आज का राशिफल :: 27: 08 :: 2025, बुधवार
27 अगस्त 2025 : आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार दिन है। आज गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाएगा। भगवान गणेश की पूजा और आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन विशेष योगों की छटा देखने को मिलेगी, जिनमें सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग शामिल हैं। ये दोनों योग पूजा और नए कार्यों की शुरुआत के लिए अत्यंत लाभकारी माने जाते हैं। आज चंद्र देव कन्या राशि में स्थित होंगे, जबकि सूर्य देव अपनी प्रिय राशि सिंह में विराजमान रहेंगे, जिससे यह दिन अनेक आध्यात्मिक और सांसारिक मामलों में सफलता की ओर संकेत करता है। चतुर्थी तिथि दोपहर 3:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी प्रारंभ हो जाएगी। गणेश चतुर्थी पूजा का मुहूर्त 11:05 AM से 01:40 PM तक रहेगा।
आज बुधवार दिन है। इस दिन सूर्य देव सिंह राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा 07:21 PM तक कन्या राशि में रहेंगे। इसके बाद तुला राशि में गोचर करेंगे। आज बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। आज गणेश चतुर्थी, मलयालम विनायक चतुर्थी, विनायक चतुर्थी जैसे प्रमुख त्योहार है। साथ ही वार के हिसाब से आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है।बुधवार के दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह की पूजा करने से जीवन में बुद्धि, विवेक और सफलता की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक और हरे वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। बुधवार के उपायों में गणेश मंत्रों का जाप करना, बुध स्तोत्र का पाठ करना और भगवान गणेश की आराधना करना शामिल है। इन उपायों को करने से बुध ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। बुधवार के दिन विशेष रूप से हरे वस्त्र, मूंग की दाल और फल का दान करना लाभदायक होता है।
आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। इस दिन गणेश चतुर्थी है। 10 दिन के गणेश उत्सव का आगाज होगा। गणेश चतुर्थी पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त है। मान्यता है कि जिन घरों में बप्पा की स्थापना होती है वहां सालभर कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता है। गणेश चतुर्थी पर स्थापना के दौरान भगवान गणेश को एक सिक्का, सुपारी और दूर्वा एक लाल कपड़े में बांधकर उनके चरणों में रखें। इसकी रोज पूजा करें 10वें दिन इसे अपनी तिजोरी में रख लें। मान्यता है इससे आर्थिक परेशानी नहीं होती।
गणेश चतुर्थी पूजा का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष गणेश चतुर्थी स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक रहेगा। यह समय भगवान गणेश की आराधना के लिए बेहद उपयुक्त है। इस दौरान की गई पूजा से विशेष फल प्राप्त होते हैं और घर-परिवार में सुख, समृद्धि तथा शांति का संचार होता है।गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करना अत्यंत शुभ होता है। इस दिन नए कार्यों की शुरुआत, व्यापार, शिक्षा या अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए शुभ माना जाता है। साथ ही, सर्वार्थ सिद्धि योग का प्रभाव सभी प्रकार के प्रयासों को सफल बनाने वाला होता है। रवि योग के कारण सूर्य की सकारात्मक ऊर्जा इस दिन अधिक प्रभावशाली रहेगी, जिससे स्वास्थ्य और मनोबल दोनों में वृद्धि होगी। चंद्रमा कन्या राशि में होने के कारण मन में विवेक और अनुशासन की भावना गहरी होगी।
गणेश चतुर्थी - गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्मदिन का उत्सव है, जो बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। यह त्योहार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है और 10 दिनों तक चलता है, जिसका समापन अनन्त चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के साथ होता है। इस दिन भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन बड़े धूमधाम से किया जाता है। गणेश पूजा के लिए मध्याह्न काल सबसे उपयुक्त माना जाता है, जिसमें भक्त विधि-विधान से गणेश पूजा करते हैं। हालांकि, इस दिन चन्द्र-दर्शन वर्जित है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे मिथ्या दोष लगता है और चोरी का झूठा आरोप सहना पड़ सकता है। यदि भूल से चन्द्रमा के दर्शन हो जाएं तो मिथ्या दोष से बचाव के लिए विशेष मंत्र का जाप करना चाहिए।
मलयालम विनायक चतुर्थी - केरल में गणेश चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है और इसे चिंगम मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। चिंगम मलयालम कैलेंडर का पहला महीना है और यह अन्य कैलेंडरों में सिंह सौर माह के समकक्ष होता है। विनायक चतुर्थी की तिथि अन्य राज्यों में मनाई जाने वाली गणेश चतुर्थी से अलग हो सकती है, क्योंकि केरल में एक अलग नियम का पालन किया जाता है। कभी-कभी यह एक महीने पहले भी मनाया जा सकता है, जैसे कि 2004, 2012 और 2015 में हुआ था। इस प्रकार, विनायक चतुर्थी की तिथि अन्य क्षेत्रों की गणेश चतुर्थी से भिन्न हो सकती है।
विनायक चतुर्थी - विनायक चतुर्थी हर महीने में दो बार आती है - एक शुक्ल पक्ष में जिसे विनायक चतुर्थी कहते हैं और दूसरी कृष्ण पक्ष में जिसे संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। विनायक चतुर्थी भगवान गणेश की तिथि है और इस दिन भगवान गणेश को ज्ञान और धैर्य का आशीर्वाद देने वाला माना जाता है। भाद्रपद महीने में पड़ने वाली विनायक चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है, जो भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है। विनायक चतुर्थी की पूजा दोपहर में मध्याह्न काल के दौरान की जाती है और इस दिन उपवास करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है। विनायक चतुर्थी का दिन शहर की भौगोलिक स्थिति पर निर्भर करता है और इसलिए अलग-अलग शहरों में यह अलग-अलग दिन हो सकता है।
आज का पंचांग: 27अगस्त 2025, दिन: मंगलवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2082 शक संवत : 1947 ऋतु : वर्षा मास : भाद्रपद पक्ष : शुक्ल पक्ष सूर्योदय : 05: 57 AM, सूर्यास्त : 06: 48 PM तिथि : चतुर्थी 03:44 PM तक उपरांत पंचमी नक्षत्र : चित्रा राहुकाल :12:22 PM से 01: 59 PM तक चन्द्रमा : कन्या राशि पर 07:21 PM तक उपरांत तुला राशि परसंचार करेगा व्रत/त्यौहार : बुधवार व्रत, हरतालिका तीज का पारण, वरद चतुर्थी, गणेश चतुर्थी, गणेशोत्सव
आज :: 27 :: 08 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सुनी-सुनाई बातों पर यकीन न करें। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी समझ के आधार पर आगे बढ़ेगा। विवाह योग्य युवाओं के लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है। सज्जन व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, इससे विचारों में सकारात्मक बदलाव आएगा। आज आपको अपने पेशे में सफलता मिलेगी। सट्टेबाज़ी में फंसा हुआ पैसा आज लाभ के रूप में वापस मिलने की उम्मीद है। व्यवसायी जातकों को महत्वपूर्ण कार्यों में धैर्यपूर्वक निर्णय लेने चाहिए। किसी भी कार्य को करते समय आपको क्या लाभ होगा और कितनी मेहनत करनी होगी, इन दोनों बातों का ध्यान रखना होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर में जल्द ही कोई शुभ कार्य होने की भी संभावना है। मनचाहे व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएँगे। प्रेम संबंध और गहरे होते दिख रहे हैं। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने निवेश की योजना बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। किसी भी फ़ोन कॉल को नज़रअंदाज़ न करें, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। रोज़गार की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज आप अपने भविष्य के बारे में सोचेंगे। पुरानी गलतियों के लिए माफ़ी मांगने का यह सही समय है। आप अपनी अनुपस्थिति में किसी करीबी को अपने घर पर रहने के लिए कह सकते हैं। पति-पत्नी को अपने बीच किसी भी तरह की ग़लतफ़हमी पैदा नहीं होने देनी चाहिए। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 8 है। कमाई के ज़रिए वृद्धि कर सकते हैं। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी का सौदा शानदार रहने वाला है, आपको अच्छा मुनाफ़ा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या लाभदायक स्थानांतरण मिलने के भी योग हैं। आज व्यापार में भाग्य पूरी तरह आपके पक्ष में है।
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :आज का दिन आपके लिए उन्नति का दिन रहेगा। अपनों के आगमन से घर में खुशियाँ आएंगी। निजी मामलों में प्रगति देखने के लिए थोड़ा धैर्य रखने की कोशिश करें। अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं। निजी जीवन की बात करें तो आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन में समस्याएँ आ सकती हैं, सतर्क रहें। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज पैसों के मामलों में सावधानी बरतें। मीडिया, कला, कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थितियाँ बन रही हैं। आप ऑनलाइन व्यवसाय में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। आपमें से जो लोग नौकरी के मामले में बदलाव की तलाश में हैं, उन्हें नए अवसर मिलने की पूरी संभावना है।
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। अपनी निजता में दखल देने वाले किसी भी व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ रहेंगी। आपको अपने प्रिय की बात सुनने और समझने का मौका मिलेगा। आज आप अपने ननिहाल पक्ष से अधिक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। आज नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। दुकानदारों को गुणवत्ता बनाए रखनी चाहिए। व्यावसायिक गतिविधियों पर आपका पूरा नियंत्रण रहेगा। हाल की रचनात्मक ऊर्जा आज रंग लाएगी और पुरस्कृत किया जा सकता है।
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन आपको कुछ समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला होगा। रोमांचक अवसर आपके सामने आएंगे, लेकिन आपको अपने आस-पास के लोगों की मदद की ज़रूरत होगी। आज आप किसी और की ओर आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार करें। आज गाय को रोटी खिलाना आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका शुभ अंक 6 है। रेस्टोरेंट चलाने वालों को सामान्य से ज़्यादा मुनाफ़ा होगा। अगर आप अपने व्यवसाय में कोई भी फ़ैसला लेते हैं, तो वह आपके लिए फ़ायदेमंद होगा। भवन और ज़मीन के सौदों में जल्दबाज़ी न करें। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज भाग्य के सहयोग से आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोच-समझ लें। दाम्पत्य जीवन में ख़र्चे ज़्यादा होने की संभावना है। आज दूसरों के मामलों में दखलअंदाज़ी न करें, ज़रूरत पड़ने पर ही अपनी राय दें। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। आज ग़लत तरीक़े से पैसा कमाने की कोशिश न करें। किसी कार्यक्रम या समारोह में धन लगाने से अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है। व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करें। किसी पुराने सहकर्मी से आपको कोई सलाह मिल सकती है और उसे ध्यान से सुनें क्योंकि यह निकट भविष्य में आपके बहुत काम आएगी। अतिरिक्त प्रयास करने से नौकरी में लक्ष्य की प्राप्ति निश्चित रूप से संभव है।
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन आपके लिए हर लिहाज़ से बेहतरीन रहने वाला है। सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी को खाने पर आमंत्रित करने से आपको ख़ुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। दबंग व्यवहार के कारण जीवनसाथी से अनबन हो सकती है, सावधान रहें। आज आपको उम्मीद के मुताबिक बड़ी रकम प्राप्त हो सकती है। आज आपको ऑफिस में काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत हो सकती है। अगर आप अपना खुद का व्यवसाय चलाते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है।
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज कुछ खास करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। अगर आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो दिन अनुकूल है। जीवनसाथी और परिवार के साथ मनोरंजन और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। आज अगर आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ डिनर पर जाते हैं, तो आपके प्रेम संबंध मज़बूत होंगे। आज आपका शुभ रंग आसमानी नीला है। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार ही खर्च करें। खुदरा विक्रेताओं और दुकानदारों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने की उम्मीद है। आपको व्यापार में किसी जानकार व्यक्ति का अच्छा सहयोग मिलेगा। आप अपने करियर में बदलाव के बारे में भी सोच सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपना लक्ष्य पूरा होने पर राहत महसूस करेंगे।
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज आप अपनी ऊर्जा से बहुत कुछ हासिल करेंगे। अपने प्रयासों में कमी न आने दें, क्योंकि इस समय की गई मेहनत का भविष्य में उचित फल मिलेगा। खरीदारी आदि करते समय लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों को मज़बूत बनाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज पैसों के मामले में कुछ अच्छे अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं। आज आपको अपने व्यावसायिक मामलों में निर्णय लेते समय सावधानी बरतनी होगी। आज आप कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करेंगे, जिसका आपको निश्चित रूप से लाभ होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन आपके लिए शुभ और मंगलकारी रहने वाला है। ज़रूरत पड़ने पर अपनों से मदद लेने में संकोच न करें। आज आपको अपने पार्टनर के साथ एक रोमांटिक शाम का आयोजन करना चाहिए। अविवाहित लोगों के जीवन में प्रेम की गंगा बह सकती है। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज धन से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार के विस्तार की योजनाओं पर विचार करने की ज़रूरत है। आपके प्रदर्शन के आधार पर पदोन्नति मिलने की संभावना है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज भविष्य के लिए मेल-मिलाप बहुत ज़रूरी है। बेवजह की बातों को निजी जीवन में न आने दें। बच्चों के किसी मामले को लेकर आपके बीच मतभेद हो सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको कोई आभूषण उपहार में दे सकता है। अविवाहित लोगों को जीवनसाथी चुनने में कठिनाई हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 5 है। नई अर्जित संपत्ति से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने आस-पास के माहौल पर कड़ी नज़र रखने की ज़रूरत है। ऑनलाइन माध्यम से आपको कोई बड़ा अनुबंध मिल सकता है। काम से संबंधित ज्ञान प्राप्त करने का प्रयास करें, सतर्क रहें। प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷