आज का राशिफल :: 24: 06 :: 2025, मंगलवार
24 जून 2025 : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन मंगलवार है। चतुर्दशी तिथि शाम 7 बजे तक रहेगी। वहीं, दोपहर 12 बजकर 54 मिनट से शुरू हो कर शाम 7 बजे तक स्थायीजय योग रहेगा। इसके अलावा दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। धार्मिक दृष्टि से आज का दिन विशेष मानी जाती है। मंगलवार का दिन शक्ति व साहस का प्रतीक होता है। मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र दोपहर तक प्रभावी रहेगा, जो सौम्यता और रचनात्मकता का प्रतीक है। साथ ही शूल योग प्रातः 9:36 बजे तक रहेगा, जिसके बाद एक अनुकूल समय की शुरुआत मानी जा सकती है। आज रोहिणी व्रत भी रखा जाएगा। मंगलवार के दिन तमाम परेशानियों से राहत पाने के लिए स्नान-ध्यान के बाद जल में कुमकुम या सिंदूर मिलाकर सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। बजरंगबली को चोला चढ़ाएं और बूंदी का दान करें।
मंगलवार का विशेष महत्व : मंगलवार को मंगल देव और हनुमान जी की आराधना करने वालों के जीवन में कभी संकट के बादल नहीं मंडराते हैं। जीवन में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार बना रहता है।
क्या करें: एक नारियल लेकर उसे सात बार अपने सिर से घुमाएं. फिर इसे हनुमान मंदिर में अर्पित कर दें। कहते हैं इससे बाबा बजरंगबली आपको सारी परेशानी हर लेते हैं।
क्या न करें: असहाय को परेशान न करें. किसी का अहित करने के लिए पूजन न करें। इस दिन काले रंग के वस्त्र नहीं पहनना चाहिए।
आज का पंचांग: 24 जून 2025, दिन : मंगलवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2082 शक संवत : 1947 ऋतु : ग्रीष्म मास : आषाढ़ पक्ष : कृष्ण पक्ष सूर्योदय : 05: 25 AM, सूर्यास्त : 07: 23 PM तिथि : चतुर्दशी 07:00 PM तक उपरांत अमावस्या नक्षत्र : रोहिणी 12:54 PM तक उपरांत म्रृगशीर्षा राहुकाल : 03:53 PM से 05:38 PM तक चन्द्रमा : वृषभ राशि पर 11:45 PM तक उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, रोहिणी व्रत, बजरंग बली पुजन दिवस
आज :: 24 :: 06 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज आप अपने भविष्य के बारे में सोचेंगे। आप धार्मिक विचारों वाले होंगे और कुछ पवित्र कार्य करेंगे। आप किसी षड्यंत्र या साजिश में उलझ सकते हैं, सावधान रहें। आपका जीवन साथी आपको आदर्श मानकर आगे बढ़ने में मदद करेगा। आप अपने साथी का प्यार पाने के लिए किसी वस्तु का सहारा ले सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज पुराना पैसा अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। व्यवसायी लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने की उम्मीद है। महिलाओं को अपने करियर से जुड़ी विशेष सफलता मिलने वाली है। काम से जुड़े अवसरों और प्रगति के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज आप अपनी बुद्धिमत्ता से सभी काम संभाल लेंगे। अपने प्रियजनों को लेकर आपके मन में जो भी गलतफहमियां थीं, वे दूर हो जाएंगी। सिंगल लोगों को पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज धन वृद्धि का रास्ता तलाश रहे लोगों को काफी हद तक सफलता मिलने की उम्मीद है। बिजनेस में रणनीति बनाकर काम करना होगा। कार्यक्षेत्र में छोटी से छोटी बात का भी बारीकी और गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज कुछ खास करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। आप कोई महंगा सामान खरीदने की इच्छा कर सकते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए कोई गलत रास्ता न अपनाएं। घर में विवाह की चर्चा से मन प्रसन्न रहेगा। किसी से रोमांटिक बातें करते समय सावधान रहें। विवाहित लोगों को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। आज आपका लकी नंबर 7 है।आज वए अवसरों का लाभ उठाने के लिए खुद को तैयार रखें। घरेलू समस्याओं को बिजनेस पर हावी न होने दें। कारोबारियों को आज किसी को पैसा उधार देने से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोग जीवन में आ रही बाधाओं से परेशान रहेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज आपको दूर स्थान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दूसरों की बातों पर तुरंत भरोसा न करें। अपनों पर भरोसा बनाए रखें। विवाहित लोग एक-दूसरे को बहुत रोचक तरीके से समझेंगे। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज आपका लकी नंबर 1है। आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। जमीन से जुड़ा कारोबार करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है। कारोबार में अधिकारियों से आपके संबंध मजबूत होंगे। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए और अधिक लगन से काम करना शुरू करेंगे। बौकरीपेशा लोगों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज नवविवाहितों के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। आज सितारे आपको अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने का मौका देंगे। व्यापार और नौकरी से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय दूसरों पर निर्भर व रहें। किसानों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद हो सकता है। ऑफिस का कोई सहकर्मी आपसे अलग होने की कोशिश कर सकता है। आपको अपने लव पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : दिल से दूसरों के भले के बारे में सोचेंगे और दूसरों की सेवा करेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने रिश्ते में आगे बढ़ना चाहिए। परिवार में छोटे लोगों से मदद मिलने के योग हैं। आज किए गए काम धन लाभ के लिए सफल रहेंगे। कोई आपका उधार दिया हुआ पैसा वापस कर देगा। व्यापार में दोस्तों से मदद मिल सकती है। कानूनी नियमों का पालन करना जरूरी है। जब तक आप कार्यक्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं, तब तक अच्छी चीजें होती रहेंगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। मन को हल्का रखने के लिए अपने पसंदीदा काम करना उचित रहेगा। जीवनसाथी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए किसी भी तरह का दिखावा न करें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। आज आपका लकी नंबर 6 है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में लोन या टैक्स से जुड़ी फाइलों में पूरी पारदर्शिता रखें। काम से बहुत जरूरी ब्रेक आपको फिर से ऊर्जा देने में मदद करेगा। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास करते रहें, सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज खुद को उत्साही लोगों के साथ घेरें, आपकी कुंडली आपको नई चीजों को आजमाने की सलाह देती है। अगर आपको अपनी मां की सेवा करने का मौका मिल रहा है, तो उसे जाने न दें। विवाहित लोगों के घरेलू जीवन में प्यार भरे पल आएंगे। युवक-युवतियों को प्रेम संबंधों में दूरी महसूस हो सकती है। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज आपको परिवार में पैसों की जरूरत पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े काम अच्छी गति से चलेंगे। आपमें से कुछ लोग नई प्रॉपर्टी खरीदने की संभावना स्खते हैं।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) : आज शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी। महिलाएं आज अपने लिए शॉपिंग करने का प्लान बनाएंगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ सकेंगे। आपके व्यवहार को देखकर आपका जीवनसाथी आपसे खुश होगा। सिंगल लोग नई दुनिया में कदम रखने का फैसला कर सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 4 है। पैसों के मामले में आज का दिन मिला-जुला रहेगा। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले लोगों को मनचाही डील मिलेगी। कारोबारियों को सफलता के लिए शॉर्टकट अपनाने से बचना चाहिए। आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी आ सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी।मिल सकती है।
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) : आज का दिन आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। आपको अपने काम को पूरा करने के लिए सही तरीके की जरूरत होगी, शॉर्टकट से बचें। गलतफहमियों के कारण प्रेम संबंधों में दरार पड़ सकती है। विवाहित लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज धन संबंधी मामलों में मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय के लिए बनाई गई योजनाओं पर अभी चर्चा न करें। फैक्ट्री और उत्पादन से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियों में लापरवाही न करें। अतिरिक्त कार्य में किसी से मदद मिल सकती है। नौकरी में किसी प्रकार की पूछताछ हो सकती है, सावधान रहें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज भगवान शिव को जल अर्पित करें और अपने कष्टों से मुक्ति की प्रार्थना करें। परिवार के छोटे सदस्यों को समझाने और समझाने के लिए समय निकालें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने के कारण कुछ लोग आपका विरोध करेंगे, सावधान रहें। आपका व्यवहार जीवनसाथी का दिल जीत सकता है। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। आज आपका शुभ रंग नीला है। आज आपका शुभ अंक 8 है। आयात-निर्यात से जुड़े कार्यों में कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है। आपने अतीत में किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है। अपने महत्वपूर्ण कामों में ढिलाई न बरतें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) :रचनात्मक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। बिना किसी चिंता के आगे बढ़ने के लिए पिछली समस्याओं को सुलझाना ज्यादा जरूरी है। घर में जरूरी बदलाव लाने में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन रोमांटिक होने के साथ-साथ रचनात्मक भी रहेगा। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज आपके लिए तरक्की के नए द्वार खुल सकते हैं, अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। खाने-पीने का कारोचार करने वालों को मुनाफा मिलने की संभावना है। कारोबार में किसी वए ऑफर के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। आज आप कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा का भरपूर इस्तेमाल करेंगे।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷