06 मार्च 2025 : आज पवित्र फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी है। वहीं आज गुरुवार दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। आज तिथि के हिसाब से आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं। गुरुवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि विधान से करें। भगवान विष्णु दया के सागर हैं। आपको अपने पास हृदय से लगा कर रखते हैं। वह विध्नों को समाप्त करते हैं। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने का उत्तम फल है। सम्पूर्ण भक्ति भाव से विष्णु उपासना करें। विधिवत पूजन करें। गुरुवार का उपवास रखें। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार को विशेष महत्व प्राप्त है। ये दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है, जो ज्ञान, धन, सुख और समृद्धि के कारक ग्रह माने जाते हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति को बुद्धि, विद्या, सम्मान और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। यही कारण है कि गुरुवार के दिन धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और दान करने से जीवन में शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक दृष्टि से गुरुवार को भगवान विष्णु और उनके अवतारों की आराधना का दिन माना जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, पीले वस्त्र धारण करते हैं और पीले रंग के खाद्य पदार्थों का सेवन व दान करते हैं, क्योंकि पीला रंग बृहस्पति ग्रह से संबंधित माना जाता है। मान्यता है कि गुरुवार का व्रत करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याओं का निवारण हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उन्हें इस दिन विशेष उपाय करने चाहिए, जैसे कि गुरु मंत्र का जाप, पीले रंग की चीजों का दान और जरूरतमंदों की सहायता आदि। ऐसा करने से बृहस्पति की अनुकूलता बढ़ती है और व्यक्ति के जीवन में उन्नति होती है।
आज चित्रगुप्तवार है। संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की आज पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश, कृति, धन, वैभव में वृद्धि होगी। आपका कल्याण होगा,दिन शुभ व मंगलमय होगा। वहीं आज रोहिणी व्रत भी रखा जा रहा है।
आज का पंचांग: 06 मार्च 2025, गुरुवार,
विक्रम सम्वत : 2081, शाका : 1946, ऋतु : बसंत, मास : फाल्गुन शुक्ल पक्ष, तिथि : सप्तमी 10:51 AM तक उपरांत अष्टमी, नक्षत्र : रोहिणी 12:05 AM तक उपरांत म्रृगशीर्षा, सूर्योदय : 06: 41 AM, सूर्यास्त : 06: 24 PM, राहुकाल : 02:05 PM से 03:33 PM तक, चन्द्रमा : वृष राशि पर संचार करेगा।
व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, चित्रगुप्तवार, रोहिणी व्रत
आज :: 06:: 03 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मनोभावों को विचलित होने से बचाते हुए कार्य करने से आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं। यह कहें कि जैसी मानसिकता रहेगी, वैसा ही परिणाम आएगा। इस सप्ताह कुछ सूचनाएं आपको उत्तेजित कर सकती हैं। आर्थिक मोर्चे पर विपरीत परिस्थितियों में फूंक-फूंककर कदम बढ़ाना होगा। व्या पार व्य वसाय के लिए समय अनुकूल है। इस समय लिया गया निर्णय लाभ देगा। आपकी वित्ती य स्थिति बेहतर बनेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। भाग्यशाली संख्याः 8, भाग्यशाली रंगः गुलाबी
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप पूरे दिन सक्रिय रहेंगे। आज आप को फायदा भी हो सकता है। कोई भी बात आज आप नापतोल पर करें। कुछ लोगों का आप से विरोध हो सकता है। आज शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले। इससे आपको शायद निराशा भी हो, लेकिन याद रखें कि हर किसी की अपनी कुछ सीमाएं भी होती हैं। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आप बिना भयभीत हुए निर्णय ले जो की आपके भविष्य के लिए अछा साबित हो। आप किसी अच्छे जानकर से भी अपने पैसे और अपने पेशे से संबंधित सुझाव ले सकते है जो की आज फायदेमंद साबित होगा।भाग्यशाली संख्याः 7,भाग्यशाली रंगः नारंगी
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला असर लेकर आएगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में चमत्कारिक रूप से प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। आप अपने जीवन साथी को काफी रोमांटिक पाएंगे आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रहने से आपका खुद का मन भी उतना प्रसन्न नहीं होगा, जितना होना चाहिए। विरोधियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि अपने खर्चों पर नियंत्रण पाना आवश्यक है। भाग्यशाली संख्या: 6, भाग्यशाली रंगः बैंगनी
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मातृ पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। रोमांचक जगह की यात्रा हो सकती है। आए के नए स्रोत मिलेंगे। नई नौकरी के लिए फिलहाल अनुकूल समय नहीं है। इस सिलसिले में दोस्तों की सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी। नए स्मार्टफोन या लैपटॉप की खरीद संभव है। जीवनसाथी संग रोमांसभरा समय गुजार पाएंगे। प्रॉपर्टी के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। योग और अध्यात्म में दिलचस्पी बढ़ेगी। भाग्यशाली संख्याः 7,भाग्यशाली रंगः लाल
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। आज लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। अनिर्णायक परिस्थिति में नया काम शुरू करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज के दिन आपकी कोशिश किसी भूमि में अपना अधिकार प्राप्त करने की होगी।भाग्यशाली संख्याः 2, भाग्यशाली रंगः हल्का हरा
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन कई मायनों में आपके लिए बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और आपके बीच प्रेम और आकर्षण की वृद्धि होगी। किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने में रुचि जाग सकती है। आपके विरोधी आपके सामने आने की हिम्मत नहीं करेंगे। नौकरी में आपका परिश्रम ही आपकी सफलता की कुंजी बनेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना बेहतर होगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में जबरदस्त सफलतामिलने की संभावना रहेगी। भाग्यशाली संख्याः 9, भाग्यशाली रंगः नारंगी
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आप चाहे जिस पेशे में हों उनमें सतर्कता जरूरी होगी। आर्थिक स्थिति में आए उतार-चढ़ाव पर भी नजर रखें। संयम के साथ किसी भी तरह का खतरा मोल नहीं लें। यात्रा के लिए समय अनुकूल समय है। अतिथियों के आगमन से घर गुलजार रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग बना रहेगा। जीवन में प्रेम और शांति बनी रहेगी। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। मानसिक तनाव में कमी। आय के साधन बढ़ेंगे। व्योपार और नौकरी में संतुलन। भाग्यशाली संख्याः 2, भाग्यशाली रंगः सफ़ेद
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज जिम्मेदारियां आपके काम में रुकावट बन सकती हैं। आज किसी को उधार पैसा न दें, नहीं तो वापस मिलने की संभावना कम ही है। कुछ कामों में आपको कन्फ्यूजन रहेगा। इस वजह से परेशान हो सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जिसके साथ आप पूरा जीवन बिताना चाहें। कोई भी फैसला लेने पहले एक बार विचार जरुर कर लें। आज आप किसी खास व्यक्ति के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। आज आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। आपका जीवनसाथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सकता है, लेकिन उनपर नाराज ना हो। भाग्यशाली संख्याः1,
भाग्यशाली रंगः पीला
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन मानसिक तनाव को खुद पर हावी होने से रोकना ही आपके लिए बेहतर होगा, नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है। खर्चे बढ़े हुए रहेंगे और शारीरिक रूप से भी आप थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। पिता का पूरा सहयोग और समर्पण प्राप्त होगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का समाचार मिल सकता है, जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। कार्य क्षेत्र में बदलाव की स्थिति आ सकती है। अर्थात आपके ट्रांसफर होने के योग बन सकते हैं। भाग्यशाली संख्याः 9,भाग्यशाली रंगः गहरा नीला
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मंगल कार्यों का आयोजन हो सकता है। समय उत्तम है आगे बढ़ें। विचारों को आसानी से व्यक्त कर पाएंगे। यात्रा में नए अनुभव होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। व्यवसाय या नौकरी में बदलाव आ सकता है। इसका असर आर्थिक स्थिति पर नहीं पड़ेगा। आकस्मिक धनागमन की उम्मीद रहेगी। आय-व्यय का संतुलन बना रहेगा। वैसे घरेलू खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में आंशिक उतार-चढ़ाव आ सकता है। प्रॉपर्टी के लिए सावधानी बरतें। जीवनसाथी की भावना का सम्मान करें, सुखद एहसास होगा। अविवाहितों को सुखद समाचार मिल सकता है। भाग्यशाली संख्या: 4,
भाग्यशाली रंगः भूरा
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप अपने कल्पनाशील व महत्वाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। वकील के पास जाकर कोई भी कानूनी सलाह लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई भी समाज कार्य में धन खर्चा होगा, आपका खर्चा और आपकी आय दोनों को संतुलन बना कर चले। परिवार के प्रति आपका मन उदारता भरा रहेगा। विवाहित जीवन या दाम्पत्य जीवन में खुशाली बनी रहेगी और आप के प्रति आपके प्रेमी का लगाव बढ़ सकता है। भाग्यशाली संख्या: 7,भाग्यशाली रंगः हरा
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन अपनी माता जी के प्रति अपने स्नेह को खुल कर दिखाएंगे। परिवार में सुख और सुकून की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा और जीवन साथी किसी बात को लेकर गुस्से में दिखाई देगा। कार्य क्षेत्र में प्रबल सफलता मिलेगी और आपके काम की प्रशंसा भी होगी। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी होगी और हर कार्य में परिवार का साथ और सहयोग मिलेगा। नई योजना के प्रत्येक पहलू का गहराई से विचार करके ही निर्णय लें। शारीरिक तथा मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। भाग्यशाली संख्याः 2, भाग्यशाली रंगः भूरा
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷