन युवकों ने पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़ित के पिता ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। दर्ज प्राथमिकी होते ही सुरसांग थाना प्रभारी मुकेश सदलबल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सुरेंद्र, अर्पण रोशन, विमल, संजू राम, अमरदीप कुल्लू और दिनेश तिर्की उर्फ नितिन शामिल है। जिन्हें जेल भेज दिया गया है। 


 

हाई टेंशन तार की चपेट में आया बारातियों से भरी बस, दो की मौत, आठ गम्भीर

बांका (Bihar)। बांका जिले के कटोरिया प्रखंड के जयपुर थाना क्षेत्र के बाराकोला गांव के समीप एक भयानक हादसा हुआ, जिसमें हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आकर बारातियों से भरी एक बस में आग लग गई।  दुर्घटना में दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 18 लोग झुलस गए। इनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है।


मृतकों की पहचान संतोष कुमार और विजय पहाड़िया के रूप में हुई है। घायलों में पांच वर्षीय लक्ष्मी कुमारी, दस वर्षीय शिवम कुमार, 40 वर्षीय दिलीप कुमार, मुकेश मरांडी समेत अन्य शामिल हैं। घायलों का इलाज जयपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कटोरिया रेफरल अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया है।


जानकारी के सनुसार सोमवार को बौंसी थाना क्षेत्र के कुंवर भार गांव से बारात कला डिंडा गांव गई थी। शादी संपन्न होने के बाद सभी बाराती जब बस से वापस लौट रहे थे, तभी बाराकोला गांव के पास बस ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से टकरा गई। अचानक बस में करंट दौड़ने लगा और आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।


घटना की सूचना पाकर बांका एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा और एसडीएम अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने तत्परता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। ग्रामीण बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर नाराज हैं और सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।


रिश्तेदार के घर जा रहे एक व्यक्ति की ट्रक के धक्के से हुई मौत

गिरिडीह (Giridih)। अपने रिश्तेदार के घर जा रहे एक व्यक्ति को एक तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल को इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया। लेकिन धनबाद ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गयी।


मृतक व्यक्ति की पहचान जिले के सरिया थाना क्षेत्र के फकीरा पहरी निवासी स्व सहदेव पांडेय के पुत्र शंभु पांडेय के रूप में हुई। घटना के सम्बंध में बताया गया कि शंभु पांडेय मंगलवार को अपने रिश्तेदार के घर पुरनानगर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने गिरिडीह- धनबाद मुख्य पथ पर वनांचल कॉलेज के समीप अपनी चपेट में ले लिया, और भागने का प्रयास किया। लेकिन स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ कर मुफ्फसिल थाने को घटना की सूचना दी।

       

घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाना चली गयी। इधर, रास्ते मे शंभु पांडेय की हुई मौत के बाद उनके शव को गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही ब्राह्मण समाज से जुड़े कई पदाधिकारी समेत अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस पोस्टमार्टम समेत अन्य प्रक्रिया करने में जुटी है। वहीं शंभु पांडेय की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।



आज 13 मई ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 13: 05 :: 2025, मंगलवार

13 मई 2025 : आज से ज्येष्ठ महीने का आरंभ होगा।आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर बुधवार सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा।  
ज्येष्ठ माह का विशेष महत्व : ज्येष्ठ माह में श्रीराम और हनुमान जी की पहली बार मुलाकात हुई थी। ऐसे में इस महीने में बजरंगबली की पूजा करने का विशेष महत्व है, इससे रोग-दोष दूर होते हैं। ज्येष्ठ माह में तीर्थ जाना शुभ माना जाता है। इस माह के सोमवार को शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना चंद्र दोष दूर करता है 
क्या करें: ज्येष्ठ माह में तुलसी को कच्चा दूध चढ़ाएं और लाल चुनरी अर्पित करे। फिर आप देसी घी जलाकर आरती करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसती है। इससे आपकी तिजोरी हमेशा भरी रहती है।
आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो ज्येष्ठ माह में तुलसी के पौधा को गंगाजल से धो लीजिए,इसके बाद जड़ को पीले कपड़े में बांधकर घर के मेन गेट पर बांध सकते हैं। सोमवार को किया ये उपाय जीवन में बरकत लाता है।
क्या न करें: जेठ मास में हल्का व सादा भोजन ग्रहण करें, मसालेदार भोजन का सेवन न करें।




आज का पंचांग: 13 मई 2025, दिन : मंगलवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म
महीना       : ज्येष्ठ     पक्ष  :  कृष्ण पक्ष
सूर्योदय : 05: 32 AM, सूर्यास्त : 07: 04 PM
तिथि : प्रतिपदा तिथि 12:36 AM तक उपरांत द्वितीया
नक्षत्र :  विशाखा 09:09 AM तक उपरांत अनुराधा 
राहुकाल : 03:41 PM से 05:22 PM तक
चन्द्रमा :  वृश्चिक राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, नारद जयंती

 
आज :: 13 :: 05 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप ईश्वर की आराधना में अधिक रुचि लेंगे। असफलता से टूटने की बजाय आपको इसे चुनौती के रूप में लेवा होगा। बच्चे घर के कामों में मां की मदद करेंगे, जिससे मां उनसे खुश रहेंगी। नवविवाहितों के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। आपको अपने लब पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा। आज आपका लकी नंबर 3 है। बिजनेस/नौकरीः आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय आज लाभ की स्थिति में रहेंगे। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा दिखाकर अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज किस्मत आपका साथ देगी। आपको अपनी इच्छा शक्ति बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। किसी बाहरी व्यक्ति को अपने पारिवारिक मामले में हस्तक्षेप न करने दें। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करने की कोशिश करेंगे। सिंगल लोग काफी खुश रहेंगे। आज आपका लकी नंबर 9 है। बिजनेस/जॉबः आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। अगर आप बिजनेसमैन हैं तो आज आपके बिजनेस में कुछ वए बदलाव आएंगे, जिनका आपको फायदा मिलेगा। ऑफिस में मीटिंग के दौरान आपको अहम भूमिका निभावी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए जल्द ही जगह बदलने के योग बन रहे हैं।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। आज अगर आप सुनी-सुनाई बातों पर यकीन करते हैं तो परिवार के किसी सदस्य से बहस हो सकती है, सावधान रहें। किसी की सलाह को बहुत सोच-समझकर लें। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग रिश्ते में बढ़ती मधुरता से खुश रहेंगे। आज आपका लकी नंबर 5 है। बिजनेस/जॉयः आज आमदनी से ज्यादा खर्च हो सकता है। थोक का व्यापार करने वाले लोगों की बिक्री ज्यादा हो सकती है। समय का सदुपयोग करें, मित्रों के साथ मिलकर कोई बया काम शुरू कर सकते हैं। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा का परिचय देकर अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज संतान सुख मिलने के योग हैं। विरोधियों को परास्त करने में आप सफल रहेंगे। आपमें से कुछ लोगों के परिवार में आज कोई छोटा-मोटा आयोजन होने के संकेत हैं। आपका प्रियतम आपको खुश रखने के लिए कुछ खास करेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। आज आपका शुभ दिन पीला है। आज आपका शुभ अंक 5 है। व्यवसाय /नौकरीः खचों में वृद्धि के कारण कुछ लोग मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। अपनी व्यावसायिक योजनाओं को किसी से साझा व
करें। किसी भी कार्य में पक्के बिल के माध्यम से ही लेन-देन करें। युवा वर्ग प्रबंधन को मजबूत बनाए रखें। इस समय कर्मचारी या कोई बाहरी व्यक्ति आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकता है, सावधान रहें। 



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। जीवन साथी और परिवार के साथ शॉपिंग और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। कुछ लोग आपस में अपनी पुरानी यादों पर चर्चा करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए किसी अच्छी जगह से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। अगर आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी के साथ छोटी-मोटी समस्या का समाधान करना पड सकता है। आज आपका लकी नंबर 7 है। बिजनेस/वौकरीः आज पैसों से जुड़े मामलों में जीवनसाथी के साथ मिलकर फैसले लें। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो लेन-देन में उदारता बरतें। कारोबारियों को आज कोई नया निवेशक मिल सकता है। आप अपने दम पर और शांत मन से जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है।



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए रंग बदलने वाला रहेगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को समझना और उनके साथ समय बिताना भी घर के माहौल को खुशनुमा बनाएगा। किसी व्यावसायिक कार्य के चलते आपको अपने जीवन साथी से दूर जाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में विकटता आएगी। आज आपका शुभ अंक 6 है। व्यवसाय/नौकरी: आज अचानक आपके दिमाग में कोई ऐसा विचार आएगा, जो आपकी तरक्की के रास्ते खोल देगा। व्यापारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत में कमी व आने दें। कमीशन बीमा संबंधी कार्यों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी।




तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप सभी मामलों में शांति से सोचेंगे। जो आपकी मदद करना चाहे, उससे नाराज़ न हो। पति-पत्नी के साथ संबंध बेहतरीन रहेंगे। प्रेम जीवन में आप अपना दिन अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे। आज आपका लकी नंबर 7 है। बिजनेस/नौकरीः दिन के अंत में आपको कुछ अतिरिक्त आय की उम्मीद करनी चाहिए। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएं। प्रेरणा और उत्पादकता आज आपके कार्य दिवस का वर्णन करने के लिए एकदम सही शब्द हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलता दिख रहा है। समान विचारधारा वाले लोगों से मुलाकात एक नई ऊर्जा प्रदान करेगी। परिवार में किसी युवा व्यक्ति की नौकरी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह का विवाद न हो तो ही आपके लिए शुभरहेगा। अपने साथी की सभी गलतियों को नजरअंदाज करें। आज आपका लकी नंबर 2 है। बिजनेस/नौकरीः आज आपको गुप्त तरीके से धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें और सभी निर्णय स्वयं ही लें। आज किसी भी काम को करने में जल्दबाजी करने से बचें। आपको अपने कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त करने का लक्ष्य बनाए स्खना होगा। प्रतियोगी परीक्षा में अपनी हथेली पर बहुत कुछ गणना करना उपयोगी हो सकता है।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए शुभरहने वाला है। अपनी गलतियों को किसी और को न बताएं तो बेहतर होगा। झूठ बोलकर आप कई चीजों में फंस सकते हैं, सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा करके आप अच्छा महसूस करेंगे। आज हवा में रोमांस है और अगर आप अविवाहित हैं, तो अपने नए प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। आज आपका शुभ अंक 8 है। व्यवसाय/नौकरीः आज धन संबंधी कार्य
प्रभावित हो सकते हैं। आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय में विशेष अनुबंध हो सकते हैं। ऑफिस के लोगों से अपनी संपत्ति संबंधी बातें साझा करने से बचें, ईर्ष्या हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में देरी नहीं करनी चाहिए। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम में नयापन लाने की जरूरत होगी।




मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका ध्यान मौज-मस्ती और आनंद पर अधिक रहेगा। वया वाहन खरीदने के योग हैं। छात्रों को पढ़ाई के मामले में अपनी कमियों पर विचार करवा चाहिए। जीवनसाथी से आपको कोई कीमती उपहार मिल सकता है। प्रेम के मामले में आपको नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 8 है। व्यवसाय/नौकरी: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घर का कोई सामान जिसे आप बेचना चाहते हैं, उसकी अच्छी कीमत मिल सकती है। सोने में निवेश करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। काम से बहुत जरूरी ब्रेक आपको फिर से ऊर्जा देने में मदद करेगा। अगर छात्र किसी कोर्स में एडमिश्रव लेना चाहते हैं तो आज ही आवेदन कर सकते हैं।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आपको जरूरत पड़े तो अपनों की मदद लेने में संकोच न करें। आज आपको अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम का आयोजन करना चाहिए। सिंगल लोगों के जीवन में प्यार की गंगा बह सकती है। आज सूर्य देव को जल अर्पित करें और हो सके तो उनकी पूजा भी करें। आज आपका लकी नंबर 9 है। बिजनेस/नौकरीः आज पैसों से जुड़ी समस्याएं हल होंगी। आज आपको पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह की जरूरत पड़ेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कोई भी अनैतिक काम करने से दूर रहना चाहिए। आज आपको प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज अपनी ऊर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल करें। आज घर के कुछ महत्वपूर्ण काम अगले दिन के लिए डाले जा सकते हैं। रोमांस के लिए आज का दिन आदर्श है। विवाहित राशियों को अपने बीच का जुनून याद आएगा। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आज आपका लकी नंबर 4 है। बिजनेस/नौकरीः आज धन लाभ के लिए अच्छी स्थिति है। बिजनेस में अभी जो चल रहा है, उस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदल सकती है। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, किसी गलती की वजह से अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। सरकारी परीक्षा में आपको नए अवसर मिल सकते हैं।




कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷