शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::14 :: 02 :: 2025 शुक्रवार 

14 फरवरी 2025 : आज पवित्र फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है और दिन शुक्रवार है। वैभव लक्ष्मी व्रत है। भगवान विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी जी की उपासना करें। यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। फलों का दान करें। विष्णु जी की मन से उपासना करें। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं के पाठ से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। विष्णु जी के 108 नाम का मानसिक जप करें। दान पुण्य करें। वस्त्र व धन का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। परिवार के सभी सदस्य एकसाथ बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। 
आज 14 फरवरी को प्यार करने वालों का दिन वेलेंटाइन डे है। इस दिन कपल एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं और जन्म-जन्मांतर तक साथ रहने की कसमें खाते हैं। तो वहीं कई कपल्स इस दिन शादी या फिर सगाई के बंधन में भी बंध जाते हैं। आज इस वेलेंटाइन दे पर शादी या सगाई  का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 9 मिनट से लेकर अगले दिन की सुबह 7 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। इस समय फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। शादी करने के लिए ये मुहूर्त बेहद शुभ है।



आज का पंचांग: 14 फरवरी 2025, शुक्रवार, 
विक्रम सम्वत : 2081, शाका : 1946, मास : फाल्गुन, पक्ष : कृष्ण पक्ष, तिथि : द्वितीया तिथि 09:52 PM तक उपरांत तृतीया, ऋतु : शिशिर, नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी 11:09 PM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी, सूर्योदय : 07:03 AM, सूर्यास्त : 06: 18 PM, राहुकाल : 11:16 AM से 12:40 PM तक, चन्द्रमा : सिंह राशि पर 05:44 AM तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा। व्रत-त्यौहार : वैभव लक्ष्मी व्रत, शब-ए-बारात, वेलेंटाइन डे



आज :: 14:: 02 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आपकी कोई समस्या आपको परेशान कर रही थी तो वह भी दूर हो जाएगी। जीवनसाथी से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। छात्रों को घूमने-फिरने से ज्यादा अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में आपको अपना मनपसंद काम मिल सकता है। भाग्यशाली अंकः 5, भाग्यशाली रंगः हरा


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कमजोर रहने वाला है। पैसों को लेकर आपको कुछ परेशानी रहेगी, इसलिए बेवजह खर्च और दिखावा न करें। अगर आप अपने ससुराल पक्ष से किसी से पैसा उधार लेते हैं तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। पैसों को लेकर आपको किसी से सोच-समझकर ही वादा करना होगा। भाग्यशाली अंक: 7, भाग्यशाली रंगः भुरा


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार में जरूरी दस्तावेजों पर पूरा ध्यान दें, तभी आपको आगे बढ़ना होगा। यदि आप अपने करियर में किसी समस्या का सामना कर रहे थे, तो वह भी हल हो जाएगी। यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं, तो आपको उसके चल और अचल पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच करनी होगी। आप अपने घर में कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 5,भाग्यशाली रंगः बैंगनी



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको व्यापार में बुद्धि और विवेक से काम लेने की जरूरत है। साझेदारी सोच-समझकर करें, जो लोग सिंगल हैं, उनका रिश्ता आगे बढ़ सकता है। आप छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव में रहेंगे, जिसका असर आपके घरेलू जीवन पर भी पड़ेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा। भाग्यशाली अंकः 6, भाग्यशाली रंगः नारंगी


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप मनोरंजन कार्यक्रमों में कुछ समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में आपकी ख्याति खूब फैलेगी और आपको अपने विरोधियों की चालों को समझने की जरूरत है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। आपका बच्चा आपसे कुछ मांग सकता है, जिसे आप अवश्य पूरा करेंगे। भाग्यशाली अंकः 3, भाग्यशाली रंगः बैंगनी


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ सोचने और करने का रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। ऑफिस में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपको अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करना होगा। अपने काम को कल पर टालने से बचें और आलस्य को दूर भगाकर अपना काम करें। अगर आप परिवार में किसी को कोई सलाह देंगे तो वे उसका पालन जरूर करेंगे। भाग्यशाली अंक: 7, भाग्यशाली रंगः पीला



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उलझनों से भरा रहने वाला है। अपने मन में नकारात्मक विचार बिलकुल न रखें। आपका कोई प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। आप अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल रखें। परिवार के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है, जिससे रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। भाग्यशाली अंक: 6, भाग्यशाली रंगः हल्का नीला


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सोच समझकर कोई भी फैसला लेने का रहने वाला है। अपने काम में बिल्कुल भी लापरवाही न करें। आप अपने व्यापार को विदेश ले जाने की कोशिश में सफल रहेंगे और अपने पारिवारिक मामलों को धैर्य के साथ सुलझाएंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आपको खुशी होगी। आपको अपने आस-पास रहने वाले लोगों से दूरी बनाए रखनी होगी। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाग्यशाली अंक: 9, भाग्यशाली रंगः गहरा लाल
 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन चिंता भरा रहने वाला है। ऑफिस के काम से आपको बेवजह यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने में आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर डटे रहने की जरूरत है और माता के शारीरिक कष्ट के कारण भागदौड़ अधिक रहेगी। आपके खर्चे आपकी चिंता बढ़ाएंगे और स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन रहेगा। भाग्यशाली अंक: 5, भाग्यशाली रंगः लाल



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। व्यापार में लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, तभी आप लोगों से अपने काम आसानी से निकलवा पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले में आपको जीत मिलेगी। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अगर आपके बच्चे को करियर को लेकर कोई समस्या थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। भाग्यशाली अंक: 8, भाग्यशाली रंगः हल्का नीला


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। आपको व्यापार पर ध्यान देना होगा। कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से आप खुश रहेंगे। किसी रिश्तेदार की याद आ सकती है, लेकिन वाहन का प्रयोग सावधानी से करें, क्योंकि चोट लगने की संभावना है। पैसों से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें। पिता आपके लिए कोई उपहार ला सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 9, भाग्यशाली रंगः गुलाबी


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
करियर के लिहाज से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रमोशन मिलने से आप खुश रहेंगे। बिजनेस पर भी आप पूरा ध्यान देंगे। आप किसी के साथ पार्टनरशिप भी कर सकते हैं। आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से आपको बचना होगा। आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेने की जरूरत है। भाग्यशाली अंकः 6,भाग्यशाली रंगः नीला


 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷