01 अप्रैल 2025 : आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और दिन मंगलवार है। चतुर्थी तिथि आज अहले सुबह 05:42 से देर रात 02:32 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन है। लेकिन आज चतुर्थी तिथि होने से माँ दुर्गा के चौथे स्वरूप की पुजा की जायेगी। मंगलवार और नवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। मंगलवार को भगवान हनुमान का दिन माना जाता है, जिन्हें शक्ति, साहस और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। वहीं, नवरात्रि मां दुर्गा की उपासना का पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक शक्ति की विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। ज्योतिषीय दृष्टि से, मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से होता है, जो ऊर्जा, पराक्रम और साहस का कारक है।
हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन और त्यौहार का एक विशेष आध्यात्मिक और ज्योतिषीय महत्व होता है। मंगलवार और नवरात्रि, दोनों ही शक्ति और भक्ति से जुड़े हुए हैं। मंगलवार को भगवान हनुमान पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि ये दिन साहस, बल और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है। भगवान हनुमान जी की भक्ति से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आज मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करना न भूलें। वहीं नवरात्रि देवी दुर्गा की आराधना का प्रमुख पर्व है, जिसमें भक्त नौ दिनों तक उपवास रखते हैं और शक्ति की विभिन्न रूपों की उपासना करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से है, जो साहस, आत्मविश्वास और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। मंगल की अनुकूलता व्यक्ति के जीवन में सफलता और समृद्धि लाती है। यदि नवरात्रि का कोई दिन मंगलवार को पड़ता है, तो इसे विशेष शुभ माना जाता है। इस संयोग में किए गए अनुष्ठान और तपस्या का कई गुना फल प्राप्त होता है। आज वरद चतुर्थी और वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का भी व्रत किया जाएगा। आज सुबह 9 बजकर 49 मिनट से प्रीति योग लग जाएगा। साथ ही 11 बजकर 7 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा।
आज एक अप्रैल मंगलवार के दिन से चैती छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो रही है। चार दिवसीय इस लोक आस्था का महान पर्व की शुरुआत भरनी और कृतिका नक्षत्र में होगी, जिससे इसका धार्मिक महत्व और बढ़ गया है। यह पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर सप्तमी तिथि तक चलता है। षष्ठी तिथि को छठ पर्व मनाने की परंपरा है, जिसका आरंभ नहाय खाय के साथ होता है। लोक आस्था का यह महापर्व चैती छठ, सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। यह पर्व उत्तर भारत, खासकर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान सूर्य को सच्ची भक्ति के साथ अर्घ्य देने और विधिवत पूजा अर्चना करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है।
आज का पंचांग: 01अप्रैल 2025, दिन : मंगलवार
युगाब्द : 5127, विक्रम संवत : 2082
शक संवत : 1946 ऋतु : बसंत
महीना : चैत्र पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि : चतुर्थी 02:33 AM तक उपरांत पंचमी
नक्षत्र : भरणी 11:06 AM तक उपरांत कृत्तिका
सूर्योदय : 06: 10 AM, सूर्यास्त : 06: 38 PM
राहुकाल : 03:34 PM से 05:06 PM तक
चन्द्रमा : मेष राशि पर 04:30 PM तक उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।
व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, वरद चतुर्थी, वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत, चैत्र नवरात्रि जारी, चैती छठ पुजा का नहाय खाय
आज :: 01 :: 04 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज दिन का दूसरा भाग अधिक लाभकारी रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज नौकरी में लाभ और प्रोत्साहन मिलेगा। आज आपके अधिकारी आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपकी स्थिति बेहतर होगी। यदि आप साझेदारी में व्यापार कर सकते हैं, तो आपको व्यापार में लाभ और भागीदारों से सहयोग मिलेगा। आपके परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज वृष राशि के जातक कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर उलझन में रह सकते हैं। आज कार्यस्थल पर भी तनाव रहेगा। विपरीत लिंगी मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। अकाउंट के काम से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। किसी सूचना से आपको खुशी मिलेगी। निवेश लाभकारी रहेगा। आज वित्तीय मामलों से जुड़े आपके कुछ काम पूरे हो सकते हैं।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि के जातक आज आपकी कार्य क्षमता और आपकी मेहनत को देखते हुए आपको सम्मान मिल सकता है। आज आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। आपको अपने परिवार में भी सम्मान मिलेगा। अगर आप कोई सामाजिक कार्य करना चाहते हैं या किसी सामाजिक संगठन से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। सामाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा। आज आप निवेश करके या जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई लेन-देन करके भी लाभ कमा सकते हैं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातक आज दिन का दूसरा भाग आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आज आपको व्यापार में लाभ कमाने का मौका मिलता रहेगा। आज कोई साहसिक कदम उठाकर भी आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। लेकिन सलाह है कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातको का आज का दिन सुखद और बेहतर रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के मामले में आपको अपना ध्यान रखने की जरूरत है। खान-पान और मौसम को ध्यान में रखते हुए खान-पान का व्यवहार अपनाना आपके लिए सही रहेगा। आज दिन के दूसरे भाग में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस करेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आज आप अपने किसी शौक को पूरा कर पाएंगे। किसी पुराने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात हो सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातक आज आपके मन में कई तरह के विचार आएंगे और आप खुश रहेंगे। आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी। छात्र अपनी शिक्षा और करियर पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कुछ योजनाएँ भी बना सकते हैं। आपको आर्थिक लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। परिवार में कोई उत्सव का आयोजन हो सकता है और आप इस बारे में कोई योजना बना सकते हैं। किसी समस्या से बाहर निकलने के लिए आपको दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों से मदद मिलेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातक आज आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। यदि आपका जमीन या किसी अन्य चीज से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा था तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है, आपका पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको आर्थिक मामलों में लाभमिलेगा, कमाई से मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपके आस-पड़ोस या परिवार में कोई विवाद है तो आपको धैर्य रखना चाहिए और समझदारी से मुद्दों को सुलझाना चाहिए। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन इस काम के लिए शुभ है। दांपत्य जीवन में आपका प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों को स्वास्थ्य के मामले में आज जोखिम और लापरवाही से बचना चाहिए। व्यापार में आपको प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि कोई डील अटकी हुई है तो बात पक्की होने तक किसी से उसका जिक्र न करें। आर्थिक मामलों में आपके सितारे कहते हैं कि यदि आप शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो बाजार को अच्छी तरह से समझ लें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, आपके बीच प्रेम बना रहेगा लेकिन किसी कारण से आप अपने बीच दूरी महसूस करेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातक आज आप किसी बात को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। किसी अनहोनी की आशंका रहेगी, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके वैवाहिक संबंधों की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। उनसे आपको सहयोग और प्रोत्साहन मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। घर के बड़ों से आपको आशीर्वाद और नेह मिल सकता है। आज आपको निवेश के माध्यम से लाभ मिल सकता है।
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार में लाभदायक रहेगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्त और लाभकारी रहेगा। काम के सिलसिले में कल आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं, कोई अच्छी डील मिलने से आपको सफलता मिल सकती है। माता-पिता और भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज शाम को आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने की योजना बनाएंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। व्यापार में तेजी के कारण आप लाभ कमा पाएंगे। आज आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आप संतुष्ट भी रहेंगे। परिवार में यदि लंबे समय से कोई मतभेद चल रहा है तो कल वह समाप्त हो जाएगा, आपसी तालमेल से मानसिक संतुष्टि महसूस करेंगे। आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। परिवार के किसी करीबी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। कारोबारियों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। कारोबारी आज पूरे दिन बाजार के उतार-चढ़ाव पर नजर रखेंगे। सोच-समझकर निवेश करें। किसी बात पर अपने प्रिय मित्र से विवाद हो सकता है, सलाह है कि अपनी वाणी पर संयम रखें। परिवार में बड़ों का ख्याल रखें और उनसे आशीर्वाद लेकर ही कोई नया काम शुरू करें।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। बाबजूद इसके दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷