हजारीबाग। जिला के गोरहर थाना क्षेत्र में गुरुवार अहले सुबह एक बस के पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गयी। जबकि दर्जनाधिक लोग घायल हो गए।
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि विशाल नामक बस संख्या WB 76A 1548 कोलकाता से पटना जा रही थी। सुबह करीब 6.15 बजे बस गोरहर से गुजर रही थी। बस की रफ्तार काफी तेज थी। गोरहर के समीप मोड़ आने पर बस चालक ने तेज रफ्तार में ही बस को दायीं ओर मोड़ दिया। जिससे चालक ने अपना संतुलन खो दिया और बस पलट गई।
घटना के बाद बस में सवार लोगों में भगदड़ मच गई। शोर सुन आस पास के लोगों की भीड़ वहां जुट गई। वहीं घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बाद में लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को मिली।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अजित कुमार विमल, गोरहर थाना प्रभारी, बरकट्ठा थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं कई गम्भीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज हेतु रांची रेफर किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें