गुरुवार, 10 अप्रैल 2025

आज 10 अप्रैल ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 10 :: 04 :: 2025, गुरुवार

10अप्रैल 2025 :  आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है। गुरुवार के दिन को हिंदू धर्म में अत्यंत ही शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। इस दिन की ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से विशेष मान्यता है। बृहस्पति ग्रह का ये दिन गुरु, ज्ञान, धर्म और शुभता का प्रतीक होता है। इस दिन व्रत रखने, पूजा-अर्चना करने तथा भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। धार्मिक मान्यता है कि यह गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु का होता है तथा इस दिन व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। महिलाएं और पुरुष इस दिन व्रत रखते हैं, पीले वस्त्र पहनते हैं, पीले खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं और पीले फूलों से भगवान श्री हरि के अवतारों की पूजा करते हैं।
गुरुवार को हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ दिन के रूप में माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि विधान से करें। भगवान विष्णु दया के सागर हैं। आपको अपने पास हृदय से लगा कर रखते हैं। वह विध्नों को समाप्त करते हैं। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने का उत्तम फल है। सम्पूर्ण भक्ति भाव से विष्णु उपासना करें। विधिवत पूजन करें। गुरुवार का उपवास रखें।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उनके लिए गुरुवार का व्रत करना, भगवान विष्णु का पूजन करना और केले के पेड़ की आराधना करना सुखदायक हो सकता है। इससे न केवल ग्रह दोष कम होते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन भी बना रहता है। गुरुवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से भी अत्यंत ही लाभकारी होता है। ये आत्म चिंतन, गुरुओं की सेवा और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन के लिए उपयुक्त माना जाता है।

आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की आज पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।

आज देर रात 1 बजकर 1 मिनट तक त्रयोदशी तिथि रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जायेगा। आज प्रदोष व्रत किया जाएगा। साथ ही आज अनंग त्रयोदशी का व्रत भी किया जाएगा। इसके अलावा आज महावीर जयंती भी है। आज शाम 6 बजकर 59 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। वहीं दोपहर 12 बजकर 25 तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।





आज का पंचांग: 10 अप्रैल 2025, दिन : गुरुवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  बसंत
महीना       : चैत्र        पक्ष  :  शुक्ल पक्ष 
सूर्योदय : 06: 01 AM, सूर्यास्त : 06: 44 PM
तिथि : त्रयोदशी 01:00 AM तक उपरांत चतुर्दशी
नक्षत्र :  पूर्व फाल्गुनी 12:24 PM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी
राहुकाल : 02:01 PM से 03:35 PM तक
चन्द्रमा :  सिंह राशि पर 07:04 PM तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी व्रत, महावीर जयंती, चित्रगुप्तवार भगवान चित्रगुप्त पुजन दिवस



आज :: 10 :: 04 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये शुभ है। किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। ससुराल पक्ष से कोई विवाद चल रहा है तो उसका समाधान हो सकता है। यदि आप विवाहित हैं तो आज थोड़ा सावधान रहें। किसी पुराने करीबी मित्र से फिर से संपर्क हो सकता है। आज आपका शुभ अंक 8 है। वर्तमान स्थिति में संपत्ति की बिक्री से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आजीविका संबंधी कार्ययोजना बनाएं और उन्हें क्रियान्वित करने के लिए गंभीरता बनाए रखें। व्यापार के प्रति अधिक चिंतन और मनन करने की आवश्यकता है। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उन्हें इसके लिए रचनात्मक होने की आवश्यकता है। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपके लिए तुलसी की पूजा करना शुभरहेगा। परिवार में किसी का जन्मदिन है तो घर पर ही मनाएं। किसी करीबी के प्रति आपके मन में अच्छी भावनाएं जागृत होंगी। आप पुराने फर्नीचर को बदलने के बारे में सोच सकते हैं। रोमांस के शौकीन लोग कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता आएगी। आज आपका शुभअंक 7 है। आज घर की खरीदारी में अपनी सुविधा से अधिक खर्च व करें। कोई व्यक्ति किसी प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग में आपकी मदद कर सकता है। बिजनेस में बड़े काम में जोखिम उठाने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। आज काम की अधिकता रहेगी। सरकारी विभागों में कार्यरत लोगों को गुप्त कामों में गंभीरता स्खनी होगी।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी रहेगा। आज आप अपने नियमित कामों के प्रति आलस्य रखेंगे, आप आराम करने के मूड में हो सकते हैं। आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपका लव पार्टनर आपको मनचाही खुशी दे सकता है। आज आपका शुभ रंग बीला है। आज आपका शुभ अंक 6 है।
आज धन लाभ के लिए किए गए काम सफल होंगे। कोई व्यक्ति आपको उधार दिया हुआ पैसा लौटाएगा। व्यापार में मित्रों से मदद मिल सकती है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों को सावधान रहना चाहिए। जब तक आप कार्य क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं, तब तक अच्छे परिणाम मिलेंगे।





कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। अपनी गलतियों को किसी और को न बताएं तो बेहतर होगा। झूठ बोलकर आप कई चीजों में फंस सकते हैं, सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा करके आप अच्छा महसूस करेंगे। आज माहौल में रोमांस है और अगर आप अविवाहित हैं, तो अपने नए प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। आज आपका शुभ अंक 1 है। कोई डील फाइनल करने वालों को भारी कमीशन मिलने वाला है। व्यापारी वर्ग को मुनाफे के लिए ग्राहकों से विनम्र रहना होगा। जिस भी काम में लगे हैं, उसे आगे बढ़ाने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। बेटे के करियर के मामले में कोई खास बात हो सकती है।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको अपनी जिम्मेदारियों से घबराने की जरूरत नहीं है। यही समय है कि आप अपने ऊंचे सपनों का पीछा करवा फिर से शुरु कर सकते हैं। आज दूसरों की मदद करके आपको शांति मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज खुशहाल रहेगा। लवमेट आज किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज आप अपने घर या व्यापार में कहीं भी कोई भी फैसला लेंगे तो वह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी या कमीशव से जुड़े व्यापार में कोई बड़ी डील होने की संभावना है। आज आपको ऑफिस में अपने अधिकारों का सही इस्तेमाल करना चाहिए।



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए सफलता का दिन रहेगा। परिवार में बेहतर सामंजस्य बनाए रखने से रिश्ते मजबूत होंगे। महिलाएं अपनी रुचि से जुड़े काम कर सकती हैं। आप रिलेशनशिप में हैं या शादीशुदा, दिनभर अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका लकी नंबर 5 है। अपने अतिरिक्त पैसे को सुरक्षित जगह पर रखें। इस समय बिजनेस में बहुत मेहनत की जरूरत है। अपनी बिजनेस योजनाओं के बारे में किसी बाहरी व्यक्ति को न बताएं।




तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज किसी भी काम में प्रयास करने से किस्मत का साथ मिलेगा। लोगों से संबंध बेहतर करते हुए आपको अपनी खुशियों के बारे में भी सोचने की जरूरत है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का पूरा ख्याल रखें। इस राशि के विवाहित लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपके द्वारा रखा
गया रिश्ते से जुड़ा प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज आप पैसे बचाने की दिशा में ठोस कदम उठा सकते हैं। व्यापार क्षेत्र में नया काम शुरु होने के योग बन रहे हैं। फाइनेंस, शेयर, बीमा आदि से जुड़े लोगों को अपने काम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वीकरी कर रहे लोगों को कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जिसमें अत्यधिक मेहनत की जरूरत होगी।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको अपने मन पर पूरा नियंत्रण रखना पड सकता है। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें, सावधान रहें। पढ़ाई के क्षेत्र में आप जो मेहनत कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलने वाली है। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बनाए स्खेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतरीन है और आपको रोमांस का अवसर मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आपको अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। नया घर खरीदने की योजना बन सकती है। अगर आप बिजनेसमैन हैं तो आज आपके बिजनेस में कुछ नए बदलाव आएंगे, जिसका आप फायदा उठाएंगे। बिजनेस में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए जल्द ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। भावनात्मक समस्याओं का तुरंत समाधान निकालने की कोशिश करनी होगी। कुछ लोगों के मन में कुछ शंकाएं रहेंगी लेकिन वे कह नहीं पाएंगे। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक रिश्ता रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज खुश रहेंगे।
आज आपका शुभ अंक 7 है। आज अचानक लाभ-हानि की स्थिति घन सकती है, इसलिए जो भी काम करें उसमें सावधानी बरतें। व्यापार कर रहे लोगों को आज चल रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाए जाएंगे। अगर आप कार्यस्थल पर अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो आपको सीनियर का दिल जीतना होगा।





मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज कुछ खास करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। किसी मित्र या खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। अगर आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। आज आपके प्रेम जीवन में मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं, अधिक आत्मविश्वास के बाद आप अधिक ऊर्जावान दृष्टिकोण के लिए तैयार हैं। आज आपका भाग्यशाली रंग लाल है। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज धन प्रदाता दिन है। संपत्ति से जुड़ा कोई
मामला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यवसायी अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा मेलजोल बढ़ाने की बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज आप अपने भविष्य के बारे में सोचेंगे। पुरानी गलतियों के लिए माफी मांगने का यह सही समय है। आप अपनी अनुपस्थिति में किसी करीबी को अपने घर पर रहने के लिए कह सकते हैं। पति-पत्नी को अपने बीच किसी भी तरह की गलतफहमी पैदा नहीं होने देनी चाहिए। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आपका जीवनसाथी बिजनेस करने की इच्छा जाहिर कर सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी मित्र की मदद से लाभ मिलता दिख रहा है। करियर से जुड़े कुछ नए और दिलचस्प ऑफर आपको मिल सकते हैं।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप गजब के आत्मविश्वास से भरे नजर आएंगे। अपने माता-पिता के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनका सम्मान करें। ससुराल पक्ष से रिश्तों में यदि कोई कड़वाहट थी तो वह भी आज दूर हो सकती है। आपका जीवनसाथी आज आपको किसी धार्मिक कार्य में ले जा
सकता है। आपके प्रेम जीवन में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आज आपका शुभ अंक 1है। आज आप धन लाभ को लेकर व्यस्त और गंभीर रहेंगे। व्यवसाय में गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में हर काम बिना किसी परेशानी के आराम से पूरा होगा। अपने
कर्मचारियों के साथ विनम्र रहें।




कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




बुधवार, 9 अप्रैल 2025

विधायक कल्पना सोरेन ने की कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

गिरिडीह (Giridih)।  गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास की। इस दौरान उन्होंने चलंत चिकित्सा वाहन सेवा, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र एवं पेयजल योजनाओं सहित अनेक लोक हितकारी परियोजनाओं का लोकार्पण किया।


मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक कल्पना ने कहा कि'गांव-गांव तक विकास पहुँचाना और जनसेवा को मजबूत करना ही मेरी प्राथमिकता है'।

 

इसके पूर्व कल्पना सोरेन के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर स्थानीय जनता एवं पार्टी नेताओं पुष्प गुच्छ भेंट कर व पुष्पमाला देकर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम काफी संख्या में महिला व पुरुष ग्रामीण, पार्टी कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर का उद्घाटन

वहीं इस दौरान गांडेय समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विजय शंकर चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर का भी उद्घाटन विधायक कल्पना ने दीप प्रज्वलित कर की। नौ दिवसीय इस निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर में चेन्नई से आए चिकित्सकों की टीम के द्वारा दृष्टि दोष से पीड़ित मरिजों के आंखों की जांच व मोतियाबिंद होने पर निःशुल्क सर्जरी की जायेगी।

मौके पर विधायक कल्पना ने कहा कि गिरिडीह के गांडेय में पहली बार विजय शंकर चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।  इस शिविर का आयोजन होने से क्षेत्र की जनता को काफी लाभ होगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से इस निःशुल्क शिविर का लाभ लेने की अपील की। मौके पर डीडीसी स्मृति कुमारी, सिविल सर्जन एसपी मिश्रा, डॉ रेखा झा, पूर्व विधायक केदार हाजरा, झामुमो जिलाध्यक्ष समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद थे।

चार बैंक कर्मियों पर 29 लाख 19 हजार रुपये गबन करने का आरोप, बैंक मैनेजर ने दर्ज कराया प्राथमिकी

गिरिडीह (Giridih)।  इंडसइंड बैंक के शाखा प्रबंधक मो० साकिब आलम ने नगर थाना में आवेदन देकर बैंक के ही चार कर्मियों के खिलाफ 29 लाख 19 हजार कि राशि गबन करने का मामला दर्ज कराया है। जिन बैंक कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है उनमें कोडरमा के नवलसाही निवासी गणेश पांडेय, जमुई के कठियामा गांव निवासी संदीप यादव, चतरा के इचाक निवासी मोहित सिंह एवं बिरनी के तुलसीटांड़ निवासी श्यामकांत पांडेय शामिल है।


बैंक के शाखा प्रबंधक ने थाना को दिए आवेदन में कहा है कि उनका बैंक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कर्ज उपलब्ध कराता है। इसी क्रम में इंडसइंड बैंक के भारत फानेंसियल इंक्लूजन लिमिटेड द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण दिया गया था, लेकिन उपरोक्त नामजद कर्मचारियों ने ऋणियों से किस्त के रूप में ऋण का पूरा भुगतान वसूली कर सारा पैसा गबन कर लिया है। उन्होंने बताया कि चारो कर्मचारियों ने ऋणियों से वसूली किए गए रकम को बैंक में जमा करने के बजाय गबन कर फरार हो चुके है। 


थाना को दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि कोडरमा के नवलसाही निवासी गणेश पांडेय ने 53 महिलाओ से करीब 25 लाख 43 हजार की वसूली की है। वहीं जमुई के कठियामा गांव निवासी संदीप यादव ने बैंक द्वारा दिए गए 1 लाख 19 हजार का वसूली किया है। वही चतरा के इचाक निवासी मोहित सिंह ने 1 लाख 94 हजार और बिरनी के तुलसीटांड़ निवासी श्यामकांत पांडेय ने 1 लाख 51 हजार की वसूली कर गबन किये है। बैंक मैनेजर के आवेदन पर नगर थाना पुलिस ने उक्त चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी मे जुट गई है।