रविवार, 16 फ़रवरी 2025

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::16 :: 02 :: 2025 रविवार

16 फरवरी 2025 : आज पवित्र फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन रविवार है। भगवान भास्कर जी के निमित्त व्रत रखें। परम पिता परमेश्वर भगवान शिव व सूर्य की उपासना करें।, यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। श्री शिवपुराण का पाठ करें। फलों व तिल का दान करें। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र के 03 पाठ से सभी कष्ट दूर होते हैं। भगवान भोलेनाथ के नाम का मानसिक जप करें। दान पुण्य करें। सूर्य पिता का कारक ग्रह है। आज पिता की किसी भी बात की अवज्ञा ना करें। आज लाल वस्त्र व धन का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है। इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होगा। ब्रम्ह मुहूर्त में सूर्य को जल अर्पित करने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होगी। आज हो सके तो रूद्राभिषेक करें। आज गायत्री मंत्र का जप भी बहुत पुण्यदायी होगा। आज द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बने हैं। इस दिन फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी तिथि, हस्त नक्षत्र, धृति योग, बव करण, पश्चिम का दिशाशूल और कन्या राशि का चंद्रमा है। आज द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन व्रत रखकर गणेश जी और चंद्र देव की पूजा करते हैं। गणपति पूजा सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग में है। गणेश जी को अक्षत्, चंदन, फूल, फल, दूर्वा, धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करें. मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी की व्रत कथा सुनें और पूजा का समापन गणेश जी की आरती से करें. रात के समय में चंद्रोदय होने पर जल में कच्चा दूध और सफेद फूल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। फिर पारण करके व्रत को पूरा करें। 
आज द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी को रविवार व्रत भी है। सुबह में करने के बाद सूर्य देव का जल चढाएं। उस जल में गुड़, लाल फूल और लाल चंदन मिला लेना चाहिए। सूर्य को जल देते समय उनके किसी एक मंत्र का उच्चारण करें। उसके बाद गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं। यदि रविवार व्रत रखते हैं तो आपको नमक से परहेज करना है। शाम के समय में मीठा भोजन करें। यदि कुंडली में सूर्य को मजबूत करना है तो अपने पिता का सम्मान करें और रोज सेवा करें। इसके अलावा रविवार के दिन लाल रंग के कपड़े पहनें। लाल कपड़ा, केसर, लाल रंग के फल, फूल, गुड़, घी, सोना, तांबे के बर्तन आदि का दान करें।



आज का पंचांग: 16 फरवरी 2025, रविवार, 
विक्रम सम्वत : 2081, शाका : 1946, मास : फाल्गुन, पक्ष : कृष्ण पक्ष, तिथि : चतुर्थी  02:16 AM तक उपरांत पंचमी, ऋतु : शिशिर, नक्षत्र : हस्त 04:31 AM तक उपरांत चित्रा, सूर्योदय : 07:02 AM, सूर्यास्त : 06: 19 PM, राहुकाल : 04:54 PM से 06:19 PM तक, चन्द्रमा :  कन्या राशि पर संचार करेगा। 
व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, द्विजप्रिय संकष्टी गणेश चतुर्थी



आज :: 16:: 02 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। निश्चित ही घर में खुशियां आएगी। पारिवारिक परेशानियां खुद-ब-खुद दूर होंगी। आज कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। जॉब में प्रमोशन के नए अवसर प्राप्त होगें। सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं।  भाग्यशाली अंकः 1,भाग्यशाली रंगः सुनहरा


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जीवन-साथी की सेहत को ठीक तरह से ध्यान दिए जाने और देखभाल की ज़रूरत है। आपकी गैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है। उपहार/भेंट वगैरह भी आज आपके प्रिय का मूड बदलने में नाकाम रहेंगे। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाखुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 3,भाग्यशाली रंगः गुलाबी


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज अपनी मानसिक शांति भंग न होने दें। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। अपनो से ही पीडा मिल सकती है। विरोधी परास्त होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार व सम्मान के योग है। स्वास्थ्य व प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायी होगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है।
भाग्यशाली अंकः 7, भाग्यशाली रंगः भुरा


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन परिवार के साथ फंक्शन में बीतेगा। रिश्तेदारों का आना-जाना घर में लगा रहेगा। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। आज यात्रा ज्यादा होने से थकान महसूस करेंगे। कलाकारों के लिए दिन अच्छा रहेगा। उनकी कला की तारीफ होगी। इंजीनियरिंग के छात्रों को किसी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। जरूरी चीजों की खरीदारी में आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। जरुरतमंद को भोजन खिलाएं। आपको खुशियां मिलेगी। भाग्यशाली अंक: 9, भाग्यशाली रंगः काला


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं। भाग्यशाली अंक: 5,भाग्यशाली रंगः हरा


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप नौकरी व व्यवसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थिति रहेंगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। विरोधियों पर विजय की अनुभूति के साक्षी बनेंगे। मनमुटाव से बचें। शिक्षा में प्रगति होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। फालतू कामों व बातचीत में समय नष्ट करने से बचें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाइयों एवं बहनों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी रहेगी। अध्ययन में रुचि जगेगी। भाग्यशाली अंक: 2, भाग्यशाली रंगः सफेद



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज बाहर का मौसम अच्छा होने के कारण आपका पूरा समय बाहर ही बितेगा। बिजनेस में बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। छात्रों को पढ़ाई में काफी मेहनत करने की जरूरत है। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा से शुभ फल मिलेगा। प्राइवेट जॉब करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। आपका आर्थिक फक्ष मजबूत रहेगा। चन्दन का तिलक लगाकर घर से निकलें। मन को शांति मिलेगी। भाग्यशाली संख्या: 8,भाग्यशाली रंगः गुलाबी


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पेट के रोगों, ख़ास तौर पर गैस, के मरीज़ों को तले और वसा-युक्त आहार से दूर रहने की ज़रूरत है। इससे उनकी दिक़्क़त बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। अपनी दीवानगी को क़ाबू में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। अगर आप सही लोगों को अपनी क्षमताएँ और प्रतिभा दिखाएंगे, तो जल्दी ही लोगों की निगाहों में आपकी नयी और बेहतर छवि होगी। भाग्यशाली अंक: 3,भाग्यशाली रंगः पीला
 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। इसलिए अपने जरूरी सामान को संभाल कर रखें। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। आज आप स्वयं को भीड़ में आगे लाने की कोशिश न करें, तो बेहतर रहेगा। बल्कि आप दूसरों को आगे आने के लिए प्रेरित करें। खुद आगे आने की कोशिश करेंगे, तो दूसरे आप पर आसानी से हावी हो जाएंगे। भाग्यशाली अंक: 9, भाग्यशाली रंगः केसरिया



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से डांट पड़ सकती है। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ेगा | आज किसी भी बात पर जल्दी से गुस्सा करने से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन शुभ है। सामाजिक कार्यों को लेकर आपके आस-पास के लोग आपकी तारीफ कर सकते है। लवमेट के साथ डिनर का प्लान बन सकता है। अपने इष्ट देव को फूल चढ़ाएं। हर कष्ट दूर होगा। भाग्यशाली अंक: 8, भाग्यशाली रंगः आसमानी


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएँ, ख़ास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं और आपका ख़याल रखते हैं। गर्लफ्रेण्ड/बॉयफ्रेण्ड से धोखा मिल सकता है। आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाक़ई तसल्ली होगी। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। जीवनसाथी की ख़राब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 1, भाग्यशाली रंगः सफेद


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज कार्यक्षेत्र में अचानक विवाद हो सकता है। भावुक होने से बचें। जीवनसाथी के साथ आज आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। मकान खरीदने या बनाने के मामले में आप पार्टनर की राय को नज़रअंदाज़ ना करें। आने वाले खर्चों के प्रबंध को लेकर आपको मिल जुलकर आगे बढने का प्लान बनाना होगा। आज आपका समय बहुत अच्छा चल रहा है। आज आपके दुश्मन शांत रहेंगे। संपत्ति को लेकर बड़े सौदे हो सकते हैं। आज आपको रोममर्रा के काम से फायदा मिल सकता है। परिवर्तन से लाभ होगा। रूके हुए काम समय से पूरे होंगे। किसी की मदद करने का मौका मिल सकता है। भाग्यशाली अंक: 5,भाग्यशाली रंगः पीला


 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


 

शनिवार, 15 फ़रवरी 2025

एसएसबी द्वारा संचालित है सामुदायिक भवन महेशलुंडी में 20 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर

प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा क्षेत्र की युवतियों व महिलाओं को टेलरिंग का प्रशिक्षण

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह सदर प्रखंड के महेशलुंडी पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में 20 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर संचालित है। सशस्त्र सीमा बल 35वीं वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गई है। जिसमे महेशलुंडी पंचायत की 30 विवाहित एवं अविवाहित युवतियों को प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में महेशलुंडी मुखिया शिवनाथ साव सराहनीय योगदान दे रहे हैं। 


मौके पर मुखिया ने बताया कि 20 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन नियमित दो घण्टा का प्रशिक्षण प्रशिक्षणार्थियों को दिया जा रहा है। शिविर में पंचायत के विभिन्न गांवों कस्बों की 30 युवतियों व विवाहित महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है। जिन्हें प्रशिक्षक बबीता देवी, सलमा खातून और आशा देवी देवी द्वारा कपड़ा कटिंग एवं सिलाई का गुर सिखाया जा रहा है। मुखिया शिवनाथ साव ने बताया इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को लेडीज समीज, विभिन्न प्रकार के फ्रॉक, अम्ब्रेला फ्रॉक, ब्लाउज, पेटीकोट आदि का कपड़ा कटिंग एवं सिलाई करना सिखाया जा रहा है। 


बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों सशस्त्र सीमा बल द्वारा टेलरिंग का सार्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इस सर्टिफिकेट को प्राप्त करने वाले प्रशिक्षनार्थीयों को सरकारी, गैर सरकारी, मान्यता प्राप्त संस्थानों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही उन सबों के लिये स्वरोजगार के मार्ग प्रशस्त होंगे और वे सभी स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बन सकेंगी।


वहीं मौके पर मौजूद एसएसबी के अधिकारी ने बताया कि एसएसबी द्वारा नागरिक कल्याण के तहत अक्सर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उसी कड़ी में यह टेलरिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों को एसएसबी द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा। जिससे उनके स्वरोजगार, स्वाबलंबन और आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त होंगे। उस सर्टिफिकेट के सहारे वे बैंक से लोन लेकर अपना खुद का रोजगार प्रारम्भ कर सकेंगे। विभिन्न सरकारी नौकिरियों में भी उस सर्टिफिकेट से उन्हें काफी फायदा मिलेगा।

शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रशिक्षणार्थियों में सोनी कुमारी, मोनिका कुमारी, स्वीटी कुमारी, काजल कुमारी, सिमरन कुमारी, नंदनी कुमारी, सुरुचि कुमारी, मंजू कुमारी, ममता देवी आदि शामिल थी।