आज का राशिफल :: 19: 08 :: 2025, मंगलवार
19 अगस्त 2025 : आज श्रावण कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार दिन है। एकादशी तिथि आज 3:32 PM तज रहेगा। उसके बाद द्वादशी तिथि लग जायेगा। आज मंगलवार का दिन है। इस दिन सूर्य सिंह राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:58 AM से 12:51 PM तक रहेगा। आज अजा एकादशी है। आज दिन की शुरुआत शौर्य व रक्त के कारक मंगल ग्रह से होती है।
आज वार के हिसाब से आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन के स्वामी हनुमान जी है। आज के दिन भगवान हनुमान और मंगल ग्रह की पूजा करने से जीवन में साहस, ऊर्जा और सफलता की प्राप्ति होती है। आज हनुमान जी की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन हनुमान जी की पूजा अर्चना की जाए तो जीवन की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और महादेव अति प्रसन्न होते हैं। आज हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। मंगलवार के हनुमान चालीसा का पाठ करना, मंगल मंत्रों का जाप करना और भगवान हनुमान की आराधना करने से मंगल ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। मंगलवार के दिन विशेष रूप से लाल वस्त्र, मसूर की दाल और गुड़ का दान करना लाभदायक होता है।
अजा एकादशी - अजा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से विशेष लाभ मिलता है। इस दिन भगवान विष्णु के "उपेन्द्र" स्वरूप की पूजा करें और रात्रि जागरण करें। व्रत के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और उनकी स्तुति करें। इस दिन दान-पुण्य करना भी शुभ माना जाता है, इसलिए जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र या अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
आज का पंचांग:19अगस्त 2025, दिन: मंगलवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2082 शक संवत : 1947 ऋतु : वर्षा मास : भाद्रपद पक्ष : कृष्ण पक्ष सूर्योदय : 05: 52 AM, सूर्यास्त : 06: 57 PM तिथि : एकादशी 03:32 PM तक उपरांत द्वादशी।नक्षत्र : आद्रा 01:07 AM तक उपरांत पुनर्वसु राहुकाल :03:40 PM से 05:19 PM तक चन्द्रमा : मिथुन राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, अजा एकादशी
आज :: 18 :: 08 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं रहेगी। किसी भी ज़िम्मेदारी को नज़रअंदाज़ करने से बचें। आज आप अपने मूल्यों और परंपराओं पर पूरा ज़ोर देंगे। आप अपने जीवनसाथी के प्यार में डूबे रहेंगे। उन्हें यह बताने के लिए थोड़ा समय निकालें कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। तुलसी के पौधे में नियमित रूप से जल चढ़ाएँ, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है। फूलों का व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऑफिस में बॉस की बात ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी राय दें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। अगर आप किसी कार्यक्रम में जा रहे हैं, तो घर पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखें। अपने व्यवहार और आचरण में बदलाव लाएँ, सब कुछ आपका होगा। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा और परिवार का सहयोग और प्यार देखकर आप बहुत खुश नज़र आएंगे। आज आपके प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज धन संबंधी समस्याएँ सुलझ जाएँगी। आज आप अपने व्यवसाय में किसी से कोई काम करवाने में सफल हो सकते हैं। बेहतर होगा कि आप अपने प्रोजेक्ट को ऑफिस में किसी से शेयर न करें। नए कार्यों में आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों का तबादला हो सकता है।
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखनी चाहिए। अपने साथी को विश्वास दिलाएँ कि आप सचमुच उनके लिए हैं, आप कुछ भी कर सकते हैं। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। आज आपका शुभ अंक 3 है। आर्थिक लाभ के साथ-साथ आपको मान-सम्मान भी मिल सकता है। व्यवसाय में कामकाज की व्यवस्था को और बेहतर बनाएँ। कानूनी मामलों को सुलझाने के लिए आज का दिन अच्छा है। आधिकारिक कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज कुछ लोगों का भाग्योदय होने वाला है। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने घर की साज-सज्जा के लिए कुछ खरीदारी करेंगे। विवाहित लोगों को अपने गृहस्थ जीवन का ध्यान रखना चाहिए। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में सच्चाई को महत्व देंगे। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज छल-कपट और गलत तरीकों से धन प्राप्त करने का प्रयास न करें। आज अपने व्यवसाय में कोई भी बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही उठाएँ। आभूषण व्यापारियों को अधिक लाभ मिलने की संभावना है। आप जो करना चाहते हैं, उसके बारे में स्पष्ट रहें और अपना ध्यान केंद्रित रखें। काम की गुणवत्ता के साथ-साथ आपको काम से जुड़ी समय-सीमा का भी ध्यान रखना होगा।
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र चढ़ाना आपके लिए शुभ रहेगा। किसी सम्मेलन या समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। आपको मनचाही चीज़ मिल सकती है। विवाहित लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेमपूर्ण पल आएंगे। आपका प्रेमपूर्ण व्यवहार आपके प्रेमी/प्रेमिका को आकर्षित कर सकता है। आज आपका शुभ अंक 7 है।आज आपको पैसों के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कृषि से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आज आपको ऑफिस में काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत हो सकती है।
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। अपनों को लेकर आपकी सारी गलतफहमियाँ दूर हो जाएँगी। आपको कोई पुण्य कार्य करने का मौका भी मिल सकता है। अविवाहित लोगों को पहली नज़र में ही किसी से प्यार हो सकता है। इस राशि के नवविवाहितों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज धन व्यय होने की भी संभावना है। जिन लोगों का व्यवसाय बंद है, उन्हें व्यवसाय से जुड़ा कोई नया समझौता मिल सकता है। आज ज़्यादातर समय आपके दिमाग में काम ही चलता रहेगा। नौकरी में नए लोगों को अपनी काबिलियत दिखाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : विवाहित जोड़ों के लिए दिन बहुत अच्छा ही रहेगा, साथ ही अगर आप अविवाहित हैं, तो आज आप किसी और की तरफ आ आकर्षित हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपको अपनी मंजिल तक पहुँचाएगा। आजीविका से जुड़ी योजनाएँ बनाएँ और उन्हें क्रियान्वित करने में गंभीरता बनाए रखें। व्यावसायिक गतिविधियों को कानूनी पचड़ों में न फँसने दें, अन्यथा आर्थिक नुकसान का प्रतिशत बढ़ सकता है। बेरोजगार लोगों को आज कोई बहुत महत्वपूर्ण फ़ोन आ सकता है, यह फ़ोन आपके लिए सब कुछ बदल सकता है। आज आपको नौकरी में एक के बाद एक काम सौंपा जा सकता है, सावधान रहें।
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद और स्नेह भी आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप कुछ ऐसे लोगों से जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिए तैयार रहेंगे। आज आपका पार्टनर आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। प्रेम जीवन के लिए आपका दिल थोड़ा कमज़ोर रहेगा। आज आपका शुभ रंग सफेद है। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज आपको कुछ खास विचार मिल सकते हैं जिनका आने वाले दिनों में आपको फायदा होगा। आज आपको भाई-बहन की मदद से पारिवारिक व्यवसाय में लाभ मिलेगा। संपत्ति संबंधी मामलों को सावधानी से निपटाने की ज़रूरत है। अधिकारियों के लिए समय उपयुक्त है, आर्थिक मामलों में गति आएगी।
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे)
नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है। परिवार में किसी ऐसे व्यक्ति में सकारात्मक बदलाव आएगा जिसे लेकर आप चिंतित थे। विवाहित लोगों के रिश्ते में नयापन आएगा। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। आज आपका शुभ रंग ग्रे है। आज आपका शुभ अंक 10 है। थोक व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने और उन्हें साकार करने के लिए यह अनुकूल समय है। अगर ऑफिस में काम का दबाव बढ़ रहा है, तो कॉमेडी फ़िल्मों या संगीत से अपना मनोरंजन करके मानसिक थकान कम होगी।
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और जनसंपर्क मजबूत होगा। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के यहाँ जा सकते हैं। आज आपका शुभ रंग पीला है। आज आपका शुभ अंक 11 है। आज नए विचार धन लाभ के मार्ग खोलेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। आप नई संपत्ति खरीदने के लिए कई जगहों की यात्रा कर सकते हैं। लंबे समय से रुके किसी काम में आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। अगर परिवार में किसी का जन्मदिन है, तो उसे घर पर ही मनाएँ। किसी करीबी के प्रति शुभ भावनाएँ जागृत होंगी। वाहिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। रोमांस के शौकीन लोग कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। वै। आज अपने घर के नौकर को ज़्यादा पैसे न दें। व्यवसायी धन कमाने के नए तरीके विकसित करेंगे। किसी संपत्ति को लेकर आपको गर्व महसूस होगा। मनोरंजन के साधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। आज आपको अपनी प्रबंधन क्षमता का प्रदर्शन करना पड़ सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज आपका दिन काफ़ी व्यस्त रहेगा। पढ़ाई कर रहे लोगों को दूसरे कामों में उलझने से बचना होगा। विवाहित लोगों को आज ख़ुशी मिलेगी और जीवनसाथी के साथ उनके रिश्ते बेहतर होंगे। अगर आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज आप अपने प्रियतम से घंटों बातें करेंगे। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार धन लाभ होगा। संपत्ति से जुड़े मामलों को सोच-समझकर निपटाने की ज़रूरत है। व्यापार में बहुत गंभीरता से काम करें। आज प्राइवेट नौकरी करने वालों की बॉस तारीफ़ करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई बहुत ज़रूरी फ़ोन आ सकता है, सावधान रहें।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷