रविवार, 9 मार्च 2025

कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर दोस्तों संग वाटरफॉल नहाने गये किशोर की डूबने से हुई मौत

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह के उसरी झरना (वाटरफॉल) में डूबने से रविवार को एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर जमुआ थाना क्षेत्र के दुम्मा निवासी बीएसएफ जवान बीरेंद्र कुमार वर्मा का पुत्र प्रीतम कुमार उर्फ प्रिंस था। वह गिरिडीह में अपने नाना अर्जुन प्रसाद वर्मा के घर रहकर इंटर की पढ़ाई करता था।


जानकारी के अनुसार प्रिंस रविवार को अपने दो दोस्तो के साथ घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था। ट्यूशन के बाद तीनो छात्र वाटर फॉल चले गए। जहां नहाने के क्रम में प्रिंस फॉल में डूब गया। उसके दोस्तों ने पहले अपने स्तर से उसे बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वो दोनों सफल नहीं हुए तो उन्होंने शोर मचा लोगों से मदद की गुहार लगाई। शोर सुन आस पास के लोग वहां जुट गये और उसे फॉल से निकालने में जुट गये। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने प्रिंस को फॉल से बाहर निकाला। हालांकि जब तक उसे फॉल से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


इस बीच सूचना पाकर मुफ्फसिल थाने की पुलिस एवं प्रिंस के परिजन घटनास्थल पहुंचे। मृतक के नाना अर्जुन प्रसाद वर्मा ने बताया कि प्रिंस बड़ा चौक स्थित एक कोचिंग सेंटर जाने की बात कह सुबह करीब 8.30 बजे घर से निकला था। दोपहर लगभग 12 बजे उसके दोस्तो ने कॉल कर बताया कि प्रिंस वाटरफॉल में डूब गया है। सूचना पाकर परिजन तत्काल परिजन एंबुलेंस लेकर वाटरफॉल पहुंचे और आनन फानन में उसे लेकर नवजीवन नर्सिंग होम पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। इधर इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

होली त्योहार के मद्देनजर पचम्बा थाना में हुआ शांति समिति की बैठक

होली उत्साह और उमंग का त्योहार है, मिलजुल कर मनाएं : डीएसपी कौशर अली
सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से मनायें होली : इंस्पेक्टर मंटू कुमार

 गिरिडीह(Giridih)। पचम्बा थाना में रविवार को शांति समिति की बैठक पुलिस इंस्पेक्टर मंटू कुमार की अध्यक्षता में हुई।  इस बैठक में डीएसपी कौशर अली, थाना प्रभारी राजीव कुमार के अलावे काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।


बैठक के दौरान डीएसपी कौशर अली ने कहा कि होली उत्साह और उमंग का त्योहार है। इसे खुशी और उल्लास के साथ मिलजुल कर मनायें। वहीं
इंस्पेक्टर मंटू कुमार ने समिति के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि इस बार होली के साथ रमजान का भी महीना चल रहा है। इस बार के इस संयोग को सौहार्दपूर्ण वातवरण में मनाएं। ताकि गिरिडीह जिला का पचम्बा थाना क्षेत्र एक मिशाल कायम करें।  वहीं थाना प्रभारी राजीव कुमार ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी रहेगी।


वहीं बैठक में मौजूद समिति अर्जुन रवानी, पवन कंधवे, निरंजन राय, मो सिराज अंसारी, निर्मल प्रसाद वर्मा, सब्बीर आलम, नूर आलम ने पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि दोनों ही त्योहार दोनों ही समुदाय के लोग मिल जुल कर सौहार्द पूर्ण मनाएंगे। बैठक में इरफान आलम, मेहताब मिर्जा, प्रेमा तिवारी, अनवर अंसारी समेत कई लोग उपस्थित थे।

आज 09 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::09 :: 03 :: 2025, रविवार


09 मार्च 2025 : आज पवित्र फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और रविवार दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 2 बजकर 58 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। आज रात 11 बजकर 55 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 45 मिनट से पृथ्वी लोक की भद्रा शुरू हो जाएगी।
आज रविवार का दिन है, जिसे हिंदू धर्म और ज्योतिष दोनों में विशेष माना जाता है। ये दिन सूर्य देव को समर्पित होता है, जिन्हें शक्ति, ऊर्जा, और आत्मबल का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान सूर्य की उपासना करने से आरोग्य, मान-सम्मान और सफलता प्राप्त होती है।
हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रविवार के दिन व्रत-पूजन करने से व्यक्ति की आयु, स्वास्थ्य और यश में वृद्धि होती है। इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देना और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना विशेष लाभकारी माना जाता है। ज्योतिषीय दृष्टि से रविवार सूर्य ग्रह का दिन होता है, जो जातक की नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा को प्रभावित करता है। यदि किसी की कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में हो तो उसे रविवार को व्रत करने, लाल वस्त्र धारण करने, गुड़-गेहूं का दान करने और सूर्य मंत्र का जाप करने की सलाह दी जाती है। इस दिन तामसिक भोजन से बचना, जल का अधिक सेवन करना और आदित्य स्तोत्र का पाठ करना मानसिक एवं शारीरिक लाभ पहुंचा सकता है। रविवार का संबंध चिकित्सा और आरोग्य से भी जोड़ा जाता है, इस नाते इस दिन स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और प्राकृतिक नियमों का पालन करने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन उपवास करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और त्वचा संबंधी रोगों से बचाव होता है। 



आज का पंचांग: 09 मार्च 2025, रविवार
विक्रम सम्वत : 2081
शाका : 1946
ऋतु : बसंत
मास : फाल्गुन शुक्ल पक्ष 
तिथि :दशमी 07:46 AM तक उपरांत एकादशी
नक्षत्र : पुनर्वसु 11:55 PM तक उपरांत पुष्य
सूर्योदय : 06:38 AM, सूर्यास्त : 06:26 PM
राहुकाल : 05:01 PM से 06:29 PM तक
चन्द्रमा :  मिथुन राशि पर 05:45 PM तक उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा। 
व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत,सूर्योपासना दिवस


आज :: 09:: 03 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप उत्साह से लबरेज रहेंगे और दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। किसी लंबी यात्रा के कारण आपको आज थकान महसूस होगी। आराम करने से आप की थकान दूर होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन की उम्मीद है। प्रेम-संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने गुस्से पर काबू करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आप कहीं मुश्किल में भी पड़ सकते हैं। कुछ भी नया सीखने या समझने के लिए किसी तरह की कमी न आने दें। पिछले कुछ दिनों से आप जिन छोटी मोटी तकलीफों से परेशान थे वे सब आज ठीक हो जायेंगी।
भाग्यशाली संख्याः 9,भाग्यशाली रंगः नारंगी 


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन हंसी-खुशी बीतेगा। आपके पास कई अवसर होंगे और वरिष्ठों का सहयोग आपकी वित्तीय स्थिति में भी काफी सुधार लाएगा। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल और आनंदमय रहेगा। आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले सकते हैं। सामान्य रूप से लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। यह अवधि निवेश प्रयासों के लिए परिपक्व है, जो आपके करियर को बेहतरी की ओर ले जा सकती है। भाग्यशाली संख्याः 1, भाग्यशाली रंगः गुलाबी रंग


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में दोस्त से मुलाकात होगी, ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी। ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा। परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा। कपड़ा व्यापारियों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, अच्छी सेहत के लिए नियमित योग करें। नया फर्नीचर खरीदने के लिए दिन उत्तम है। स्वास्थ्य समस्याओं के लिए घरेलू उपाय अपनाएं। जीवनसाथी का सेहत आपको चिंतित कर सकती है। भाग्यशाली संख्याः 9,भाग्यशाली रंगः नारंगी 



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका शांत और तनावरहित रहना बहुत फायदेमंद साबित होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। दूसरों की प्रगति को देखकर दुखी न हों, परिश्रम करें लाभ अवश्य होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता में कमी होगी। आज आप मानसिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे। कई तरह के पूर्वाभास आपको हो सकते हैं। रूटीन लाइफ में कुछ बदलाव हो सकता है। किसी करीबी व्यक्ति का ट्रांसफर हो सकता है। पढाई में मन लगेगा। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिल सकती है। भाग्यशाली संख्या: 5, भाग्यशाली रंगः हल्का हरा


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
इस महीने पेशेवर यात्राएं अधिक हो सकती हैं। आपको अपने वरिष्ठों और आधिकारिक लोगों से सहायता, प्रशंसा और पुरस्कार प्राप्त होगा। आपको अपने कार्यस्थल पर सुना और देखा जा सकता है, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना आपके लिए बेहतर है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। अगर किसी को प्रपोज़ करने की योजना है तो ऐसा करने के लिए आज का दिन आपके लिए आदर्श नहीं है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। भाग्यशाली संख्याः 7,भाग्यशाली रंगः हल्का नीला


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। शाम को किसी दोस्त के घर जा सकते हैं, आप टेंशनफ्री फील करेंगे। पिता के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस राशि के वकीलों के लिए दिन अच्छा है, किसी बड़े केस में सफलता मिलेगी। विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। पीले फूल मंदिर में चढ़ाएं, मानसिक शांति मिलेगी। भाग्यशाली संख्याः 3, भाग्यशाली रंगः पीला रंग


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको मेहनत करने की जरूरत होगी। बौधिक कार्य सफल होगे। व्यावसाय में लाभमिलेगा। नए अवसर भी मिलेंगे। काम से भी लाभ है और आपकी मेहनत भी उसमे अपना योगदान दे रही है। दूरस्थान से जुडी हुई संभावनाएं भी आपको बड़ा लाभ देने में सक्षम है। साथ में अगर नए कामों की प्लानिंग कर के आप चलेंगे तो आपका दिन और भी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप इस समय उन्नति कर पाएंगे अच्छा पैसा कमा पाएंगे। घर परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा दोस्तों से मदद मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा, प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें। भाग्यशाली संख्याः 2, भाग्यशाली रंगः हरा 



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यावसायिक सदंर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप ऊर्जावान रहेंगे। आप अपने व्यापार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बना सकते हैं। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का लाभ उठाना होगा। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप बच्चों से खुश रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य के सदंर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकतें हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें। भाग्यशाली संख्याः 9, भाग्यशाली रंगः हल्का लाल


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कई दिनों से चल रहा मन-मुटाव आज खत्म हो जाएगा, आपके चेहरे पर स्माइल बनी रहेगी। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा, घर पर ही स्वादिष्ट खाने का आनंद उठाएंगे। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, उन्हें शाम को सैर के लिए ले जाएं। कला से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, किसी बड़े मंच पर परफॉर्म करने का अवसर मिलेगा। घर में मनी प्लांट लगाएं, धन लाभ होगा। भाग्यशाली संख्याः 3, भाग्यशाली रंगः हल्का पीला


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है।आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ भेंट होगी। महिला मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के योग हैं। दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना अंतिम समय में निरस्त किए जाने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को बेहतर नौकरी मिल जाने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ होगा। वित्तीय मोर्चे पर धीरे धीरे मजबूती आने की उम्मीद है। आप खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर रहे होंगे। इस ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। भाग्यशाली संख्याः 7,भाग्यशाली रंगः भूरा 


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज आप में से कुछ लोगों के लिए दिन भागदौड़ भरा रहेगा। देरी और बाधाएं भी कई बार आपकी चिंता का कारण बन सकती है। धैर्य रखें क्योंकि समय इतना भी बुरा नहीं है जितना कि यह आपको इस समय दिख रहा है। आप खुद को व्यवस्थित रखेंगे और साहस के साथ चीजों का सामना करेंगे। आप नए संपर्क स्थापित कर सकते हैं। दोस्त सहयोग करेंगे और आपका पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यावसायिक और आर्थिक सदंर्भ में यात्रा फायदेमंद रहेगी। कुछ के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। जीवनसाथी से कुछ तनातनी संभव है। भाग्यशाली संख्या: 6,भाग्यशाली रंगः सफ़ेद 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। बड़ों से सोच-समझकर बात करें। किसी दोस्त की मदद से बिजनेस रिलेटिड परेशानियां दूर होंगी, आप राहत महसूस करेंगे। ऑफिस में बॉस का सहयोग मिलेगा, सारे काम आसानी से बन जाएंगे। काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाए रखें। आज आपको कोई नया काम भी मिल सकता है। खुद को तैयार रखें। परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। गाय को रोटी खिलायें, मानसिक तनाव दूर होगा। प्रेम के पक्ष में बेहतरी नजर आ रही है। भाग्यशाली संख्या: 4, भाग्यशाली रंगः हरा 


 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷