मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::11 :: 02 :: 2025 मंगलवार

11 फरवरी 2025 : आज परम पवित्र माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन मंगलवार है। आज हनुमान जी की उपासना करें। गेंहू, मसूर व चावल का दान करें, मंगलवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। श्री सुंदरकांड का पाठ करें। आज धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान करें। बजरंगबली जी की मन से उपासना करें। श्री रामचरित मानस के पाठ से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। हनुमान जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। अन्न-वस्त्र का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। परिवार के सभी सदस्य एकसाथ बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमान जी को पीपल के पत्ते की माला पहनाएं। श्री राम जय राम जय जय राम का मधुर संगीतमय संकीर्तन करें।




आज का पंचांग: 11 फरवरी 2025, मंगलवार, 
विक्रम सम्वत : 2081, शाका : 1946, मास : माघ, पक्ष : शुक्ल पक्ष, तिथि : चतुर्दशी 06:55 PM तक उपरांत पूर्णिमा, ऋतु : शिशिर, नक्षत्र : पुष्य 06:34 PM तक उपरांत आश्लेषा,  सूर्योदय : 07:05 AM प्रातः सूर्यास्त : 06: 16 PM सायं, राहुकाल : 03:28 PM से 04:52 PM तक, चन्द्रमा : कर्क राशि पर संचार करेगा। 
व्रत-त्यौहार : मंगलवार व्रत


आज :: 11:: 02 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों को अपनी दिनचर्या पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान के भविष्य के लिए आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में शिथिलता बरतेंगे तो परेशानियां बढ़ सकती हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप किसी काम को लेकर तनाव में थे तो वह भी दूर हो जाएगा। आप अपने व्यापार में कुछ नए उपकरण शामिल करेंगे, जिसके लिए आप कुछ पैसे उधार भी ले सकते हैं।भाग्यशाली अंकः 9, भाग्यशाली रंगः भुरा


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन उलझन भरा रहने वाला है। आपको अपने स्वभाव में कड़वाहट को दूर करना होगा। कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचें और अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान दें। यदि परिवार में कोई वरिष्ठ सदस्य आपकी कही किसी बात से नाराज है तो आपको तुरंत माफी मांगनी होगी। भाई की शादी में आ रही समस्याओं को सुलझाने के लिए कल आप अपने किसी सहकर्मी से बात कर सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 3, भाग्यशाली रंगः सफेद



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप दोस्तों से कुछ समस्याओं के बारे में बात करेंगे। यदि आप लंबे समय से धन से संबंधित किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो वह भी हल हो जाएगी। व्यापार में चल रही समस्याओं को सुलझाने के लिए आपको अपने पिता से बात करनी होगी। मार्केटिंग का काम करने वाले लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। महिला मित्र आपके काम में आपका पूरा साथ दे सकती हैं। भाग्यशाली अंक: 3,भाग्यशाली रंगः गुलाबी



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको घर के कुछ खचों पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार शुरू किया था, तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपना काम समय पर पूरा करने की जरूरत है। आपकी कोई बात आपके बॉस को बुरी लग सकती है। आप नया घर खरीद सकते हैं। यदि आपने किसी से कोई कर्ज लिया था, तो आप उसे भी चुकाने की कोशिश करेंगे। भाग्यशाली अंकः 8, भाग्यशाली रंगः भुरा


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। यदि आपके बच्चे के स्वास्थ्य में कोई समस्या थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालना होगा। अगर आप किसी काम के बारे में बहुत ज्यादा सोचेंगे तो वह आपके हाथ से निकल सकता है। आपको अपने व्यापार में तालमेल बिठाकर काम करने की जरूरत है, तभी आप अपने काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। भाग्यशाली अंकः 2, भाग्यशाली रंगः लाल


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अगर काम को लेकर आपको कोई परेशानी चल रही थी तो वह भी दूर हो जाएगी। आप अपने तनाव को दूर करने के लिए योग ध्यान का सहारा लेंगे। आप वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो अचानक वाहन खराब होने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। भाग्यशाली अंक: 5, भाग्यशाली रंगः नीला




तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के आय के स्रोत बढ़ेंगे। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। अगर किसी काम को लेकर आपके मन में उलझन थी तो वह दूर हो जाएगी। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। कोई कानूनी मामला आपके लिए परेशानी का सबब बनेगा। साझेदारी में कोई काम करने से आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आप अपने घर के कामों में बदलाव कर सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 1, भाग्यशाली रंगः काला


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। मन में नकारात्मक विचार न रखें। परिवार के किसी सदस्य से किया वादा आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी। जिससे आपका व्यवसाय आगे बढ़ने की कोशिश होगी। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार की याद आ सकती है। बच्चे किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं शॉपिंग करने जा सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 1, भाग्यशाली रंगः सफेद
 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला अनुभवी लोगों की सलाह से लें। आपको दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर के और करीब आएंगे। परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे, जिससे आप खुश रहेंगे। भाग्यशाली अंक: 7, भाग्यशाली रंगः गुलाबी



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। दिखावे के चक्कर में न पड़ें। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें आपको अपनी आंखें और कान खुले रखने होंगे। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना है। अगर बिजनेस को लेकर आपके दिमाग में कोई आइडिया आता है, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। किसी बड़े अधिकारी से मिलने का मौका मिलेगा। भाग्यशाली अंक: 2, भाग्यशाली रंगः लाल



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बच्चे परीक्षा देने कहीं बाहर जा सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं के कारण आप परेशान रहेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नौकरी-पैसे जातक अपनी इच्छा के अनुसार काम न मिलने के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ा सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से आपको बचना होगा। भाग्यशाली अंक: 2, भाग्यशाली रंगः नीला


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए दिन सोच-समझकर काम करने का रहेगा। आप कुछ नई चीजों की खरीदारी करेंगे, लेकिन अपनी जेब देखकर ही खर्च करें। आपको अपने काम के लिए योजना बनाने की जरूरत है। आपके अंदर अधिक ऊर्जा होने के कारण आप काम को निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। कोई बाहरी व्यक्ति आपके और आपके जीवनसाथी के बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर सकता है। आपको किसी भी काम के लिए किसी बाहरी व्यक्ति की मदद लेने की जरूरत नहीं है। भाग्यशाली अंकः 9,भाग्यशाली रंगः पीला


 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।




        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷