शनिवार, 29 मार्च 2025

आज 29 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::29 :: 03 :: 2025, शनिवार


29 मार्च 2025 :  आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। पंचांग अनुसार आज चैत्र अमावस्या है और जब भी अमावस्या शनिवार के दिन पड़ती है तो उसे शनि अमावस्या भी कहा जाता है। आज सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। साल का पहला सूर्य ग्रहण आज शनिवार 29 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से लगेगा और इसकी समाप्ति शाम 6 बजकर 14 मिनट पर होगी।
अमावस्या की तिथि आज ही मान्य है। आज लोग शनि अमावस्या का लाभ लेंगे। भैरव को समर्पित यह महान तिथि है। हनुमान जी की उपासना करें। आज नियम पूर्वक व्रत व दान - पुण्य करना बहुत फलित होता है। तिल का दान करें। शिव मन्दिर परिसर में बेल, बरगद, आम, पाकड़ व पीपल का पेड़ लगाएं। सत्य मार्ग पर चलें। अपने घर के मंदिर में अखण्ड दीप जलाइए। हवन पूजन करें। भगवान के नाम जो भी आपका इष्ट हो उनका निरंतर मानसिक जप करते रहें। शनि अमावस्या को पीपल को जल दें व उनकी 07 परिक्रमा करें। आज सुन्दरकाण्ड का पाठ बहुत फलित होता है। शनि भगवान श्री कृष्ण के परम भक्त हैं। श्री कृष्ण उपासना से शनि द्वारा प्रदत्त कष्ट समाप्त होता है। आज रात 10 बजकर 3 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 27 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज रात 9 बजकर 44 मिनट पर शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 




आज का पंचांग: 29 मार्च 2025,दिन: शनिवार
युगाब्द        : 5127, विक्रम संवत : 2082    शक संवत    : 1946     ऋतु :  बसंत
महीना         : चैत्र        पक्ष  :  कृष्ण पक्ष 
सूर्योदय : 06: 15 AM,सूर्यास्त : 06: 37 PM
तिथि : अमावस्या 04:27 PM तक उपरांत प्रतिपदा
नक्षत्र : उत्तरभाद्रपदा 07:27 PM तक उपरांत रेवती
राहुकाल : 09:20 AM से 10:53 AM तक
चन्द्रमा : मीन राशि पर संचार करेगा। 
व्रत/त्यौहार :  शनिवार व्रत, शनि अमावस्या



आज :: 29:: 03 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। थोड़ा सतर्क रहें। मन परेशान रहेगा। धैर्य से काम लें। अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल में रखें। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आज का दिन करियर के लिए बहुत अच्छा है। भाग्य का साथ मिलेगा और तरक्की के रास्ते खुलेंगे। धन और सम्मान में वृद्धि होगी जिससे मन खुश रहेगा। निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। भविष्य में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में कुछ नए बदलाव होंगे जो फायदेमंद साबित होंगे। मेष राशि वालों के लिए दिन लाभ और तरक्की से भरा रहेगा। उत्साह और उमंग से भरपूर रहेंगे।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन फिर भी बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पिता का साथ मिलेगा। वृष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में सफलता लेकर आएगा। तरक्की मिलने की संभावना है और सांसारिक सुखों में भी वृद्धि होगी। नौकरी और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। शाम को आर्थिक मदद मिल सकती है। इससे सम्मान में भी वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा। पड़ोसियों से भी सहयोग मिलेगा। वृष राशि वालों का दिन सुखद और सफलता से भरा रहेगा।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि वालों को करियर में मेहनत करने से सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और नए काम में निवेश करने से लाभ होगा। शाम के समय परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वाहन खराब होने से नुकसान हो सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकता है। इसलिए धैर्य से काम लें और जल्दबाजी से बचें। समझदारी से काम लेने पर ही परेशानियों से बचा जा सकता है।



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के आज आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, लेकिन उनके स्वास्थ्य पर नजर रखें। कर्क राशि वालों के लिए दिन करियर में फायदेमंद है। हर काम में सफलता मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होगी और आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। शाम से रात तक भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बुद्धि और विवेक से नए कामों को पूरा कर पाएंगे। दूसरों की कमियों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। इससे लाभ और सम्मान दोनों में वृद्धि होगी।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के आज मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में मुश्किलें आ सकती है। सचेत रहें। कारोबार के लिए माता-पिता से धन मिल सकता है। आर्थिक रूप से आप समृद्ध महसूस करेंगे।  दिन लाभदायक है। किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। शान-शौकत पर खर्च करेंगे, लेकिन गरीबों की मदद करने से खुशी मिलेगी और पुण्य मिलेगा। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। अपनी कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे। शाम से रात तक खुशी और सम्मान की प्राप्ति होगी। तरक्की के योग बन रहे हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किस्‍मत आपका साथ देगी।



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों को आज मन में निराशा और असंतोष हो सकता है। मन परेशान हो सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। खर्च बढ़ेंगे। तरक्की का दिन है। प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। शाम के समय कुछ अनचाहा खर्च आ सकता है, लेकिन मजबूरी में करना पड़ेगा। धन और सम्मान में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। योजनाएं सफल होंगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर के मामले में लाभ का दिन है और धन-सम्मान में वृद्धि होगी। कहीं से कोई काम की जानकारी मिल सकती है।




तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिलेंगे। लेकिन स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। धन का आगमन होगा। तुला राशि वालों को परिश्रम से सफलता मिलेगी और समाज और परिवार से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के अधिकार में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। साहस और पराक्रम की प्रशंसा होगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है और मान-सम्मान प्राप्त होगा।




वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे चिंता हो सकती है। लेकिन शाम को कोई खुशखबरी मिल सकती है। रात में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। धन और सम्मान में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के साथ खुशी का समय बीतेगा और कोई बेहतरीन मौका हासिल होगा। दिन तरक्की से भरा होगा। आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता हैे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों को आज क्रोध व व्यर्थ के विवाद से बचें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। माता-पिता के सहयोग से कुछ जातकों को प्रेम, विवाह की ओर बढ़ सकता है।




मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों को आज वाणी में मधुरता तो रहेगी। लेकिन धैर्यशीलता बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। अपनों का साथ मिलेगा। धन लाभ हो सकता है।




कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि वालों का आज मन अशांत हो सकता है। परिवार व मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों का आज मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। संतान की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में सुधार होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। बौद्धिक कार्यों से आय वृद्धि होगी।



कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।



        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷