बुधवार, 19 मार्च 2025

आज 19 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::19 :: 03 :: 2025, बुधवार

19 मार्च 2025 :  आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की  पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। बुधवार हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व रखता है। ये दिन बुध ग्रह से जुड़ा होता है, जिसे बुद्धि, व्यापार, संचार और विवेक का कारक माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने का भी विशेष विधान होता है जो बाधाओं को दूर करने वाले देवता माने जाते हैं। पंचमी तिथि पर नागों के देवता का शासन है। आध्यात्मिक प्रगति के लिए कार्य करने और तीर्थयात्रा करने के लिए इस तिथि को अच्छा माना जाता है। आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है। आज शाम 5 बजकर 38 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 50 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा।  

बुधवार का दिन हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में अति महत्वपूर्ण माना जाता है। ये दिन बुध ग्रह से संबंधित माना जाता है, जो बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, वाणिज्य और व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है। इस दिन भगवान गणपति की आराधना करने से विशेष लाभ मिलता है, क्योंकि वे विघ्नों को हरते हैं और बुद्धि प्रदान करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने, मोदक का भोग लगाने और "ॐ बुं बुधाय नमः" मंत्र का जाप करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिषीय दृष्टि से, जिनकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होता है, उन्हें इस दिन विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करना और धन का दान करना ही अत्यंत शुभ माना जाता है। ये दिन व्यापार, लेखन, शिक्षा और बौद्धिक कार्यों के लिए लाभकारी माना जाता है। 

आज रंग पंचमी है। आज रंग पंचमी का पर्व मनाया जायेगा। रंग पंचमी का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है और होली के पांच दिन बाद चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। कई स्थानों पर इस त्योहार का विशेष महत्व माना गया है। मथुरा और वृन्दावन के कुछ मंदिरों में रंग पंचमी के दिन ही होलिका उत्सव का समापन माना जाता है। वहीं मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में रंग पंचमी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवी-देवता भी रंग और अबीर के साथ होली खेलते हैं, इसी कारण इसे रंग पंचमी के नाम से जाना जाता है। रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की पूजा का विधान है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा को लाल या गुलाबी रंग का गुलाल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। इसके अलावा, अन्य देवी-देवताओं को भी रंग गुलाल अर्पित किया जाता है।



आज का पंचांग   : 19 मार्च 2025
विक्रम सम्वत : 2082      दिन : बुधवार
शाका : 1946                ऋतु : बसंत
मास : चैत्र                      पक्ष : कृष्ण पक्ष 
तिथि : पंचमी 12:37 AM तक उपरांत षष्ठी
नक्षत्र : विशाखा 08:50 PM तक उपरांत अनुराधा
सूर्योदय : 06: 26 AM, सूर्यास्त : 06:32 PM
राहुकाल : 12:34 PM से 02:04 PM तक
चन्द्रमा :  तुला राशि पर 02:06 PM तक उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। 
व्रत/त्यौहार : बुधवार व्रत, रंग पंचमी


आज :: 19:: 03 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही वक़्त है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को ख़त्म कर दिया है। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीजें सुधर रही हैं। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख़ करते मालूम होंगे। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। भाग्यशाली संख्या: 5, भाग्यशाली रंगः नीला 


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दोस्तों की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिससे आप महत्तवपूर्ण बड़े फैसले ले सकते हैं। इस राशि के बिजनेसमैन आज पुराने कामों का फॉलोअप जरूर लें। अपने प्रेजेंटेशन एक बार चेक करें। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिलेगी, ये खुशखबरी नन्हे मेहमान के आने की भी हो सकती है। शाम को परिवार वालों के साथ सैर पर जाने का प्लान बन सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, आपको किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। नया घर खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं, बड़ों की सलाह जरूर लें। भाग्यशाली संख्याः 8,भाग्यशाली रंगः गहरा हरा 


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको आर्थिक लाभ की संभावना है। आज आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। माता-पिता की राय के बिना किसी नए काम की शुरुआत ना करें। आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। विरोधी आपके काम में परेशानियाँ खड़ी करेंगे। फिर भी आप आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे। आज दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज का दिन संतान के लिए शुभ अवसर लेकर आया है। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। आज आपको कई सारे मुद्दे सलझाने हैं और ये सभी काफी महत्व के मसले हैं। भाग्यशाली संख्याः 6, भाग्यशाली रंगः नीला 


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। घर बदलने के लिए बढ़िया दिन है। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। अगर आपके जीवन साथी की सेहत कर चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें, आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे। भाग्यशाली संख्या: 5, भाग्यशाली रंगः पीला 


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आप किसी काम को पूरा करने के लिए जितनी कोशिशें करेंगे उतने ही सफल होंगे। नई चीजों को सीखने की कोशिश करते रहें। आज अपने फैमिली बिजनेस में सहयोग करेंगे। पिता से संबंधों में मधुरता आएगी। इस राशि के जो स्टूडेंट्स सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, वो कोई नई कोचिंग क्लास ज्वाइन कर सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाएंगे। आपकी दोस्ती मजबूत होगी। मां दुर्गा को 2 कपूर अर्पित करे, आपकी कोशिशें सफल होंगी। भाग्यशाली संख्या: 7,भाग्यशाली रंगः गहरा नीला


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उससे बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। भाग्यशाली संख्याः 3, भाग्यशाली रंगः नारंगी 


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपकी पारिवारिक सदस्यों को क़ाबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वादविवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। अपने प्रिय को आज निराश न करें क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किराने की ख़रीदारी को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है। भाग्यशाली संख्या: 4, भाग्यशाली रंगः ग्रे


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन पॉजिटिव रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर के बारे में गंभीरता से विचार करेंगे। अपने करियर के लिए गुरु से परामर्श लें। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा। उच्च अधिकारी आपके काम को नोटिस करेंगे। आपकी मेहनत जल्दी ही रंग लाएगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। साथ ही पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ने के योग हैं। मां दुर्गा को पंचमेवा का भोग लगाएं, आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत रहेंगे। मेहमान का आगमन मन को प्रसन्नता देगा। भाग्यशाली संख्याः 8, भाग्यशाली रंगः हरा रंग


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन आनंदपूर्ण और उत्साहपूर्ण मानसिकता से बीतेगा। आपके कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन सम्बंधित लाभ होने की संभावना है। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। व्यापारीजनों के व्यापार में वृद्धि होगी। विदेश स्थित स्वजनों के शुभ समाचार मिलेंगे। बेकार के ख्यालों में और अपने विचारों में अपनी ऊर्जा और अपनी शक्ति बर्बाद ना करें, बल्कि इसे एक सही दिशा में लगाए। आर्थिक पक्ष कमजोर होने से परेशानी बढ़ सकती है। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने हुनर का लाभ लें, ख्याति मिलेगी। भाग्यशाली संख्या: 3, भाग्यशाली रंगः हल्का नीला

मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। वक़्त पर आपकी मदद किसी की ज़िंदगी बचा सकती है। यह बात आपके परिवार वालों को आपके ऊपर गर्व करने की वजह देगी और उन्हें प्रेरित करेगी। अपने प्रिय की गैरमौजूदगी में आप ख़ुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। भाग्यशाली संख्याः 2,भाग्यशाली रंगः पीला 


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। बिजनेस में कोई नया निवेश करने का विचार बना सकते हैं। आप अपने विचारों या रूटीन लाइफ में थोड़ा बदलाव करेंगे, ये आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, आप साथ में
मूवी का प्लान बना सकते हैं। आपने किसी दोस्त से कोई वादा किया हुआ है, तो उसका ध्यान रखें। मां दुर्गा को लाल चूड़ी चढ़ाएं, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। भाग्यशाली संख्याः 9,भाग्यशाली रंगः सफ़ेद 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन समाधानकारी व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो कि आपके और सामने वाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आज आपके मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। नौकरी एवं व्यवसाय में आपको चुनौतियों का सामना करना पडेगा। छोटे प्रवास का योग है। महिलाओं को आज वाणी पर संयम रखने कि गणेशजी सलाह देते हैं। अगर आप कहीं घूमने के लिये जा रहे हैं तो अपने साथ खान-पान की सामग्री अच्छी तरह से रख लें। लवमेट आज अपने रूठे हुए पार्टनर को आसानी से मना सकते हैं। भाग्यशाली संख्याः 1, भाग्यशाली रंगः नारंगी 


कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

मंगलवार, 18 मार्च 2025

आज 18 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::18 :: 03 :: 2025, मंगलवार

18 मार्च 2025 :  आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 10 बजकर 09 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 51 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज मंगलवार को हनुमान जी की पूजा अवश्य करें। पंचांग के अनुसार आज सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा दिन-रात तुला राशि पर संचार करेगा।
मंगलवार का दिन हिंदू धर्म और ज्योतिष में अत्यंत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन का संबंध विशेष रूप से भगवान हनुमान से है, जो भक्ति, शक्ति और निर्भयता के प्रतीक माने जाते हैं। भक्त इस दिन उपवास रखते हैं, हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं और हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान हनुमान की आराधना करने से सभी प्रकार के भय, नकारात्मक ऊर्जा और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से है, जो ऊर्जा, शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। मंगल ग्रह को कुंडली में प्रबल बनाने के लिए इस दिन विशेष पूजा, दान और व्रत करने की परंपरा है। मंगल ग्रह यदि अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति के जीवन में संघर्ष, क्रोध और शारीरिक कष्ट बढ़ सकते हैं। ऐसे में मंगलवार को भगवान हनुमान की पूजा करना, लाल वस्त्र धारण करना और दान-पुण्य करना लाभकारी माना जाता है। 



आज का पंचांग   : 18 मार्च 2025
विक्रम सम्वत : 2081      दिन : मंगलवार
शाका : 1946                ऋतु : बसंत
मास : चैत्र                      पक्ष : कृष्ण पक्ष 
तिथि : चतुर्थी 10:09 PM तक उपरांत पंचमी
नक्षत्र : स्वाति 05:51 PM तक उपरांत विशाखा
सूर्योदय : 06:27 AM, सूर्यास्त : 06:31 PM
राहुकाल : 03:34 PM से 05:03 PM तक
चन्द्रमा :  तुला राशि पर संचार करेगा। 
व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, अंगारकी चतुर्थी, संकष्टी गणेश चतुर्थी




आज :: 18:: 03 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। अपनी उपयोगिता की ताकत को सकारात्मक सोच और बातचीत के ज़रिए विकसित करें, ताकि आपके परिवार के लोगों को लाभ हो। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के फरिश्ते के रूप में आएगी। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप सुपर-स्टार हैं, लेकिन सिर्फ उन चीजों की ही प्रशंसा करें जो उसके काबिल हैं। भाग्यशाली संख्याः 9, भाग्यशाली रंगः नारंगी 


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपका बेहतरीन रहेगा। आज रास्ते में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके बिजनेस में निवेश कर सकता है। जिससे मिलकर आपको खुशी महसूस होगी। इस राशि के लॉ के स्टूडेंट्स को लॉ फार्म में जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। जिससे आपके करियर की अच्छी शुरुआत होगी। अगर आप नई गाड़ी खरीदना चाहते है तो आज का दिन शुभ है। लवमेट के साथ अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते है। मां दुर्गा को दो इलायची का भोग लगाने से आपके करियर की अच्छी शुरुआत होगी। भाग्यशाली संख्या: 2,भाग्यशाली रंगः पीला 



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन परिवार में बड़े सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आप कोई बड़ी जिम्मेदारी उठाने में सफल होंगे। कृषि के क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। वाद-विवाद से बचें। धन हानि संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामले शांत होने से आपको खुशी मिलेगी। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही आप मानसिक उथल-पुथल और दिक्कत महसूस करेंगे। आप साधारण रवैया अपनायें और डॉक्टर के अनुसार व्यायाम भी करें। आज आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। भाग्यशाली संख्याः 9,भाग्यशाली रंगः सफ़ेद 



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएं, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। निवेश से जुड़े अहम फैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक गौर करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएं। आपका दिमाग काम-काज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। तनाव से भरा दिन, जब नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं।भाग्यशाली संख्याः 3, भाग्यशाली रंगः हल्का नीला


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य स्थापित न होने के कारण आप थोड़ा तनाव महसूस कर सकते है। इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। ऐसा करने से आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे और चीजें अपने आप आपके पास आने लगेंगी। बेरोजगारों को आज नौकरी मिलने का योग बन रहा है। मेरीन इंजीनियर के लिए दिन शानदार है, प्रमोशन का योग बन रहा है। मां दुर्गा को एक कपूर और छ लौंग अर्पित करें, आपका तनाव कम होगा। भाग्यशाली संख्याः 8, भाग्यशाली रंगः हरा रंग


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यापारी वर्ग और नौकरी वालों के लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। वर्तमान समय में नए कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। चिंता के बोझ से राहत अनुभव होने से स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। भावुकता अधिक रहेगी। साहित्य और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज विशेष दिन है। परिजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। मनपसंद भोजन मिलेगा। भाग्यशाली संख्या: 4,भाग्यशाली रंगः ग्रे 



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन बुजुर्गों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की खास जरूरत है। खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें। दोस्तों के साथ शाम बिताना या खरीदारी करना मजेदार और रोमांचक रहेगा। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज देखने को मिल सकता है। दफ्तर में आपको पता लग सकता है कि जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअस्ल आपका शुभचिंतक है। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। आंखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है। भाग्यशाली संख्या: 3, भाग्यशाली रंगः नारंगी 


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप मनोरंजन पर पैसे खर्च कर सकते है। जिससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के नए मौके मिलेगें। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। इस राशि के जो लोग आज कोई नया वाहन खरीदना चाहते है तो उनके लिए आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाने से तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। भाग्यवृद्धि का अवसर प्राप्त होगा। भाग्यशाली संख्या: 7,भाग्यशाली रंगः गहरा नीला


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपको अपने मनपसंद कार्य को करने का पूरा अवसर मिलेगा। आप पठन- पाठन की ओर आकर्षित हो सकते हैं। हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी। स्वभाव में भावुकता प्रबलता रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है। कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्य स्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं। आप आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है। लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। भाग्यशाली संख्या: 5, भाग्यशाली रंगः पीला



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप किसी अजीब, निराशाजनक और शर्मनाक हालात में पड़ सकते हैं। लेकिन ऐसा होने पर दिल छोटा न करें, क्योंकि जिंदगी में हर चीज से कुछ-न-कुछ सीखा जा सकता है। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। आज आप अपने चारों तरफ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे। अपने प्रिय को आज निराश न करें, क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। भाग्यशाली संख्याः 8, भाग्यशाली रंगः गहरा हरा


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। खुशियों की बारिश कभी भी हो सकती है। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। रिश्तेदारों का घर पर आन-मजाना लगा रहेगा। आज किसी बुजुर्ग की मदद करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस राशि की आविवाहित महिलाओं को आज के दिन विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स आज लाल रंग की शर्ट पहने तो करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा। मां दुर्गा को मिठाई का भोग लगाएं, आपके घर में खुशियां बरकरार रहेगी। भाग्यशाली संख्या: 6, भाग्यशाली रंगः नीला 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप अपने साथी या दोस्तों से जलन महसूस ना करें और न ही साथी को ऐसा कोई मौका दें, जिससे कि वह आपको लेकर चिड़चिड़ाहट या जलन महसूस करे। अच्छे रोमांटिक मूड में किसी तीसरे की आवश्यकता नहीं होती। आपके लिए यही उचित होगा कि बैठकर ठंडे दिमाग से शांतचित्त होकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचें। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्यशाली संख्या: 5, भाग्यशाली रंगः नीला 


कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷