पारसनाथ -गिरिडीह नई रेल परियोजना का हुआ शिलान्यास
राजेश,पत्रकार,गिरिडीह। 4 मार्च2019
धनबाद रेल मण्डल के पारसाथ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को इस नई रेल परियोजना पारसनाथ- गिरिडीह भाया मधुबन का गिरिडीह के सांसद रविंद्र कुमार पाण्डेय ने शिलान्यास करते हुए इस परियोजना का भूमि पुजन किया। इस मौके पर डुमरी विधायक जगन्नाथ महतो एवं गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
चार वर्षों मे पूर्ण होगी यह परियोजना
यह नई रेल परियोजना कुल 972 करोड़ की लागत से पूर्ण होगी। लागत का 50 प्रतिशत राज्य सरकार और 50 प्रतिशत केंद्र सरकार वहन करेगी। इस परियोजना के पूर्ण करने होने हेतु चार वर्षों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
प्रस्तावित हाल्ट एवं स्टेशन :
पारसनाथ-गिरिडीह नई रेल परियोजना के रास्ते में दो क्रासिंग स्टेशन व दो हाल्ट प्रस्तावित है। जिसमें पहला हाल्ट पारसनाथ से 6:3 किमी पर चैनपुर (CHAINPUR HALT) होगा। जबकि पहला क्रासिंग स्टेशन से 13:7 किमी पर मधुबन (MADHUBAN) होगा और दूसरा क्रासिंग स्टेशन 23:8 किमी पर कुम्हारटोला (KUMHAR TOLA) होगा। वंही इस पथ का दूसरा हाल्ट 30:5 किमी पर लखियातार हाल्ट (LAKHIATAR HALT) होगा।
यह रेल पथ पारसनाथ से 37:7 किमी पर स्थित कोडरमा-गिरिडीह रेल पथ के सलैया (SALAIYA) स्टेशन पर जुड़ कर न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
49 किमी की प्रस्तावित है यह रेल पथ :-
पारसनाथ-गिरिडीह रेल पथ 49 किमी की प्रस्तावित है। जो पारसनाथ से महेशमुण्डा को दर्शाता है। जिसमे समझा जाता है कि जमीनी कार्य मात्र 37:700 किमी तक की करने की आवश्यकता होगी। क्योंकि सलैया स्टेशन के बाद पारसनाथ से 43:7 किमी पर न्यू गिरिडीह स्टेशन और 49 वें किमी पर महेशमुण्डा स्टेशन तक रेल लाइन चालु है। जिसमे फिलवक्त कोडरमा से महेशमुण्डा और कोडरमा से मधुपुर रेल सेवा चालु है।
शिलान्यास कार्यक्रम में थे शामिल
पारसनाथ-गिरिडीह नई रेल परियोजना के शिलान्यास सह भूमि पुजन कार्यक्रम में धनबाद रेल मण्डल के डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा, चीफ डिभीजनल मैनेजर कामर्शियल आशीष कुमार, चीफ डिभीजनल इंजीनियर कार्डिनेटर बी के सिंह, चीफ डिभीजनल सिक्युरिटी कमिश्नर बिनोद कुमार, डिप्टी चीफ इंजीनियर कन्स्ट्रक्शन एस के झा एवं अजीत कुमार के अलावे काफी संख्या में डुमरी के ग्रामीण व भाजपा तथा झामुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे। वंही इस ऐतिहासिक जनसरोकार से जुड़ीं शिलान्यास सह भूमि पुजन कार्यक्रम में गिरिडीह जिला चेम्बर आफ कॉमर्स के पदाधिकारीगण मुख्य रुप से उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया। चेम्बर के पदाधिकारियों में निर्मल झुनझुनवाला, अमरजीत सिंह सलूजा, प्रदीप डोकानियां, राजेन्द्र बगेडिया आदि शामिल थे।
राजेश,पत्रकार,गिरिडीह। 4 मार्च2019
गिरिडीहवासियों और जैन धर्मावलम्बियों की लम्बे समय से जारी पारसनाथ -गिरिडीह भाया मधुबन रेल परियोजना की मांग पर सोमवार को अमली जामा पहना कर भारतीय रेल प्रशासन ने उस चीर कालीन मांग पर विराम लगा दिया।
धनबाद रेल मण्डल के पारसाथ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को इस नई रेल परियोजना पारसनाथ- गिरिडीह भाया मधुबन का गिरिडीह के सांसद रविंद्र कुमार पाण्डेय ने शिलान्यास करते हुए इस परियोजना का भूमि पुजन किया। इस मौके पर डुमरी विधायक जगन्नाथ महतो एवं गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
चार वर्षों मे पूर्ण होगी यह परियोजना
यह नई रेल परियोजना कुल 972 करोड़ की लागत से पूर्ण होगी। लागत का 50 प्रतिशत राज्य सरकार और 50 प्रतिशत केंद्र सरकार वहन करेगी। इस परियोजना के पूर्ण करने होने हेतु चार वर्षों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
प्रस्तावित हाल्ट एवं स्टेशन :
पारसनाथ-गिरिडीह नई रेल परियोजना के रास्ते में दो क्रासिंग स्टेशन व दो हाल्ट प्रस्तावित है। जिसमें पहला हाल्ट पारसनाथ से 6:3 किमी पर चैनपुर (CHAINPUR HALT) होगा। जबकि पहला क्रासिंग स्टेशन से 13:7 किमी पर मधुबन (MADHUBAN) होगा और दूसरा क्रासिंग स्टेशन 23:8 किमी पर कुम्हारटोला (KUMHAR TOLA) होगा। वंही इस पथ का दूसरा हाल्ट 30:5 किमी पर लखियातार हाल्ट (LAKHIATAR HALT) होगा।
यह रेल पथ पारसनाथ से 37:7 किमी पर स्थित कोडरमा-गिरिडीह रेल पथ के सलैया (SALAIYA) स्टेशन पर जुड़ कर न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
49 किमी की प्रस्तावित है यह रेल पथ :-
पारसनाथ-गिरिडीह रेल पथ 49 किमी की प्रस्तावित है। जो पारसनाथ से महेशमुण्डा को दर्शाता है। जिसमे समझा जाता है कि जमीनी कार्य मात्र 37:700 किमी तक की करने की आवश्यकता होगी। क्योंकि सलैया स्टेशन के बाद पारसनाथ से 43:7 किमी पर न्यू गिरिडीह स्टेशन और 49 वें किमी पर महेशमुण्डा स्टेशन तक रेल लाइन चालु है। जिसमे फिलवक्त कोडरमा से महेशमुण्डा और कोडरमा से मधुपुर रेल सेवा चालु है।
शिलान्यास कार्यक्रम में थे शामिल
पारसनाथ-गिरिडीह नई रेल परियोजना के शिलान्यास सह भूमि पुजन कार्यक्रम में धनबाद रेल मण्डल के डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा, चीफ डिभीजनल मैनेजर कामर्शियल आशीष कुमार, चीफ डिभीजनल इंजीनियर कार्डिनेटर बी के सिंह, चीफ डिभीजनल सिक्युरिटी कमिश्नर बिनोद कुमार, डिप्टी चीफ इंजीनियर कन्स्ट्रक्शन एस के झा एवं अजीत कुमार के अलावे काफी संख्या में डुमरी के ग्रामीण व भाजपा तथा झामुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे। वंही इस ऐतिहासिक जनसरोकार से जुड़ीं शिलान्यास सह भूमि पुजन कार्यक्रम में गिरिडीह जिला चेम्बर आफ कॉमर्स के पदाधिकारीगण मुख्य रुप से उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया। चेम्बर के पदाधिकारियों में निर्मल झुनझुनवाला, अमरजीत सिंह सलूजा, प्रदीप डोकानियां, राजेन्द्र बगेडिया आदि शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें