आज 23:: 05 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
23 मई 2026 : आज ज्येष्ठ माह (अधिमास) के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार दिन है। अष्टमी तिथि आज पुरा दिन पूरी रात पार कर 24 मई अहले सुबह 4:27 AM तक रहेगा उसके उपरांत नवमी तिथि प्रारम्भ होगी। इस तिथि पर मघा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग रहेगा। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा। इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं।ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के कारण धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है। शनिवार का संयोग इस दिन के महत्व को और बढ़ाता है। इस दिन श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ और दान करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक फल की प्राप्ति हो सकती है। अष्टमी तिथि का अपना धार्मिक महत्व होता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव और माता दुर्गा की पूजा करना शुभ माना जाता है। साथ ही शनिवार होने के कारण शनि देव की पूजा और दान का भी विशेष महत्व होता है।
आज शनिवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शनिदेव को समर्पित होता है।सरसों के तेल का दीपक शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है। शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्घ्य देना चाहिए। तीन परिक्रमा और उठक-बैठक करना लाभदायक होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य करना भी जरूरी है। जिसमें चमड़े के जूते, काले तिल, उड़द की दाल और छाता जैसी वस्तुएं शामिल हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं।
आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।
आज का पंचांग : 23 मई 2026,दिन: शनिवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083 शक संवत : 1948 ऋतु : ग्रीष्म मास : ज्येष्ठ पक्ष: शुक्ल पक्ष सूर्योदय : 05:26 AM, सूर्यास्त : 07:10 PM तिथि : अष्टमी 04:27 AM तक उपरांत नवमी नक्षत्र : मघा 02:09 AM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी राहुकाल : 10 : 35AM से 12 :18 PM तक चन्द्रमा : सिंह राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, शनि देव पूजन दिवस, दुर्गाष्टमी व्रत
आज :: 23 :: 05 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज चंद्रमा आपके राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे, आज परिवार में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना रहेगा. किसी पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य में परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है. हालांकि, किसी बात को लेकर मन में असमंजस रहने से आप सही निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है, इसलिए बातचीत में धैर्य और समझदारी बनाए रखें. विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई समाचार मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है. करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रहेगा. समय पर कार्य पूरा न होने से तनाव बढ़ सकता है. व्यापार में आज किसी बड़े निवेश या पैसों के लेन-देन से बचना बेहतर रहेगा. निर्णय लेने में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. धार्मिक या सामाजिक कार्यों में धन खर्च होने के योग बन रहे हैं. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकता है. साथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है, इसलिए रिश्ते में मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें. स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और चिंता का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. सिरदर्द, थकान या अनिद्रा जैसी परेशानी महसूस हो सकती है. योग और ध्यान लाभदायक रहेगा. सावधानी: आज किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन सोच-समझकर करें और डर या भ्रम में आकर कोई निर्णय न लें. उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फूल अर्पित करें. शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार में सुख-शांति और सामंजस्य बना रहेगा. भाइयों और घर के बुजुर्गों से सहयोग एवं लाभ मिलने की संभावना है. मित्रों और प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. किसी छोटी यात्रा या प्रवास का भी योग बन सकता है. घर का वातावरण सकारात्मक और उत्साहपूर्ण रहेगा. करियर और व्यापार: व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में आज प्रगति के संकेत मिल रहे हैं. व्यापारियों की आय में वृद्धि हो सकती है और नए संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित होंगे. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे. हालांकि आर्थिक मामलों में जरूरत से ज्यादा उत्साह दिखाना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें. लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं का सम्मान करना आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा. प्रेम जीवन में रोमांस और अपनापन बना रहेगा. स्वास्थ्य: आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सकारात्मक सोच और उत्साह के कारण ऊर्जा बनी रहेगी. यात्रा के दौरान खानपान का ध्यान रखें. सावधानी: आर्थिक मामलों में जल्दबाजी या अति उत्साह में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 5
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन परिवार के लिए सुख और आनंद लेकर आने वाला है. घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा और परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. मित्रों से मुलाकात भी लाभदायक और आनंददायक साबित होगी. करियर और व्यापार: नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन प्राप्ति के नए अवसर सामने आ सकते हैं. व्यापारियों को नए सौदे या संपर्कों से फायदा मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के कार्यों की सराहना हो सकती है. निवेश या नई योजनाओं पर काम करने के लिए समय अनुकूल रहेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. अविवाहित लोगों के लिए योग्य जीवनसाथी मिलने के संकेत हैं. विवाहित जीवन में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी. साथी के साथ बिताया गया समय रिश्तों को और मजबूत बनाएगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. मन प्रसन्न रहने से मानसिक शांति का अनुभव होगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, लेकिन खानपान में संतुलन बनाए रखें. सावधानी: अत्यधिक उत्साह में आकर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और खर्चों पर नियंत्रण रखें. उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और जरूरतमंदों को सफेद मिठाई का दान करें. शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 6
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज चंद्रमा आपके राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन परिवार में खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा. मित्रों और परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा. किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार या विदेश में बसे परिचित से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. धार्मिक यात्रा या किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जिससे मन को शांति और प्रसन्नता मिलेगी. परिवार के सदस्यों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे. करियर और व्यापार: व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में आज लाभ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है. व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे और आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं. विदेश से जुड़े कार्यों या विदेश जाने के प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा और कार्यक्षेत्र में सराहना मिल सकती है. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. रिश्तों में विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. अविवाहित लोगों के लिए कोई शुभ प्रस्ताव आ सकता है. स्वास्थ्य: आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यात्रा के दौरान भी ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. ध्यान और पूजा-पाठ से मानसिक शांति मिलेगी. सावधानी: अत्यधिक आत्मविश्वास में आकर किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें. उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: पीला। शुभ अंक: 9
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज परिवार के साथ व्यवहार करते समय धैर्य और संयम बनाए रखना बेहद जरूरी रहेगा.आज चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे आपकी तीखी वाणी किसी अपने को दुख पहुंचा सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलें. घर का वातावरण शांत रखने की कोशिश करें. धार्मिक गतिविधियों में परिवार के साथ शामिल होने से मानसिक सुकून मिलेगा. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में आज जल्दबाजी और गुस्से से नुकसान हो सकता है. व्यापार में किसी भी गलत या जोखिम भरे काम से दूर रहें. धन का खर्च अचानक बढ़ सकता है, खासकर स्वास्थ्य संबंधी कारणों से. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के साथ विवाद से बचना चाहिए. सोच-समझकर निर्णय लेने से स्थिति आपके पक्ष में बनी रहेगी. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. छोटी-छोटी बातों पर बहस होने की संभावना है. साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें और अपने स्वभाव में नरमी रखें. स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है.मौसम और खानपान में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है. मानसिक तनाव और नकारात्मक विचार भी आपको परेशान कर सकते हैं. योग, ध्यान और पर्याप्त आराम लाभदायक रहेगा. सावधानी: गलत संगति और विवादित मामलों से दूरी बनाकर रखें. क्रोध और नकारात्मक सोच पर नियंत्रण रखें. उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 7
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन परिवार के लिए सुखद रहने वाला है. आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे,घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे. संतान की ओर से खुशी मिल सकती है. पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सम्मान और लाभ मिलने के संकेत हैं. आपके काम की सराहना हो सकती है. व्यापारियों के लिए दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा. भागीदारी में चल रहे कार्यों में सफलता मिलेगी और विरोधी भी आपके सामने कमजोर पड़ सकते हैं. नए संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकते हैं. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज सकारात्मकता बनी रहेगी. जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी और मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. मानसिक रूप से भी आप उत्साहित और आत्मविश्वास महसूस करेंगे. सावधानी: आज दिखावे या जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें. किसी भी निर्णय में जल्दबाजी ना करें. उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फूल अर्पित करें. इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 6
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज घर-परिवार में सुख-शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा. आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे,परिवार के सदस्यों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा. माता-पिता की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से अधिकारियों और समाज में आपकी प्रशंसा हो सकती है. व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा और निवेश से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा और पढ़ाई में मन लगेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव या रिश्ता पक्का होने के संकेत हैं. रिश्तों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. मानसिक शांति और सकारात्मक सोच के कारण ऊर्जा बनी रहेगी. फिर भी खानपान में संतुलन बनाए रखें. सावधानी: आज किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें और अपनी योजनाओं को हर किसी के साथ साझा करने से बचें. उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फूल अर्पित करें. शुभ रंग: ऑरेंज शुभ अंक: 3
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे, आज परिवार में किसी छोटी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है. ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लेना आपके रिश्तों को मजबूत बनाएगा. घर के बड़े सदस्यों की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलने से घर का माहौल भी सकारात्मक रहेगा. करियर और व्यापार: आज का दिन मेहनत के बल पर आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. कार्यस्थल पर समय पर काम पूरा करने की कोशिश करें, क्योंकि लापरवाही से पेंडिंग कार्य बढ़ सकते हैं. नए काम की शुरुआत फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. व्यापारियों के लिए आर्थिक योजना बनाने का समय अनुकूल है, लेकिन शेयर बाजार या जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाए रखें. परिश्रम का उचित फल मिलने की संभावना है. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. साथी के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए बातचीत में मधुरता बनाए रखें. विवाहित लोगों को जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव और अधिक काम का दबाव थकान बढ़ा सकता है. पर्याप्त आराम और संतुलित आहार लेना लाभदायक रहेगा. सावधानी: आज यात्रा टालना बेहतर रहेगा और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें. उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 5
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज परिवार का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. आज चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे,घर के किसी सदस्य, विशेषकर पिता या भाई के साथ मतभेद होने की संभावना है. छोटी-छोटी बातों को लेकर मन अशांत रह सकता है. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी, इसलिए उनके खानपान और आराम का ध्यान रखें. परिवार में धैर्य और समझदारी से व्यवहार करना आपके लिए लाभदायक रहेगा. करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर आज ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है. काम में मन कम लगेगा और कई जरूरी कार्य अधूरे रह सकते हैं. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा. व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि धन हानि की आशंका बनी हुई है. किसी भी नए निवेश या बड़े फैसले को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है. साथी के साथ बातचीत में संयम रखें, नहीं तो गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए धैर्य और विश्वास जरूरी होगा. स्वास्थ्य: थकान, तनाव और अनिद्रा की समस्या परेशान कर सकती है. मानसिक दबाव अधिक रहने से सिरदर्द या बेचैनी महसूस हो सकती है. योग, ध्यान और पर्याप्त आराम आपके लिए फायदेमंद रहेगा. सावधानी: गुस्से और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. उपाय: सुबह भगवान शिव का जलाभिषेक करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 7
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज परिवार में किसी छोटी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है.आज चंद्रमा आपके राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे घर का माहौल थोड़ा अशांत रहने से मन उदास रहेगा. रिश्तेदारों या करीबी लोगों से मतभेद होने की आशंका है, इसलिए बातचीत में धैर्य बनाए रखें. वाणी की कठोरता संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में मन पूरी तरह काम में नहीं लग पाएगा. मानसिक चिंता और थकावट के कारण कार्यों की गति धीमी रह सकती है. व्यापारियों को किसी भी नए निर्णय में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. सहकर्मियों और साझेदारों के साथ संयमित व्यवहार करना लाभदायक रहेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है. किसी बात को लेकर गलतफहमी बढ़ सकती है, इसलिए साथी की बातों को शांत मन से समझने की कोशिश करें. विवाहित लोगों को जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. छाती में दर्द, बेचैनी या अनिद्रा जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. शरीर में स्फूर्ति की कमी महसूस होगी. खानपान और आराम पर विशेष ध्यान दें. सावधानी: गुस्से और कटु वाणी से बचें. किसी भी विवाद में पड़ने से आपकी छवि प्रभावित हो सकती है. उपाय: सुबह भगवान शिव को जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 2
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन आपके लिए मिश्रित लेकिन सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. आज चंद्रमा आपके राशि के सप्तम भाव में संचरण करेंगे सुबह के समय मानसिक तनाव और चिंता आपको कमजोर महसूस करा सकती है, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी. परिवार में भाई-बहनों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा और किसी नए कार्य की योजना बन सकती है. घर का वातावरण खुशहाल रहेगा, जिससे मन को सुकून मिलेगा. मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होने के योग हैं. करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. व्यापारियों को नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है. छोटे स्तर की यात्रा या मीटिंग भविष्य में लाभदायक साबित होगी. विरोधियों पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है. रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और अधिक सोच-विचार से बचें. सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम और सकारात्मक सोच आपको बेहतर महसूस कराएगी. सावधानी: किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें और नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें. उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फूल अर्पित करें. शुभ रंग: ग्रे शुभ अंक: 5
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा.आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे परिवार में सुख-शांति और प्रेम का वातावरण बना रहेगा. कुटुंब के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी ले सकते हैं. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. किसी धार्मिक यात्रा या पारिवारिक कार्यक्रम की योजना भी बन सकती है. करियर और व्यापार: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जबकि व्यापारियों के लिए नए संपर्क लाभदायक साबित हो सकते हैं. हालांकि किसी बड़े निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें और सोच-समझकर ही कदम उठाएं. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज निकटता और विश्वास बढ़ेगा. पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी. स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. मन में सकारात्मकता बनी रहेगी, जिससे कार्यों में उत्साह दिखाई देगा. फिर भी यात्रा के दौरान खानपान का ध्यान रखें. सावधानी: यदि किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में दुविधा हो, तो उसे फिलहाल टाल देना बेहतर रहेगा. उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फूल अर्पित करें. शुभ रंग: पर्पल शुभ अंक: 9
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें