आज का राशिफल :: 23: 06 :: 2025, सोमवार
23 जून 2025 : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार दिन है। त्रयोदशी तिथि 23 जून की रात 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। जिसके बाद चतुर्दशी प्रारंभ होगी। वहीं, दोपहर 1 बजकर 17 मिनट तक धृति योग रहेगा। आज दोपहर 3 बजकर 17 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सोम प्रदोष और मासशिवरात्रि व्रत है। यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत खास है। शिवोपासना के लिए यह संपूर्ण दिन अत्यंत शुभ है। विशेष रूप से प्रदोषकाल में भगवान शिव की पूजा से समस्त दोषों का नाश होता है। शिवभक्तों के लिए यह दिन विशेष फलदायक माना जाता है। सोमवार का दिन मन और माता के कारक ग्रह चंद्रमा से शुरू होता है। जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए इस दिन के स्वामी महादेव की पूजा आराधना करने से लाभ होता है। जीवन के दुखों का अंत और नौकरी में पदोन्नति के रास्ते खुलते हैं। सोम प्रदोष व्रत में सूर्योदय से पूर्व उठकर शिवलिंग की पूजा करें। फिर गाय का दान करना अत्यधिक पुण्य माना जाता है और इससे विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद मिलती है।
प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व :शिव जी को प्रदोष और मासिक शिवरात्रि व्रत दोनों ही अत्यंत प्रिय हैं। मान्यता है कि इस दिन महादेव प्रदोष काल और निशिता काल में शिवलिंग में वास करते हैं। इसके स्पर्श मात्र से भक्तों के संकट दूर हो जाते हैं। क्या करें: शिव जी को लाल गुलाब अर्पित करें और इत्र चढ़ाएं। इससे न सिर्फ मंगल दोष दूर होता है बल्कि विवाह में आ रही परेशानी खत्म होती है। सोमवार, प्रदोष और मासिक शिवरात्रि के संयोग में माता पार्वती को सोलह श्रृंगार चढ़ाएं और फिर इसे सुहागिन को दान कर दें। मान्यता है पति की आयु लंबी होती है। क्या न करें: लहसुन, प्याज युक्त भोजन न करें।महिलाओं, बुजुर्गों का अपमान भूलकर भी न करें।
आज का पंचांग: 23 जून 2025, दिन : सोमवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2082 शक संवत : 1947 ऋतु : ग्रीष्म मास : आषाढ़ पक्ष : कृष्ण पक्ष सूर्योदय : 05: 24 AM, सूर्यास्त : 07: 22 PM तिथि : त्रयोदशी 10:10 PM तक उपरांत चतुर्दशी नक्षत्र : कृत्तिका 03:16 PM तक उपरांत रोहिणी राहुकाल : 07:27 AM से 09:07 AM तक चन्द्रमा : वृषभ राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, सोम प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि व्रत
आज :: 23 :: 06 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। कुछ गृहणियां आज अपने घर पर किटी पार्टी का आयोजन कर सकती हैं। बच्चों की शादी की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग रोमांस के सहारे अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। आज आपका लकी रंग लाल है। आज आपका लकी नंबर 9 है। अगर आप रियल एस्टेट में निवेश करने के इच्छुक हैं तो आज का दिन ऐसा करने के लिए बिल्कुल सही है। व्यापार में प्रगति सामान्य रहेगी। अगर आप नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको वर्तमान समय में दोस्तों से बात करनी चाहिए। सरकारी दफ्तरों में अटके हुए काम आज आसानी से पूरे हो जाएंगे। मेष राशि वाले इस सप्ताह ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। सावधानी जरूरी है, जल्दबाजी में फैसले न लें। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज आपके घर पर किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती है। आप घरेलू सामान खरीद सकते हैं। आपको गुस्से में किसी से बात करने से चचना चाहिए। अगर आपको लोगों की मदद करने के अवसर मिलें तो ना न कहें। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया दौर आने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज पैसों से जुड़े मामलों में जीवनसाथी के साथ मिलकर फैसले लें। कारोबारी दूसरों के बहकावे में आकर खुद को भ्रमित न करें तो अच्छा रहेगा। अगर आप पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो लेन-देन में उदारता बरतें। वर्क फ्रॉम होम कर रही महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि के भी योग हैं। वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक मामले फायदेमंद रहेंगे। निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज का दिन आपके लिए शुभ और उन्नति कारक है। दूसरों से अपनी तुलना करना बंद करें और यह सोचना बंद करें कि आप काफी अच्छे नहीं हैं। शादीशुदा जातक एक-दूसरे के साथ बेहद रोमांटिक दिन बिताने वाले हैं। आप किसी पुराने अंतरंग मित्र से फिर से जुड़ सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज आप आय बढ़ाने के बारे में भी सोच और प्रयास कर सकते हैं। व्यापार में अपने संपर्क बढ़ाएं। आयात-निर्यात से जुड़े काम में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। अगर आप कार्यस्थल पर अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो आपको सीनियर का दिल जीतना होगा। मिथुन जातकों को संवाद कला का उपयोग कर लाभ मिलेगा। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव की संभावना है। यात्रा पर ध्यान दें, साथ ही घर परिवार के साथ समय बिताएं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। आप परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। कुछ गलत लोगों की संगति के कारण आप बुरी आदतों का शिकार हो सकते हैं, सावधान रहें। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन यादगार हो सकता है। प्यार का नशा पूरी रात चरम पर रह सकता है। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। आपके बिजनेस में लाभ की संभावना है। प्रॉपर्टी बेचने से धन लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को आज नौकरी के लिए आवेदन भेजना चाहिए। महिला सहकर्मियों से बहस में न पड़े। कर्क राशि के लिए यह समय मानसिक शांति लाने वाला रहेगा। पुराने विवाद सुलझेंगे। स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। वित्तीय मामलों में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, धैर्य रखें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा। रोमांचक अवसर आपके सामने आएंगे, लेकिन आपको मदद के लिए अपने आस-पास के लोगों की आवश्यकता होगी। आज आप किसी और की और आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार करें। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज आपको किसी जानकार व्यक्ति से अच्छा सहयोग मिलेगा। खुदरा विक्रेताओं और दुकानदारों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने की उम्मीद है। आज आप अपने परिवार के साथ बैठकर कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में बात करेंगे। आप अपने करियर की राह बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपने टारगेट पूरे होने से राहत महसूस करेंगे। सिंह राशि वालों को इस सप्ताह नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में नाम होगा। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। सेहत में सुधार होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन दान-पुण्य के कामों में चीतेगा। बेटे की शादी से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। कभी-कभी मन में कुछ उदासी और खालीपन भी रह सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम जीवन में यह रोमांटिक दिन हो सकता है। आज आपका लकी नंबर 4 है। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में उपलब्धियां बढ़ेंगी। अपनी योजना को क्रियान्वित करने के लिए आपको सक्षम स्रोतों और लोगों का सहयोग मिलेगा। करियर में आपको जल्द ही अपनी इच्छा के अनुसार अवसर मिलने वाले हैं। कन्या राशि के लोग कामकाज में व्यस्त रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। कोई महत्वपूर्ण फैसला सोच-समझ कर लें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ दिखाई दे रहा है। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात दिन को और भी बेहतर बनाएगी। अपने साथी को अपने अतीत के बारे में बताना जरूरी नहीं है, इससे आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज रोमांस का आनंद लेंगे और अपने प्रिय का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज पैसों के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। व्यापार को लेकर नए अनुबंध या समझौते होने की भी संभावना है। आपको किसी नए शहर में बेहतरीन नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। तुला राशि वाले कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। साझेदारी में सावधानी जरूरी है। पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर रहने वाली है। आपको अपनी निजी बातें किसी से शेयर करने से बचना चाहिए। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। आपका प्रेम जीवन शानदार चल रहा है और आगे भी जारी रहेगा। आज आपका लकी रंग सफेद है। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा बदलाव आएगा। व्यापार में लाभ के कई नए अवसर आपको मिलेंगे। प्रॉपटर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। नई नौकरी जॉइन करने से पहले अच्छे से सोच लें। वृश्चिक राशि के लिए समय नए अवसर लेकर आएगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कुछ पुराने मामलों में विवाद हो सकता है, संयम आवश्यक है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित होगा। आप घर के लिए लग्जरी आइटम खरीद सकते हैं। कोई नया और महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके जीवन में कदम रख सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए भावुक हो सकते हैं। आपकी लव लाइफ में उन्नति होगी। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण वित्तीय निर्णय लेने की आवश्यकता है। आप किसी पुरानी इच्छा को पूरा करने के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं। आज आपके ऊपर काम का बोझ बहुत हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को किसी महिला मित्र की मदद से पदोन्नति मिल सकती है। धनु राशि के लोग आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर🐊(भो,जा,जी, खी, खू,खा, खो, गा,गी) : आज सूर्य देव को नमस्कार करें, घर की सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। अपनी जीवनशैली में बदलाव लाकर आप कुछ पुरानी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। विवाहित जातकों को अपने दांपत्य जीवन में कुछ तनाव का सामना जरूर करवा पड़ सकता है। साथ न होने के कारण आपका दिल अपने प्रेमी की यादों में डूबा रहेगा। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज मेहनत में ही पैसा छिपा है। घर या बिजनेस में कहीं भी कोई फैसला लेंगे तो वह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए आपके पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी अनुभवी वकील की सलाह मिलेगी। मकर राशि के लिए समय मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौती आएगी लेकिन समाधान भी मिलेगा। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। आर्थिक योजनाओं पर ध्यान दें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। सामाजिक कार्यों के लिए पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्य क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। अगर आप किसी के साथ नए रिलेशनशिप में हैं तो आपको उन्हें समय देना होगा। आज आपका लकी रंग हल्का हरा है। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज सरकारी क्षेत्र से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। बिजनेस को नई गत्ति देने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। कुंभ राशि के लोग नई सोच के साथ काम करेंगे। तकनीकी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। सामाजिक स्तर पर सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज का दिन बहुत अच्छा।रहने वाला है। घर की खरीदारी में अपनी सुविधा से ज्यादा खर्च न करें। महिलाओं को आज रसोई में काम करते समय थोडा सावधान रहना चाहिए। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया दौर आने वाला है। आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार धन की प्राप्ति होगी। आप किसी से बिजनेस डील के लिए फोन पर बात करेंगे। किसी खास व्यक्ति की मदद से आपके रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। मीन राशि वालों के लिए यह समय संवेदनशील रहेगा। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। नौकरी में बदलाव संभव है। परिवार का सहयोग मिलेगा। निवेश से लाभ होगा।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷