रांची में धनबाद के दो सगे भाइयों की हत्या, एक निजी चैनल के दफ्तर से मिली लास
हत्या के पीछे उधारी के पैसे लिए जाने का मामला सामने आ रहा है। लेकिन इस मामले में पुलिस कुछ कहने से बच रही है। हत्या के पीछे क्या कारण है अभी तक इसका सही रूप से जानकारी नहीं मिल पाया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
बुधवार के शाम 4 बजे से लापता थे दोनों भाई:-
एक निजी चैनल के दफ्तर से मिला दोनों का शव:-
धनबाद जिले के झरिया के थे निवासी :-
राँची : झारखण्ड की राजधानी रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पॉश कॉलोनी कहे जाने वाले अशोक नगर रोड नंबर 1में स्थित एक निजी चैनल के दफ्तर से धनबाद निवासी दो सगे भाई हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल के शव Iमिलने से सनसनी फैल गई है।उधारी बना है हत्या का कारण , हो रही चर्चा :-
हत्या के पीछे उधारी के पैसे लिए जाने का मामला सामने आ रहा है। लेकिन इस मामले में पुलिस कुछ कहने से बच रही है। हत्या के पीछे क्या कारण है अभी तक इसका सही रूप से जानकारी नहीं मिल पाया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
बुधवार के शाम 4 बजे से लापता थे दोनों भाई:-
मिली जानकारी के अनुसार धनबाद के रहने वाले दोनों सगे भाई महेंद्र अग्रवाल और हेमंत अग्रवाल बुधवार के शाम 4:00 बजे से ही लापता थे। जिसकी सूचना उनके परिजनों ने पुलिस को भी दी थी और परिजन अपने स्तर से भी इन दोनों भाइयों की खोजबीन कर रहे थे। लेकिन उन दोनों का देर रात तक कोई पता नहीं चल पाया था। जिस वजह से परिजनों की बेचैनी बढ़ गई थी।
एक निजी चैनल के दफ्तर से मिला दोनों का शव:-
परिजनों के द्वारा खोजबीन के क्रम में आज दोनों सगे भाई का शव रांची के पॉस एरिया अशोक नगर रोड नंबर 1 स्थित एक निजी चैनल के कार्यालय से बरामद हुआ। दोनों भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हालाँकि हत्या के इस मामले में पुलिस कुछ कहने से बच रही है। वंही अब तक इस हत्या कांड के हत्यारों का भी पता नही चल पाया है।
धनबाद जिले के झरिया के थे निवासी :-
मृतक मूल रूप से धनबाद के झरिया के रहने वाले थे और रांची में लालपुर स्थित शिवम अपार्टमेंट में रहते थे। दोनों का एयर कार्गो का बिज़नेस है। दोनों साधना न्यूज के दफ्तर क्यों गये और लोकेश चौधरी से दोनों का क्या संबंध है, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। कल अशोक नगर रोड नंबर 1 से पुलिस को दोनों भाई की स्कूटी बरामद हुआ। जिसके आधार पर पुलिस ने आज छानबीन करते हुए अशोक नगर स्थित घर से उनका शव बरामद किया है।