आज का राशिफल :: 05: 06 :: 2025, गुरुवार
05 जून 2025 : आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा, उसके बाद व्यतिपात योग लग जायेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। इस दिन सिद्धि, रवि योग और हस्त नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं। आज बटुक भैरव जयंती है साथ ही आज गंगा दशहरा है। गंगा दशहरा का महत्व: गंगा दशहरा के दिन मोक्षदायिनी मां गंगा धरती पर आईं थी। मान्यता है कि इस दिन जो गंगाजल से स्नान करते हैं उसके जन्मों जन्मांतर के पाप, कष्ट मिट जाते हैं। क्या करें: गंगा दशहरा पर 10 की संख्या में सुहाग सामग्री, अन्न, जूते-चप्पल, आदि का दान करने पर अक्षय पुण्य मिलता है। क्या न करें: गंगा दशहरा पर गंगा नदी में स्नान के बाद घाट पर कपड़े न धोएं, न ही साबुन का इस्तेमाल करें। गंगा नदी को गंदा करने की भूल न करें।
आज तिथि के हिसाब से आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं। गुरुवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि विधान से करें। आज भगवान विष्णु जी की पूजा बहुत ही पुण्यदायी होती है। भगवान विष्णु दया के सागर हैं। आपको अपने पास हृदय से लगा कर रखते हैं। वह विध्नों को समाप्त करते हैं। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने का उत्तम फल है। सम्पूर्ण भक्ति भाव से विष्णु उपासना करें। विधिवत पूजन करें। गुरुवार का उपवास रखें। श्री कृष्ण उपासना करें। शिव मंदिर परिसर में पाकड़, गूलर पीपल, बेल व आम सहित कुछ वृक्षारोपण करें, इस महान कृत्य से पापों का शमन होता है। जल भरा घड़ा व फलों का दान करना बहुत फलित होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु मंदिर जाएं व उनके विग्रह की 04 परिक्रमा करें। श्री सूक्त का पाठ करें। भगवान श्री कृष्ण नाम का संकीर्तन करें। बड़ो, बुजुर्गों, संतों व माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। मस्तक पर हल्दी व पीला चंदन का तिलक लगाएं।
आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की आज पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिये। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।
आज का पंचांग: 05 जून 2025, दिन : गुरुवार
युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2082
शक संवत : 1947 ऋतु : ग्रीष्म
मास : ज्येष्ठ पक्ष : शुक्ल पक्ष
सूर्योदय : 05: 24 AM, सूर्यास्त : 07: 14 PM
तिथि : दशमी 02 : 16 AM तक उपरांत एकादशी
नक्षत्र : हस्त
राहुकाल : 01:16 PM से 02:57 PM तक
चन्द्रमा : कन्या राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, चित्रगुप्तवार, बटुक भैरव जयंती, गंगा दशहरा, भगवान चित्रगुप्त पूजन दिवस
आज :: 05 :: 06 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज भगवान गणेश की पूजा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। किसी करीबी से अचानक मुलाकात आपका दिन बना देगी। विवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। शाम को साथ में समय बिताना आपको खुश स्खेगा। प्रेम जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। आज आपका लकी रंग लाल है। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज आपको आर्थिक लाभके साथ-साथ सम्मान भी मिल सकता है। कामकाज से जुड़े प्रयासों में वृद्धि के कारण बड़ा लाभ होगा। आधिकारिक कामों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। किसी भी नए बदलाव के लिए खुद को तैयार रखें। दूसरों के साथ गलतफहमी से बचें। आज कोई बहुत ही मजाकिया व्यक्ति आपकी रुचि जगाने वाला है। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज बाजार की स्थितियां निवेश को आकर्षित कर सकती है। आप कारोबार में आ रही बाधाओं और समस्याओं को दूर करेंगे। आज आप हड़ मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्य करेंगे। नौकरीपेशा लोगों पर टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज आपको खुद पर ध्यान देना होगा। लोगों को अपनी बात कहने से न रोकें। कुछ परिस्थितियाँ जो आपको अपने अनुकूल लगती हैं, वे आपके विरुद्ध भी जा सकती हैं। विवाहित राशियों को अपने पुराने जोश की याद आएगी। आज प्रेम जीवन में खुशियाँ आएंगी। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज माँ लक्ष्मी आप पर मेहस्थान रहेंगी। ज्ञान और मेहनत से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठाएंगे। अनाज के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। जो लीग नया करियर शुरू कर रहे हैं, उन्हें अपना आत्मविश्वास बढ़ाने पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायी रहेगा। आज आप परिवार में शुरू होने वाले किसी रोमांचक काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। आज आपका जीवनसाथी आप पर विशेष ध्यान देगा। आज के लिए आपके प्रेम जीवन में मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं, आत्मविश्वास बढ़ने के बाद आप अधिक ऊर्जावान दृष्टिकोण के लिए तैयार हैं। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज दिन के अंत में कुछ आर्थिक लाभ की उम्मीद करें। इस राशि के जो लोग कपड़ों का व्यापार करते हैं, उन्हें आज उम्मीद से अधिक लाभ होगा। निर्माण से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अधूरे काम पूरे करने में आपको परेशानी आ सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज आप दान-पुण्य के कामों में दिन बिताएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है और व्यक्तिगत संबंध भी खराब हो सकते हैं, सावधान रहें। यदि आप विवाहित हैं, तो जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आज आपका लकी रंग आसमानी है। आज आपका लकी नंबर 2 है। यदि आप किसी आर्थिक समस्या से जूझ रहे थे, तो आज आप उसका समाधान भी निकाल पाएंगे। व्यापार में की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यस्थल पर चापलूसों और गपशप करने वालों से सावधान रहें। नौकरीपेशा लोगों को अपने कागजी काम बहुत सावधानी से पूरे करने की जरूरत है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन आपके साहस में वृद्धि का दिन रहेगा। घरेलू मामलों में अचानक बड़ी जिम्मेदारियों का बोझ संभालने में कोई आपकी मदद कर सकता है। नवविवाहित लोग रोमांटिक समय बित्ताने वाले हैं। अविवाहित लोग विवाह के लिए ऑनलाइन तरीका अपना सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 6 है। आय बढ़ाने के लिए आप कुछ अलग योजनाएँ बनाएंगे। अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड को सुरक्षित रखें। अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। स्टील और धातु का व्यापार करने वालों को आज अच्छा मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अभी स्थिति ऐसी ही रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ कोई अच्छा अवसर मनाने का मौका मिलेगा, खूब मौज-मस्ती होगी। परिवार में किसी युवा का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के साथ निजी पल बिताएंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा का पूरा ध्यान स्खें। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज आप धन से जुड़ा जो भी काम करें, उसे योजनाबद्ध तरीके से करें। शेयर बाजार में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस में काम पर पूरा फोकस बनाए रखना आपको मुश्किल लग सकता है। आज आपका ध्यान मौज-मस्ती पर अधिक रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार में सबके चेहरे पर खुशी देखना आपकी उपलब्धि है। कुछ गलत लोगों की संगति के कारण आप बुरी आदतों का शिकार हो सकते हैं, सावधान रहें। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन यादगार हो सकता है। जीवनसाथी चुनते समय व्यक्ति की योग्यताओं को अच्छी तरह से जांच लें। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज धन लाभ की स्थिति में हैं। व्यापार में विवेश के लिए दिन उपयुक्त है, इसके अलावा आप जमीन में भी निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। करियर के चुनाव को लेकर आप असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) : आज गणेश जी की पूजा अवश्य करें। खुद को खुश रखने के प्रयास में अपने ऊपर आने वाली जिम्मेदारियों को बजरअंदाज न करें। किसी भी तरह के रिश्ते में न पड़े, पहले सभी तथ्य प्राप्त करें और फिर कोई कदम उठाएं। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन दोपहर बाद अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। महिलाएं अपने व्यापार में विशेष रूप से सफल रहेंगी। ऑनलाइन कोई सामान बेचना आपके लिए आसान और फायदेमंद साबित होने वाला है। दिन में आपके महत्वपूर्ण काम पूरे हो जाएंगे।
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) : आज खुद को मजबूत बनाए रखें। किसी के बारे में अंदाजा लगा पाने से आज आपको अपार खुशी मिलेगी। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। पुराना प्यार फिर से जीवंत होने की संभावना है, रोमांस की शुरुआत हो सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज आपको अनावश्यक खर्च से बचना होगा। आपकी मेहनत आपके व्यापारिक कार्यों को मजबूती प्रदान करेगी। किसी भी काम को कल के लिए न टालें, उसे सही समय पर शुरू करें। निजी जीवन के मामलों को अपने करियर पर असर न डालने दें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए अच्छा दिन है। पिता के साथ रिश्ते गहरे होंगे, आप एक-दूसरे की परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। पुराने रिश्तों की यादें आज आपके दिमाग में घूम सकती हैं। इस राशि के विवाहित लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। प्रेम संबंधों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं रहेगा। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज धन का उपयोग सोच- समझकर करें। कारोबारियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने की उम्मीद है। काम से जुड़े अवसर और प्रगति मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार के सदस्यों की मदद से आपके निजी काम भी काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। मीन राशि के लोगों को निजी संबंधों को लेकर दिन की शुरुआत में थोड़ी निराशा का अनुभय होगा। विवाहित लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज आपको अपनी माता से धन और सहयोग मिल सकता है। व्यापारियों को जरूरत के हिसाब से ही स्टॉक स्खना चाहिए। कार्यस्थल पर आपकी लगन और मेहनत को देखकर मिलने वाली सराहना आज का दिन बना सकती है। बेरोजगार लोगों को अपने दोस्त की मदद से रोजगार मिल सकता है।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷