गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ओधोगिक क्षेत्र में स्थित स्वाति फैक्टरी में कन्वेयर बेल्ट में फंस कर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक मजदूर नगर थाना के चिरैयाघाट निवासी निरंजन सिंह का पुत्र रंजय सिंह उर्फ राजा है। वह स्वाति फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर के रूप में काम करता था। वह फैक्टरी में कन्वेयर बेल्ट में फंस कर बुरी तरह झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मज़दूर की मौत के बाद फैक्टरी के लोग मृतक के शव को सदर अस्पताल में छोड़ कर फरार हो गए।
मृतक के पड़ोसी अनिल ने बताया कि गुरुवार सुबह उन्हें रंजन के मौत की जानकारी मिली जिसके बाद वे सदर अस्पताल पहुंचे और शव को खोजने लगे। बाद में उन्हें पता चला कि फैक्टरी के लोग मृतक के शव को एक बोलेरो में छोड़कर फरार हो गए हैं।
उन्होंने इस संबंध में असंगठित मजदूर मोर्चा के सचिव कन्हाई पांडेय और माले नेता राजेश सिन्हा ने जानकारी दी। सूचना पर वे लोग अस्पताल पहुंचे। नेता द्वय ने कहा कि गिरिडीह के ज्यादातर फैक्टरियों में मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। प्रशासनिक अधिकारी भी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। जिस कारण आये दिन ऐसी घटनाएं घटती रहती है।
नेताओं ने कहा कि फैक्टरी संचालक को चाहिए कि जो भी सरकारी मुआवजा है उसका तुरंत भुगतान करे। नेताओं ने मजदूरों की सुरक्षा को लेकर फैक्ट्रियों में सेफ्टी जांच करने की भी मांग उठाया।
इस बीच नेताओं द्वारा पहल कर फैक्ट्री प्रबंधक से वार्ता कर मृतक के आश्रित को उचित मुआवजा दिलाने का भी प्रयास किया जा रहा है। जिसमे मृतक के आश्रित को 20 लाख का मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। जिसमे 19 लाख का चेक और एक लाख नगद दिलाने का प्रयास जारी है। वहीं मृतक मजदूर के शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया हेतु कागजात तैयार किया जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें