गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020

मतदाता सूची पुनरीक्षण को ले एसडीएम ने की सुपरवाइजर एवं बीएलओ संग बैठक

मतदाता सूची पुनरीक्षण को ले एसडीएम ने की सुपरवाइजर एवं बीएलओ संग बैठक

गांवां : अंचल कार्यालय गांवां के सभागार में खोरीमहुआ एसडीओ धीरेंद्र सिंह ने बीएलओ और सुपरवाइजर के संग गुरुवार को एक बैठक किया। बैठक के दौरान एसडीओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण से सम्बंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य होता है। इस वर्ष भी राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु निर्देश जारी कर कार्यक्रम निर्धारित किया है। पुनरीक्षण का कार्य समय से पूरा हो सके इसके लिए इसकी प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है।
 
उन्होंने सभी बीएलओ को अपने अपने क्षेत्र के वैसे मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरा हो चुका है का नाम सूची निश्चित तौर पर जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही साथ वैसी लडकिया जिनका विवाह हो गया और वैसे लोग जिनकी मृत्यु हो चुकी है, का नाम मतदाता सूची से हटाने का काम भी किया जाना है।

 बैठक मे गांवां अंचलाधिकारी अरुण कुमार खलखो, बीएलओ संजय कुमार,अजय कुमार, विनोद यादव, मो मंसूर आलम समेत प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ मुख्य रूप से उपस्थित थे।

[रिपोर्ट : मोजाहिद अली की]

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020

खोरीमहुआ एसडीएम ने किया मगहाकला पंचायत में विकास कार्यों की जाँच

खोरीमहुआ एसडीएम ने किया मगहाकला पंचायत  में विकास कार्यों की जाँच
                                          
जमुआ :  खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार सिंह शुक्रवार को मगहाकला पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की जांच किया। मौके पर उन्होंने पंचायत भवन में पंचायत सेवक से संचिका का भी अवलोकन किया। इस योजना जांच के दौरान एसडीएम के साथ जमुआ के बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार एवं पीएचडी के सहायक अभियंता तथा जमुआ के कनीय अभियंता भी मौजूद थे।

 विदित हो कि मगहा कला पंचायत के वार्ड सदस्य राजेश रविदास, रबिदा खातून , मोहम्मद अबूजर, राहीना बेगम, मोहम्मद अबू जर, खैरुन निशा समेत कई स्थानीय ग्रामीणों ने गिरिडीह के उपायुक्त को मगहकला के मुखिया शबाना आजमी के खिलाफ अभ्यावेदन दिया था।  जिसमें विकास कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था।  उपायुक्त ने एसडीएम खोरीमहुआ को मामले की जांच कर प्रतिवेदन मांगा गया है।
 वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया कि वित्तीय वर्ष 2017-18,एवं 2018-19 तथा 2019 20 में बिना कार्यकारिणी की और बिना किसी आम सभा एवं ग्राम सभा के मनमाने तरीके से योजना का चयन कर अनियमितता की गई है।  मनरेगा सहित 14वें वित्त के तहत आंगनबाड़ी भवन और जरूरी कार्यों में जल मीनार, चापाकल आदि में गड़बड़ी की गई है। 

इधर अनुमंडल पदाधिकारी ने मगहाकला में जल मीनार, डोभा,चापाकल,तथा मगहा खुर्द में आंगन वाड़ी केन्द्र, चापाकल,तथा कंदाजोर में आंगनबाड़ी केन्द्र तथा चापाकल का स्थल निरीक्षण किया तथा पीएम  आवास योजना की भी जाँच की। जहाँ ग्रामीणों ने भी शिकायत किया। अधिकतर जगहों में बोरिंग हुआ है,लेकिन अधूरा पड़ा है। स्थल चयन को लेकर भी शिकायत की गई ।

किसान और दुधारू गाय के ऊपर टूटकर गिरा हाई वोल्टेज तार, दोनों की हुई मौके पर मौत

किसान और दुधारू गाय के ऊपर टूटकर गिरा हाई वोल्टेज तार, दोनों की हुई मौके पर मौत


गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोलगो पंचायत के रँगामाटी गावँ में शुक्रवार को बिजली का हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक किसान और एक मवेशी की मौत हो गयी। 

बताया जाता है कि रँगामाटी गावँ निवासी 60 वर्षीय सोबान मुर्मू शुक्रवार की सुबह गांव के समीप ही एक मैदान में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान मैदान से होकर गुजरी बिजली का हाई वोल्टेज तार टूट कर  उनके तथा उनके मवेशी के ऊपर ही आ गिरा। जिंसमे विधुत प्रवाहित हो ही रह था। इस घटना में किसान एवं उनके दुधारू गाय की मौके पर ही मौत हो गयी। 

घटना के बाद ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग से मृतक के आश्रितों के लिए मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आये दिन क्षेत्र में इस प्रकार की घटना घटित होती रहती है। लेकिन विभाग बिजली के जर्जर हो चुके तारों को बदलने की दिशा में कोई कारगर कदम नही उठा रखी है। यधपि ग्रामीणों ने कई बार जर्जर हो चुके बिजली तार के बावत विभाग को शिकायत कर चुकी है।

घटना के बाद मृतक के बेटे संजू मुर्मू ने बिजली विभाग के खिलाफ बेंगाबाद थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बेंगाबाद पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

काला कानून है कृषि विधेयक कांग्रेस पार्टी चला रही है इसके विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान : संजय लाल

काला कानून है कृषि विधेयक कांग्रेस पार्टी चला रही है इसके विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान : संजय लाल


गिरिडीह : कृषि विधेयक काला कानून है जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में हस्ताक्षर अभियान जोर शोर से चला रही है। उक्त बातें शुक्रवार को गिरिडीह परिषदन में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कही। 

इसके पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री पासवान के शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचने पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों एवं नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में पत्रकारों से बात चीत में उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम उक्त काला कानून के खिलाफ लोगों द्वारा हस्ताक्षरित प्रति राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। ताकि राष्ट्रपति देश की जनता की भवनाओं को समझ उस बिल पर अपनी मुहर न लगाएं।
  
उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इस कोरोना काल मे हेमन्त सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री सह कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के सकारात्मक सोंच का नतीजा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया गया ताकि कोई भूखा नहीं रहे।

मौके पर उन्होंने यूपी के हाथरस घटना की निंदा करते हुए यूपी सरकार की खिंचाई की।  कहा कि पीड़िता के परिवार से मिलने गए पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को रोका गया। बाद में आंदोलन के जरिये हमारे नेता वहां पहुंचे। क्योंकि कांग्रेस को कोई नहीं रोक सकता है। कांग्रेस पहले भी रेस में था आज भी है और कल भी रहेगा।।
मौके पर जिलाध्यक्ष समेत स्थानीय नेतागण मौजूद थे। 

स्थानीय डीलर से राशन लेने की मांग को लेकर एमओ से लगाया गुहार

स्थानीय डीलर से राशन लेने की मांग को लेकर एमओ से लगाया गुहार
◆वर्षों से अपने गाँव में ले रहे राशन कार्ड धारियों का आवंटन गांव से किया गया सात किलोमीटर दूर, ग्रामीण परेशान    

धनवार : धनवार प्रखण्ड क्षेत्र में एमओ के मनमानी से जहाँ डीलरों की दबंगई चरम पर है वहीं लाभुकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं गुरुवार को तब हद हो गया जब डीलर का शिकायत लेकर ग्रामीण लाभुक एमओ के पास पहुँचा तो एमओ ने आवेदन तक लेना मुनासिब नही समझा। 

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए रंजीत सिंह, प्रदीप कुमार, अशोक सिंह, संजय कुमार ने बताया कि राशन कार्ड धारियों को डीलरों से हो रही परेशानी को लेकर गुरुवार को हमलोग एमओ कार्यालय धनवार पहुँचे और अपनी समस्याओं को रखा तो आवेदन लेने और समस्या सुनने से भी इंकार कर दिया। मजबूरन हम लोगों को वापस आना पड़ा। जबकी इससे पूर्व एसडीएम खोरीमहुआ को भी आवेदन देकर समस्याओं से अवगत कराया गया था। बावजूद कोई पहल नही हुआ। जिसको लेकर एकबार पुनः धनवार प्रखण्ड क्षेत्र के खेसनाल तथा तेलोडीह के लगभग 98 ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी धनवार को देने गए थे। जिसमें कहा गया है कि गाँव के ही देवी एसएचजी से नियमित रूप से वर्षों से राशन मिलता आ रहा था। पर पिछले कुछ दिन पूर्व एमओ के द्वारा पैसे तथा राजनीतिक दबाव में आकर हम ग्रामीणों का राशन शिव-शक्ति एसएचजी को दे दिया गया। 

जो खेसनाल तथा तेलोडीह से लगभग 05 से 07 किलोमीटर जाना पड़ता है। जिससे महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही कहा कि शिव-शक्ति एसएचजी के संचालक दबंग प्रवृति के ब्यक्ति है जो कम राशन के साथ सही समय पर राशन किराशन नही देता है।  और हमलोग कुछ बोल भी नही पाते हैं। जिसे देखते हुए पूर्व से मिलते आ रहे अपने गाँव के देवी एसएचजी पीडीएस दुकान में सितम्बर, अक्टूबर से लेकर आने वाले सभी राशन उपलब्ध कराने की मांग की गयी है। साथ ही कहा गया है कि अगर अपने गाँव के देवी एसएचजी पीडीएस दुकान से राशन, किराशन उपलब्ध नही कराया गया तो हम सभी खेसनाल तथा तेलोडीह के लाभुक कार्डधारी प्रखण्ड आपूर्ति कार्यालय के समक्ष धरना देने को बाध्य होंगे।

दो अलग-अलग कांड तीन अभियुक्तों को बगोदर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

दो अलग-अलग कांड तीन अभियुक्तों को बगोदर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
◆25 टन कोयला लदा एक ट्रक को किया जब्त  



 बगोदर : बगोदर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग कांड के तीन अभियुक्तों को जंहा गिरफ्तार किया है वंही 25 टन अवैध कोयला लदा एक ट्रक को घंघरी टोल प्लाजा के पास जब्त किया है।

 इस संबंध बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जाली कगजात बनाकर अवैध रूप से  तस्करी के लिए ले जाए जा रहे कोयला लदी ट्रक एनएल 01 क्यू 7551 को घंघरी टोल प्लाजा के पास से जब्त किया गया है। मौके से कोयला तस्कर मो इस्लाम ग्राम तेलोडीह थाना मुफ्फसिल जिला गिरिडीह को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सात माह से फरार चल दो अभियुक्त मंटु चौधरी घाघरा तथा मनोज मंडल नउवाडीह को भी गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया गया। दोनों पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। दोनों बीते सात माह फरार चल रहे थे।

[रिपोर्ट : अशोक कुमार की]

बेदाग छवि वाले महान शख्सियत रामविलास पासवान को विनम्र श्रद्धांजलि : राजकुमार राज

बेदाग छवि वाले महान शख्सियत रामविलास पासवान को विनम्र श्रद्धांजलि : राजकुमार राज


गिरिडीह :   लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव  राजकुमार राज ने कहा है कि शोषितों, वंचितों के सर्वमान्य नेता एवं दलित सेना तथा लोजपा के संस्थापक केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के असमय निधन से समाज के साथ साथ पुरा देश शोकाकुल हैं। मुझे व्यक्तिगत रूप से गहरा सदमा पंहुचा हैं। उन्होंने कहा कि वह हमारे राजनीतिक गुरु के साथ साथ अभिभावक भी थे। 

 स्व0 पासवान बिहार के गौरव एवं समाज को पुरे देश में पहचान दिलाने का काम किया। कहा कि स्व0 पासवान देश के एकमात्र ऐसा नेता थे जिन्हें देश के 6 प्रधानमंत्री के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने बीपी, सिंह, एच डी देवगौड़ा, आई, के, गुजराल, अटल बिहारी वाजपेयी, वी, पी, नरसिंहा राव,  मनमोहन सिंह और नरेन्द्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री के साथ कदम से कदम मिला कर चले और अपनी बेदाग छवि का सबों को कायल किया।

 भारतीय राजनीति में मौसम वैज्ञानिक के नाम से प्रसिद्ध भारत सरकार के केद्रीय मंत्री राम विलास पासवान गांव से निकल कर सता के सर्वोच्च शिखर तक अपनी बेदाग छवि को स्थापित किया। उस महान शख्सियत के प्रति श्री राज ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति की प्रार्थना किया और संकट के इस वक्त में उनके शोक संतप्त परिवार जनों और लोजपा परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की भी ईश्वर से मांग किया।

जमुआ में जल जीवन अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

जमुआ में जल जीवन अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित


जमुआ :  जमुआ प्रखंड सभागार में जल जीवन मिशन के तहत जन जागरूकता अभियान हेतु  प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने किया।  

बतौर प्रशिक्षक वर्ल्ड विज़न प्रखंड समन्वयक अमरेश कुमार ने जल जीवन मिशन के विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि जल निकायों का सम्मान और रक्षा करना है इसे संदूषित होने से बचाना है। गंदे जल की व्यवस्था कर के मीठे पानी को भी बचाना है।

 मौके पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के प्रखंड समन्यवक अमित कुमार वर्मा, फॉर एस संस्था जिला समन्वयक रंजन कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता बब्लू हांसदा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

 कार्यशाला में हरला मुखिया महेंद्र कुमार, जरीडीह मुखिया रमेश प्रसाद कुशवाहा, मेढो चपरखो मुखिया प्रतिनिधि विष्णु नारायण वर्मा, कमरूद्दीन अंसारी, नावाडीह मुखिया गीता देवी, जल सहिया सितारा प्रवीण, गुड़िया देवी, स्मिता सिन्हा, प्रीति सिंह,गायत्री देवी,संगीता देवी,गुलसन खातून,सालेह प्रवीण,विमला देवी समेत सभी पंचायत के मुखिया,जलसहिया आदि मौजूद थे।

ग्रामसभा में मुखिया पति के विरुद्ध मोर्चा खोलने का निर्णय

ग्रामसभा में मुखिया पति के विरुद्ध मोर्चा खोलने का निर्णय
◆मुखिया पति पर लगाया एक खास समाज की अनदेखी का आरोप



 जमुआ : जमुआ प्रखण्ड के फ़तहा पंचायत के चरघरा गांव में समाज की नेत्री चंचला देवी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्रामसभा हुई। ग्रामसभा में पंचायत के विकास का रॉड मेप तैयार किया गया।
दुधनिया, डोंगोडीह चरघरा के लोगों ने पी एम आवास, राशन कार्ड, रोड़ एवं फ़तहा चरघरा पालमो ख़रीयोडीह को जोड़ने वाले सड़क में पड़ने वाले गहरे नाले पर पुल बनाने पर जोर दिया। 

चरघरा एवं डोंगोडीह के ग्रामीणों ने सरकारी जन वितरण की दुकान चरघरा में करने की मांग की। ग्रामसभा में पीएम आवास में मुखिया पति द्वारा एक खास समाज की अनदेखी के खिलाफ प्रखण्ड मुख्यालय मार्च करने का निर्णय लिया गया। मुखिया एवं पंचायत सचिव द्वारा 14 वी वित्त शौचालय एवं पंचायत सचिवालय के सौंदर्यीकरण में बरती गई अनियमितता की जांच करवाने की बात ग्रामसभा में हुई। 

ग्राम सभा मे बिहारी महथा, सुशांत चौधरी, माणिक  दुबे, करण चौधरी, पंकज चौधरी,अरूण चौधरी,बिरन्द्र विश्वकर्मा, विजय चौधरी,सुमित्रा देवी फूलवन्ती देवी,गणेश चौधरी सहित कई लोग थे।

प्रखण्ड स्तरीय प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने पवन और सचिव रघुनंदन

प्रखण्ड स्तरीय प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने पवन और सचिव रघुनंदन

गिरिडीह : ज़िले के बेंगाबाद प्रखंड के आचार्य एकाडेमी के प्रांगण में शुक्रवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की एक प्रखण्ड स्तरीय बैठक की गई। आचार्य एकाडेमी के प्राचार्य मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आहूत इस बैठक में प्रखंड के विभन्न विद्यालय के प्रबंधक व प्राचार्य शामिल हुये। 

मौके पर ज़िला सचिव दिनेश साहू के नेतृत्व में प्रखण्ड स्तरीय प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की चुनाव की गई । जिमसें अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, सचिव रघुनंदन वर्मा, कोषाध्यक्ष हेमोन टुडू को सर्वसम्मति से चुना गया।



मौके पर जिला कमिटी के सचिव दिनेश साहू ने बताया कि आज निजी विद्यालयो की क्रियाकलापों व शिक्षा को बेहतर गुणवत्ता प्रदान करने के लिए सारी तकनीको को बताते हुए स्कूल को नई रूप रेखा देने का प्रयास किया गया । इसी उद्देश्य को लेकर  बेंगाबाद प्रखण्ड में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की पुनर्गठन किया गया । 
बैठक में रणधीर प्रसाद ज्वाला , सुरेंद्र कुमार वर्मा , लूटन महतो, पप्पु कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार, मुकेश साहू, भुनेश्वर कुमार राणा, संतोष कुमार सिन्हा, पंकज कुमार पांडेय, राजेश प्रजापति आदि उपस्थित थे।


मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020

शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर संस्कृत विद्यालय शिक्षक संघ ने किया हवन-पूजन

शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर संस्कृत विद्यालय शिक्षक संघ ने किया हवन-पूजन


धनवार : झारखण्ड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर मंगलवार को संस्कृत विद्यालय सह संस्कृत शिक्षक संघ के द्वारा धनवार प्रखण्ड क्षेत्र के बलहारा स्थित नथु महतो कुशवाहा संस्कृत प्रार्थमिक सह उच्च विद्यालय बलहारा में हवन-पूजन का कार्यक्रम किया गया। 


हवन-पूजन कार्यक्रम में गिरीडीह तथा कोडरमा जिला के कई संस्कृत विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लेकर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि संस्कृत शिक्षक महासंघ के प्रदेश महासचिव हरिहर कुशवाहा ने कहा कि झराखण्ड प्रदेश में शिक्षा के प्रति उच्च सोंच रखने वाले शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का कोरोना से तबियत बिगड़ने की खबर से शिक्षा से जुड़े लोग मर्माहत है। सभी लोग चाहते हैं कि शिक्षा मंत्री जल्द ठीक होकर शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देंकर शिक्षा को बढ़ावा दें। कहा कि जगरनाथ महतो एक गरीब किसान परिवार से उठ कर ना सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में ही बेहतर योगदान दे रहे हैं। बल्कि समाज के दबे कुचले लोगों से भी जुड़कर कार्य करते आ रहे है।

कहा कि अपने पूर्व और वर्तमान समय के कार्यकाल में समाज के प्रति सजगता से विकास के कार्यों में लगे रहे जिसका परिणाम है कि झराखण्ड सरकार में सबसे लोकप्रिय मंत्री के रूप में जाने जाते हैं।
इस हवन कार्यक्रम में संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय सिरमनडीह, संस्कृत प्रा. सह उच्च विद्यालय हेठली प्रधानडीह, संस्कृत मध्य विद्यालय जनता जरीडीह बिरनी, गागेश्वरी भागवत पांडेय संस्कृत उच्च विद्यालय मरकचो कोडरमा, संस्कृत मध्य विद्यालय बैजलाढाव मरकचो, संस्कृत मध्य विद्यालय नावाडीह मरकचो, द्वारिका महतो संस्कृत मध्यविद्यालय सलैयाडीह बिरनी, आर एन प्राथमिक विद्यालय चटनियांबर, जीएम प्राथमिक मध्य विद्यालय बजटों गिरीडीह, संस्कृत मध्य विद्यालय नीमाडीह सरिया के शिक्षक अर्जुन पांडेय, इंद्रदेव प्रसाद कुशवाहा, गिरधारी प्रसाद महतो, सुरेश कुमार महतो, भुनेश्वर प्रसाद वर्मा, भगीरथ राम, अर्जुन प्रसाद कुशवाहा, देवनन्दन प्रसाद वर्मा, सुखदेव महतो, बालदेव पांडेय सहित दर्जनों लोग शामिल थे। जिन्होंने पूरे विधि विधान के हवन-पूजन किया।

हैंग द रेपिस्ट्स कमपेनिंग के तहत युवा भारतीय सेना ने निकाला कैंडिल मार्च

हैंग द रेपिस्ट्स कमपेनिंग के तहत युवा भारतीय सेना ने निकाला कैंडिल मार्च


गिरिडीह : बलात्कारियों को फांसी दो की मांग के साथ संस्कार संस्कृति रक्षा वाहिनी की अनुषंगी इकाई युवा भारतीय सेना द्वारा मंगलवार को शहर की सड़कों पर एक रैली निकाली गयी। यह रैली स्थानीय झंडा मैदान से निकल कर जेपी चौक पहुंची और बलात्कार की शिकार मृतका के प्रति कैंडिल जला कर शोक संवेदना व्यक्त किया गया।

रैली सह कैंडिल मार्च कार्यक्रम के बावत युवा भारतीय सेना के सदस्यों ने बताया कि झंडा  मैदान से हैंग द रेपिस्ट्स कमपेनिंग के तहत आज एक रेली निकाला गया। जिसका मुख्य उद्देश्य है कि हमारे भारतीय संस्कृति का पहचान बना रहे। बढ़ते अपराध खास कर महिला के   साथ छेड छाड़ एवं अभद्र व्यवहार के साथ साथ  देश में आये दिन बढ़ रही रेप जैसे घिनौने कृत्य के खिलाफ लोगो का एक जुट करना है। कहा कि इस रैली के माध्यम से हमारी मांग है कि जल्द जल्द बलात्कारियों को फांसी की सजा दी जाए।

इस रैली सह कैंडिल मार्च कार्यक्रम में शेखर कुमार,अनुराग सागर,खुशी गुप्ता, सोना खान,रानी साहा, निखल चंद्रवंशी, सचिन, अभिनव, अक्षय, राहुल बरनवाल, आशीष, ऋषव देव, विशाल , प्रवीण कुमार, नवनीत सिन्हा,गोपाल जी, रोशन राय के अलावे  संगठन से जुड़े सभी सदस्य मुख्य रूप से शामिल थे।

सोमवार, 5 अक्टूबर 2020

लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलिट द्वारा किया गया एक हजार मास्क का वितरण

लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलिट द्वारा किया गया एक हजार मास्क का वितरण 
गिरिडीह : लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलिट द्वारा सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ भवन के समीप  मास्क वितरण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों के द्वारा आम लोगों के बीच 1000 मास्क वितरित किया गया। 

 कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब के सचिव धर्म प्रकाश ने बताया कि इन दिनों लायंस सेवा सप्ताह चल रहा है। पूरे सप्ताह राष्ट्रीय स्तर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल के द्वारा सेवा कार्य किया जाएगा। उसी कड़ी में गिरिडीह शाखा द्वारा आज 1000 लोगों के बीच मास्क वितरण किया गया।

 इस दौरान लोगों को कोविड-19 से बचाव हेतु जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को मास्क लगाकर रहने का नसीहत भी दी गयी। 

सचिव ने बताया कि आने वाले दिनों में लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलिट के द्वारा डायबिटीज कैंप लगाया जाएगा और जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण का कार्यक्रम भी आहूत होगा। ताकि जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध हो सके।

सोमवार को आयोजित इस मास्क वितरण कार्यक्रम में क्लब के सचिव लायन धर्म प्रकाश के अलावे क्लब के निदेशक लायन परमजीत सिंह छावड़ा, कोषाध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद, उपाध्यक्ष लायन अरुण कुमार साहू ,लायन अमरनाथ मंडल ,लायन रंजीत कुमार सिन्हा सहित कई सदस्य मौजूद थे।


रविवार, 4 अक्टूबर 2020

चावल गोदाम में छापेमारी 437 पैकेट अनाज के साथ सरकारी अनाज की खाली पैकेट बरामद

चावल गोदाम में छापेमारी 437 पैकेट अनाज के साथ सरकारी अनाज की खाली पैकेट बरामद


बिरनी :  बिरनी थाना क्षेत्र के सारंडा मंझलाडीह स्थित एक घर में संचालित चावल गोदाम में छापेमारी कर पुलिस ने 437 बैग अनाज बरामद किया है। वहीं मौके से पुलिस ने सरकारी जनवितरण  प्रणाली के अनाज की लगभग 50 खाली बोरियां भी बरामद की है।

बताया जाता है सरकारी अनाज को सरकारी बोरियों से पलट कर दूसरे बोरों में भरे जाने की मिली गुप्त सूचना पर बिरनी पुलिस द्वारा शनिवार की  देर शाम को यह कार्रवाई की गयी। हालांकि पुलिस के पहुंचते ही घर के गोदाम में काम कर रहे मजदूर भाग निकले। बाद में पुलिस ने गोदाम की तलाशी ली तो गोदाम से 437 बैग अनाज मिला।  सूचना मिलने पर एसडीपीओ बिनोद कुमार और  एसडीएम रामकुमार मंडल भी मौके पर पहुंचे।



पदाधिकारी द्वय द्वारा घर के मालिक से मामले की पूछताछ की गयी तो मालिक ने अनाज बाजार से खरीदने की बातें कहा। उन्होंने सारे अनाज के कागजात होने की बात कही और सरकारी अनाज होने की बात पूरी तरह गलत बताया।

  हालांकि एसडीएम रामकुमार मंडल ने इस पूरे मामले से डीसी को अवगत करा दिया। वंही उन्होंने पूरे मामले की जांच का निर्देश स्थानीय एमओ को दिया है। गोदाम के मालिक से भी कागजात की मांग की गयी है। जिसकी जांच करायी जा रही है।

एसडीपीओ बिनोद कुमार ने इस सम्बंध में बताया कि सुरेश राम तर्वे के गोदाम से 437 पैकेट अनाज के साथ सरकारी अनाज की खाली बोरियां बरामद की गयी है। मामले की जांच सम्बंधित विभाग के पदाधिकारी कर रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्यवाई होगी। 

बिहार ले जा रहे 16 पेटी शराब के साथ चार गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बिहार ले जा रहे 16 पेटी शराब के साथ चार गिरफ्तार, भेजा गया जेल


 धनवार : खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के घोड़थम्बा ओपी पुलिस ने शुक्रवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहनों से 12 पेटी नकली अंग्रेजी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में खोरीमहुआ एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह व ओपी प्रभारी आर के पांडेय ने घोड़थम्बा ओपी में पीसी कर जानकारी दी। 


पीसी के दौरान एसडीपीओ ने बताया कि 3 अक्टूबर को एसपी गिरीडीह के द्वारा गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बोलेरो से कुछ अपराध कर्मी अवैध नकली शराब का खेप लेकर बिहार राज्य में सप्लाई के लिए ले जाने वाले हैं। उक्त बोलेरो कार को पुलिस की नजर से बचाकर भेजने के लिए एक मारुति ओमनी कार संख्या जेएच 11क्यू 3744 पर सवार होकर अपराध कर्मी स्कॉट कर रहे थे।



गश्ती दल पदाधिकारी द्वारा प्राप्त उपरोक्त सूचना को घोड्थम्भा ओपी प्रभारी आर के पांडेय को सूचित करते हुए डोरंडा बलहारा के बीच खटहाआम के पास वाहनों की जांच प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के आदेश तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ, पुलिस निरीक्षक जमुआ अंचल के निर्देशानुसार गश्ती दल के सहयोग के लिए अतिरिक्त पुलिस अधिकारी एवं बल को भेजा गया जांच के क्रम में मारुति ओमनी जे एच 11क्यू 3744 वहां पहुंची। जिसे रोककर जांच करने पर 2 पेटी 375 एमएल का रॉयल स्टैंग 48 बोतल बरामद हुआ। वाहन में सवार व्यक्ति से पूछताछ में अपना नाम क्रमशः उपेंद्र कुमार सोनी पिता लखन सुनार, गुड्डू कुमार पांडेय पिता आदित्य पांडेय दोनों साकिन पांडेडीह थाना हीरोडीह जिला गिरिडीह बताया। पूछताछ के क्रम में ही बोलेरो वाहन संख्या जेएच 11जे 0599 वहां पहुंच गई। जिससे रोकते ही उस पर सवार तीन व्यक्ति उतरकर भागने लगे। दो व्यक्तियों को पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया तथा एक व्यक्ति भागने में सफल रहा पकड़े गए व्यक्ति अपना नाम क्रमशः राजकुमार साहू पिता प्रकाश साहू, साकीन डंगारड़ीह किसको के लालू साव पिता भीम साव ढिबिटाण्ड दोनों थाना हीरोडीह जिला गिरिडीह बताया। बोलेरो की जांच करने पर उस पर लदा 14 पेटी 375 एमएम के 336 बोतल अवैध शराब बरामद किया गया। तथा उपरोक्त चारों सन लिप्त व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इनके द्वारा बताया गया कि नकली शराब की खेप राहुल कुमार पांडेय उपलब्ध कराता था। जिसे हम सभी मिलकर मारुति ओमनी से एस्कॉर्ट करते हुए बोलेरो से बिहार भेजते थे अभी हम लोगों को इस शराब की खेप को नवलसाही में एक व्यक्ति को जिसका नाम नहीं जानते देना था। जो इसे अपने आदमी से बिहार भेजता परंतु रास्ते में ही पकड़ लिए गए। बरामद किए गए सामानों में मारुति ओमनी व बोलेरो के अलावे कुल 16 पेटी रॉयल स्टैग 375 एमएल की 384 बोतल नकली अवैध शराब छापामारी में पुलिस बल के पुलिस अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सामू बंडो, स० अवर निरक्षक परशुराम तिवारी, सुमित सिंह, सतेंद्र कुमार,  सहित सशस्त्र बल मौजूद थे।

हाथरस कांड के आरोपी के खिलाप भाकपा माले ने निकाला कैंडल मार्च

हाथरस कांड के आरोपी के खिलाप भाकपा माले ने निकाला कैंडल मार्च


धनवार : हाथरस के कथित गैंगरेप की पीड़ित को इंसाफ की मांग और योगी मोदी भाजपा सरकार के खिलाप रविवार को धनवार प्रखण्ड भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने खोरीमहुआ चौक पर कैंडिल मार्च निकल कर श्रधांजलि दी।

 इस दौरान भाकपा माले प्रखण्ड सचिव किशोरी अग्रवाल ने कहा कि आज तक के इतिहास में ऐसा कुकृत तथा मानव जाति को लज्जित करने वाली घटना नही घटित हुवी थी। जहाँ एक तरफ समाज कलंकित करने वाले आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया और किसी को बता न सके इसके लिए जीभ काट लिया गया। बाद में उसकी मौत हो गयी। मौत के बाद भी युवती की आत्मा को शांति ना मिले इसके लिए भाजपा सरकार के चाटुकार अफसरों पुलिस बल के जवानों ने बर्बरता पूर्ण तरीके से पेट्रोल छिड़क कर जला दिया गया। और युवती के परिवार के लोग बेटी के अंतिम दर्शन के लिए तड़पते रह गए। साथ ही कहा कि भाजपा सरकार तो इंसाफ नही दिला सकती है पर जनता सरकार और आरोपियों को जरूर सजा देगी। इस दौरान भाकपा माले प्रखण्ड सचिव किशोरी अग्रवाल, गोपाल प्रसाद भदानी, परवीन सिंह, पिंटू रजक, मुंशी साव, फारूक अंसारी, करु दास, शंकर दास, पप्पू रजक, बसीर मिस्त्री, कमरुद्दीन अंसारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। 

गिरिडीह सदर अस्पताल का आइसीयू सेंटर शीघ्र होगा शुरू : स्वास्थ्य मंत्री

गिरिडीह सदर अस्पताल का आइसीयू सेंटर शीघ्र होगा शुरू : स्वास्थ्य मंत्री


◆सूबे की स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने की दिशा में सूबे की सरकार कटीबद्ध : बन्ना गुप्ता


गिरिडीह : सूबे के स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने नेताओं व ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए वैसी जगह पर करोड़ों रुपए खर्च किए जहां दूर-दूर तक लोग नहीं रहते है। कहा कि जब डबल इंजन की सरकार थी राज्य में आरटीपीसीआर की मशीने नहीं थी। हमारी गठबंधन की सरकार जब राज्य में आयी तो सात जगहों पर आरटीपीसीआर का लैब स्थापित किया। सैकड़ों की संख्या में ट्रूनेंट मशीनें लगाई। 

मंत्री बन्ना गुप्ता मधुपुर मंत्री हाजी हुसैन के अंतिम संस्कार में शामिल होने जाने के दौरान कुछ देर के लिए गिरिडीह में रुके। गिरिडीह सर्किट हाउस में जिले के कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत कर करते हुये उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे झारखंड का रिकवरी रेट 86.43 व मृत्यु दर 0.84 है। वहीं कोरोना संक्रमण से हुई मौतों पर दावा करते हुए कहा कि इनमें 96 प्रतिशत से ज्यादा मौत मल्टी ओर्गेन फेल होने के कारण हुई है। कोरोना काल मे केन्द्र से कितना सहयोग मिल पा रहा है इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ऊंट के मुंह में जीरा का फौरन जितना सहयोग ही केंद्र के द्वारा मिल रही है।

मंत्री ने कहा कि पहले कोरोना जांच के लिए देशभर में 4500 रुपया लिया जा रहा था। जिसकी समीक्षा कर हमने 2400 कराया फिर पुनः समीक्षा कर उसे 1500 किया गया। रिम्स के कुव्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि हजारों मरीज वहां से ठीक हुए हैं। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि मैं यहां से दिल्ली तक बढ़िया से बढ़िया अस्पताल में ऑपरेशन करवा सकता था। मगर मैंने रिम्स में करवाया। कोरोना संक्रमित होने पर भी रिम्स में ही उपचार करवाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी को कार्डियक अटैक हुआ तो वे पहले आदमी थे जो अस्पताल पहुंचे। कहा कि बेहतर सुविधा के लिए हम और हमारी सरकार प्रयासरत है। निगेटिव और पॉजिटिव दोनों पर विचार करने की आवश्यकता है। ऐसा नहीं है कि हम आपके शिकायत को नकारात्मक रूप से लेते हैं। हम इसमें पॉज़िटिव होकर काम करेंगे और कमी को दूर करेंगे।
गिरिडीह के सदर अस्पताल का आइसीयू सेंटर जो डॉक्टर व टेक्निशियन के बगैर बंद है। इसपर कहा कि इसके लिए उन्होने डीसी व सिविल सर्जन को अग्रिम कार्रवाई का निर्देश दिया है।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने गिरते जीडीपी, अर्थव्यवस्था, बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि मोदी सरकार किसान पर हमला कर रही है। एमएसपी छीन लिया गया है। और भाषणों में बोल रहे हैं कि एमएसपी देंगे। उन्होंने तो 15 लाख भी देने को कहा था। नोटबंदी के बाद काला धन वापस आने की बात कही थी। मगर सभी में सरकार विफल रही है।

वहीं हाथरस की घटना पर कहा कि बच्ची के साथ दरिंदों ने बालात्कार किया। जिस प्रकार से सख्ती के साथ बच्ची का संस्कार किया गया, बच्ची के शव को घर नहीं ले जाया गया। इससे तो यही पता चलता है कि योगी व मोदी की सरकार ने बच्ची की आत्मा के साथ कुठाराघात करने का काम किया। वहीं सूबे के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर राज्य सरकार द्वारा राजकीय शोक घोषित किया गया है। उन्होंने हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर दुःख जताते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया।

गिरिडीह जिले में रविवार को जगह-जगह भाजपा द्वारा अन्नपूर्णा देवी के भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसपर कहा कि भाजपा संस्कार, सिद्धांत, विचार, समाजवाद, राष्ट्रवाद आदि की बातें करती है। लेकिन उनकी कथनी और करनी में अंतर है।
मौके पर गांडेय विधायक सरफराज अहमद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, जमुआ विस प्रभारी सतीश केडिया, अजय कुमार सिन्हा, डॉ मंजू कुमारी, समीर राज चौधरी, एमएल विश्वकर्मा समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।

मृतक बन्धु महतो की पत्नी ने दर्ज करायी अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध प्राथमिकी, पुलिस जुटी जांच में

मृतक बन्धु महतो की पत्नी ने दर्ज करायी अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध प्राथमिकी, पुलिस जुटी जांच में


गिरिडीह: जिला के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के केंदुआगढ़ा स्थित जंगल से शनिवार अहले सुबह बरामद बन्धु महतो का शव मामले में मृतक की पत्नी ने बेंगाबाद थाने में अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है।

 थाने को दिए आवेदन में उमा देवी ने कहा कि अज्ञात अपराधियों पर पीट-पीटकर उनके पति की हत्या कर की है। मृतक की पत्नी उमा देवी द्वारा थाने को दिए के आलोक में बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 203/20 धारा 302 और 34 के तहत अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल में जुट गई है। इसी कड़ी में पुलिस रविवार को गांव पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों से कई बिंदुओं पर चर्चा की और पूछ ताछ किया। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर कांड अंकित कर जांच पड़ताल शुरू की गई है। शीघ्र ही मामले के दोषी सलाखों के पीछे होंगे।
विदित हो कि शुक्रवार की शाम खेत मे लगे फसल को देखने की बात कह कर बन्धु महतो अपने घर से जंगल से समीप स्थित अपने खेत साइकिल पर सवार हो गए थे। देर रात तक वापस नही लौटने पर उनकी पत्नी उमा देवी ने पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दी। पड़ोसी बन्धु को ढूंढने निकले तो जंगल के समीप एक खेत मे उनकी साइकिल मिली और वंही उनका मोबाइल भी बरामद हुआ। लेकिन बन्धु का कंही पता नही चला। अंधेरा होने के कारण लोग वापस लौट गए। शनिवार अहले सुबह केंदुआगढ़ा जंगल से 60 वर्षीय बंधु महतो का शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान पाये गये। शव देखने से यह प्रतीत होता था जैसे किसी ने पीट पीट कर उनकी हत्या की हो। बताया गया कि बन्धु को कोई पुत्र नही है वह अपनी पत्नी के साथ रहता था और खेती बारी कर परिवार का भरण पोषण करता था।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद अन्नपूर्णा देवी का खोरीमहुआ में हुआ भव्य स्वागत

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद अन्नपूर्णा देवी का खोरीमहुआ में हुआ भव्य स्वागत


धनवार : रविवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कोडरमा के सांसद अन्नपूर्णा देवी का घोडथम्बा, बलहारा, डोरंडा तथा खोरीमहुआ में कार्यकर्ताओं के द्वारा समारोह पूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रताओ में भारी उत्साह देखा गया।

सांसद अनपूर्णा देवी ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं तथा पार्टी का आभार ब्यक्त किया। कहा कि जनता के प्यार और आशिर्वाद से इस मुकाम तक पहुँचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह भी कहा की मै जनता के भरोसा को कभी टूटने नही दूंगी।
मौके पर घोड़थम्बा में सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश साहा तथा बलहारा में सामाजिक कार्यकर्ता सह भाजपा नेता सुरेश महतो, डोरंडा में मण्डल महामंत्री प्रधुम्न वर्मा जबकि खोरीमहुआ में सांसद प्रतिनिधि कृष्णदेव रजक के नेतृत्व में भब्य स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रवीण कुमार सिंह, घोड़थम्बा मण्डल अध्यक्ष महेंद्र चौधरी, डोरंडा मण्डल महामत्री प्रधुम्न वर्मा, बिभूति राणा, बिकास सिंह, मदन शर्मा, भाजपा नेता सुरेश महतो, भुनेश्वर महतो, रोहन यादव, अशोक पासवान, जनार्दन शर्मा, द्वारिका वर्मा, हरिहर वर्मा, रामनिवास पांडेय, कोलेस्वर शाव, मिथलेश यादव सहित कई  कार्यक्रता उपस्थित थे।

बगोदर पुलिस ने चलाया बाइक चेकिंग अभियान, दर्जनों बाइक जब्त

बगोदर पुलिस ने चलाया बाइक चेकिंग अभियान, दर्जनों बाइक जब्त
बगोदर :  बगोदर पुलिस ने रविवार को थाना गेट के समीप संघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना कागजात, बिना हेलमेट एवं ट्रिपल सवारी कर रहे बाइकर्स के विरुद्ध  बगोदर पुलिस ने कार्रवाई की और दर्जनों बाइक को पकड कर थाने ले आयी।

 बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा कई बार लॉक डाउन का उल्लंघन नहीं करने, मास्क का प्रयोग, हेलमेट पहनने और वाहन के कागजात साथ लेकर चलने की हिदायत वाहन चालकों को दी गयी है। बाबजूद इसके लोग बाइक चालक अपनी मनमानी पर अमादा है। उन्होंने कहा कि आज के चैकिंग के दौरान कई बाइक सवारों के चलान भी काटा गया है और आज भी कई लोगों को हिदायत देकर छोड़ा गया है।

ऑनलाईन बैठक में हुई सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा

ऑनलाईन बैठक में हुई सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा


◆सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन मग-समागम जनवरी में आयोजित होगा पटना में


गिरिडीह : सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में अगामी जनवरी माह में बिहार की राजधानी पटना में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन मग-समागम की कार्ययोजना तैयार करने हेतु रविवार को ऑनलाइन बैठक की गई। बैठक का संयोजन हैदराबाद से डॉ. विजय प्रकाश शर्मा ने किया। जबकि इसमें राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, बिहार, झारखंड के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में मुख्य रूप से मग-समागम की कार्ययोजना, अनुमानित आय, स्मारिका प्रकाशन आदि विषयों पर चर्चा की गई। वंही प्रस्तावित सम्मेलन के कार्यों को गति देने के लिए एक तदर्थ कमिटी के गठन का भी निर्णय लिया गया। सम्मेलन-स्थल के चयन सहित अन्य विषयों पर गहन चर्चा के लिए आगामी नवम्बर माह में पटना में एक कोर-कमिटी के बैठक पर भी विचार-विमर्श हुआ।

सम्मेलन की सफलता हेतु डॉ. विजय प्रकाश शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, ज्ञानवर्धन मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  स्वामी दिव्य ज्ञान मिश्र, राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश कुमार मिश्र, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सत्यदीप शर्मा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र, महासचिव डॉ. सुधांशु शेखर मिश्र, राँची जिला अध्यक्ष उदय शंकर मिश्र एवं जयेन्द्र पाठक ने अपने-अपने विचार रखे।

चौथे दिन मारवाड़ी युवा मंच ने किया 21 यूनिट रक्तदान

चौथे दिन मारवाड़ी युवा मंच ने किया 21 यूनिट रक्तदान


गिरिडीह : राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान सप्ताह के चौथे दिन मारवाड़ी युवा मंच द्वारा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिंसमे कुल 21 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव राकेश मोदी ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच हमेशा जन सेवा के कार्य मे बढ़ चढ़ कर कार्य करता है। रक्तदान करना तो मंच के सदस्यों का जुनून है। कहा कि आज के शिविर में भी कई नए रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।  वंही उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान का सप्ताहव्यापी आयोजन के दौरान इन चार दिनों में कैम्प के माध्यम से लगभग 90 यूनिट रक्त ब्लड बैंक में संग्रह किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कोई भी सामाजिक, राजनीतिक संगठन इस राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान सप्ताह के दौरान रक्तदान करना चाहते है तो उनका स्वागत है। क्योंकि रक्तदान महादान होता है और आपके इस दान से किसी को जीवन दान मिलता है।


शिविर में मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह रेडक्रॉस के सचिव राकेश मोदी, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष युवा रोहित जालान, सचिव धीरज जैन, दिनेश खेतान, युवा संजय शर्मा, आशीष जालान, अमित बचुक, सुनील केडिया, विकाश शर्मा,  संदीप केडिया, रक्त दान संयोजक अंकित सरावगी, रवि अग्रवाल, डॉ सौरभ जगनानी, रेडक्रॉस के चेयरमैन मदन विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश खैतान ,ब्लड बैंक संयोजक चंदन केडिया, निकेता गुप्ता, मुस्तकीम, चरणजीत सिंह के ब्लड बैंक के कर्मी मुख्य रूप से  उपस्थित थे।

झामुमो कार्यालय में श्रद्धाजंलि सभा आयोजित कर दी गयी हाजी हुसैन अंसारी को श्रद्धांजलि

झामुमो कार्यालय में श्रद्धाजंलि सभा आयोजित कर दी गयी हाजी हुसैन अंसारी को श्रद्धांजलि


गिरिडीह : झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह झामुमो केंद्रीय के उपाध्यक्ष हाजी हुसैन अंसारी के आकस्मिक निधन पर रविवार को झामुमो कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिवंगत अंसारी के चित्र पर माल्यार्पण कर और श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मौके पर जिलाध्यक्ष स्व0 अंसारी के असमय निधन को झामुमो के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। कहा कि उनके निधन से पूरा प्रदेश मर्माहत है। हाजी साहब एक मृदभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। इनके इसी व्यक्तितव के कारण समाज के हर वर्ग में खासे लोकप्रिय नेता थे। वह एक सुलझे हुए राजनीतिज्ञ और प्रखर वक्ता थे। हमेशा गरीब और मजलुमो की आवाज उठाते रहे। इनका इस प्रकार से जाना झामुमो परिवार के लिए काफी दुखद है। कहा कि झामुमो जिला समिति इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनों के साथ हमेशा खड़ा है।

श्रद्धांजलि सभा में प्रमिला मेहरा, राधेश्याम मोदक, गौरव कुमार, छक्कू साव, प्रदोष कुमार, उदय सिंह, नुनुराम किस्कू, महावीर मुर्मू, अभय कुमार, फिरोज खान, हसन इमाम पप्पू, मो० फरीद, योगेंद्र सिंह, संजीव सिन्हा, मुन्ना पांडेय, आनन्द कुमार मिश्र, चाँद रशीद, युवराज महतो, बिरजू मरांडी, बबन कुमार आदि उपस्थित थे।

कुशवाहा संघ की बैठक में संघ की मजबूती और समाज के विकास पर चर्चा

कुशवाहा संघ की बैठक में संघ की मजबूती और समाज के विकास पर चर्चा


धनवार : धनवार प्रखंड क्षेत्र के आर्यभट पब्लिक स्कूल बरसिंघी कला में रविवार को कुशवाहा संघ की एक बैठक रखी गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष छत्रधारी वर्मा तथा संचालन प्रखंड महामंत्री अर्जुन कुशवाहा ने किया। 

इस दौरान सबसे पहले दुघरवा निवासी पाखी महतो, सपमारण निवासी डालचंद वर्मा, मोतीलेदा निवासी बंधु महतो के निधन पर एक मिनट का मौन रखा गया। बधु महतो की पीट पीट कर की गई हत्या की जंहा भर्त्सना की गई। वंही मोतीलेदा के इंदरलाल वर्मा एवम दमगी में कुशवाहा बंधुओ के साथ गिरि लोगों द्वारा किये गये मार पीट की घटना की कड़ी निंदा की गयी। दमगी के घटना पर जमुआ प्रसासन से जाँचोपरांत कार्यवाही की मांग की गई। 
बैठक के दौरान  पूरे प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा हुई जिसके लिए प्रखंड सदस्यता प्रभारी युवा प्रमुख संजय वर्मा को बनाया गया  तथा धनवार प्रखंड को पांच जॉन में बाट कर प्रभारी नियुक्त किया गया। जिसमे परसन से शिबू वर्मा को कैलाढाब, नवागढ़ से गोपाल वर्मा सह प्रभारी रामचंद्र वर्मा, सपमारण से मनोज वर्मा सह आलोक चंद्र रवि, चितमाटाँड़ से कृष्ण कांत वर्मा, सकलदेव वर्मा, रेणु कुमारी सिन्हा, बलहारा से भुनेश्वर वर्मा, स्नेहा कुशवाहा, मोहन महतो, लखन वर्मा, जिबलाल महतो प्रभारी नियुक्त किया गया है। 
बैठक में मुख्यअतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष चिंतामणि वर्मा व भुनेश्वर वर्मा, जमुआ प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर प्रसाद, भोपाल वर्मा, शिव शंकर वर्मा, मनोज वर्मा, डोमन महतो, रितेश राजन, डॉ निरज कुमार आदि उपस्थित थे।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर कोड़रमा सांसद अन्नपूर्णा देवी का किया गया भव्य स्वागत

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर कोड़रमा सांसद अन्नपूर्णा देवी का किया गया भव्य स्वागत


 जमुआ : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी का पार्टी नेताओं,कार्यकर्ताओं द्वारा खोरीमहुआ अनुमंडल के विभिन्न चौक ,चौराहों पर स्वागत किया गया। 

जमुआ चौक में जमुआ मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में सांसद का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। मंच संचालन हरला मुखिया महेंद्र कुमार ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संसद अन्नपूर्णा देवी ने विपक्षीयो पर कड़ी प्रहार करते हुए कहा कि किसान व शिक्षा नीति का विरोध करने वाले किसान व शिक्षा विरोधी है। विपक्ष किसानों को गुमराह करने का असफल कार्य कर रही हैं जिससे जनता पूरी तरफ वाकिफ़ हो चुकी हैं। मोदी जी के नेतृत्व में देश का सशक्तिकरण हुआ है।
 जमुआ विधायक केदार हाजरा ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व रघुवर सरकार द्वारा क्रियान्वित जनकल्याणकारी योजनाओ को वर्तमान हेमन्त सरकार  बंद कर जनविरोधी कार्य कर रही हैं। इसके पूर्व सांसद का सभी चौक चौराहे पर गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। 

स्वागत सभा मे सदानंद साव,बालगोविंद यादव,अनंत साव,सत्यदेव यादव,शंकर साव,जयलाल यादव,सुखदेव स्वर्णकार,अशोक पासवान,लखन साव,रामनारायण राणा,मुकेश राम,मुन्ना राय, महानन्द यादव,मनोज सिंह, अर्जुन मंडल,दिनेश यादव,मुकेश यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

कांग्रेसियों ने फूंका यूपी के मुख्यमंत्री का पुतला दिया धरना

कांग्रेसियों ने फूंका यूपी के मुख्यमंत्री का पुतला दिया धरना


गिरिडीह : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को जंहा गिरिडीह के जेपी चौक पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। वहीं अम्बेडकर चौक पर एक दिवसीय धरना दिया। प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जंहा गिरिडीह के कार्यक्रम प्रभारी जवाहरलाल महथा ने किया वंही जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा की अध्यक्षता में दोनों कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जवाहरलाल महथा ने कहा कि केंद्र की सरकार किसानों के हित में कानून नहीं बनाई है। केंद्र सरकार अविलंब इस कानून को वापस ले। इस कानून के लागू होने से किसान बेबस हो जाएंगे और किसानों को ओने- पौने दामों में अपना फसल बेचना पड़ेगा।


वंही जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा जी ने कहा कि यह बिल लाकर केंद्र सरकार अपनी मानसिकता को दिखाने का काम किया है कि हम केवल बड़े घरानों के साथ हैं किसान चाहे मरे या कुछ भी करें। केंद्र सरकार कहती है कि अब किसानों और खरीदार के बीच सीधा संबंध होगा और किसानों को लाभ मिलेगा। कहा कि अगर सरकार की मनसा किसानों के प्रति इतनी ही साफ है तो न्यूनतम समर्थन मूल्य क्यों नहीं लागू करती है। दूसरी तरफ इस देश के युवा भी ठगे जा रहे हैं और बेरोजगारी का ऐसा आलम है कि युवा काम के लिए सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है।


वही अधिवक्ता सह कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अमित सिन्हा ने कहा कि इस कृषि बिल से केंद्र सरकार अब कृषि को भी कॉर्पोरेट हाथों में देना चाहती है जिसका सीधा सीधा मतलब यह है कि अब हमारे खेत खलिहान में भी कॉरपोरेट टैक्स लगेगा व जीएसटी के दायरे में आएगा। जिससे हमारे किसान भाइयों पर चौतरफा मार होगा। इस बिल के खिलाफ न केवल किसान भाइयों को अपितु पूरे देश को एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए।

मौके पर कार्यक्रम प्रभारी जवाहरलाल महथा, जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अमित सिन्हा, नगर अध्यक्ष महमूद अली खान, कृष्णा सिंह, आलमगीर आलम, शब्बीर हुसैन लाडला,  मदन लाल विश्वकर्मा, तनवीर हयात, प्रो0 मुकेश साहा, सैफुद्दीन खान, बब्बन खान, समीर राज चौधरी, उपेन्द्र सिंह, महमूद अली खान लड्डु, इतवारी महतो, वासुदेव वर्मा  बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष उमेश तिवारी शमीम अंसारी समेत दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित थे।

बाँधी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्धघाटन मैच बारिस के कारण हुई बाधित

बाँधी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्धघाटन मैच बारिस के कारण हुई बाधित


◆युवाओं को गाँधी और शास्त्री के जीवन चरित्र को अपनाने की जरूरत : लक्ष्मण सिंह


धनवार : धनवार प्रखण्ड के बाँधी के युवा क्लब द्वारा गाँधी जयंती के मौके पर आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि पूर्व आई जी सह भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह उपस्थित थे।

दस-दस ओभर के उद्घाटन मैच में जमुआ प्रखण्ड के करिहारी बनाम धनवार प्रखण्ड के मसनोडीह के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीत कर पहले बलेबाजी करते हुए करिहारी की टीम ने 10 ओभर में 09 विकेट खोकर कुल 61 रन ही बना सकी। जबकि जबाबी पारी खेलने ज्योहि मसनोडीह की टीम मैदान में उतरी तेज बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा।

उद्घाटन मैच को सम्बोधित करते हुए पूर्व आइजी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा शास्त्री के जीवन चरित्र को अपनाने की जरूरत है। साथ ही कहा कि खेल से जहाँ शरीर को चुस्ती व फुर्ती मिलती है वहीं मन मस्तिष्क को स्फूर्ति प्रदान करती है। इससे पूर्व लक्ष्मण सिंह ने फीता काट कर मैच का उद्घाटन किया जबकी सांसद प्रतिनिधि कृष्णदेव रजक ने बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। 

इस दौरान स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश रजक, नरेश पंडित, महेश राय, अर्जुन राय, भरतराम प्रजापति, मनोज राय, रामजी यादव, सहित क्लब के अध्यक्ष सिकेन्द्र यादव, सचिव विवेक राय, अभय शंकर, निशांत राय, ऋषिकेश राय, पीयूष राय, अनुज पंडित सहित कई लोग उपस्थित थे। 

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की मनायी गई 151वीं जयंती

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की मनायी गई 151वीं जयंती

◆महिलाओं ने ली अंधविश्वास को दूर करने की शपथ


 बगोदर :   राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के151 जयंती तथा पुर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को लेकर बगोदर प्रखण्ड के बेको पुर्वी पंचायत भवन में स्थानिय मुखिया टेकलाल चौधरी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रपिता के फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। वहीं स्थनीय मुखिया ने बापू के विचारो को याद करते हुए सत्य और अहिंसा पर विस्तार पुर्वक चर्चा किया। 


इस कार्यक्रम में महिला समुहो ने भी भाग लिया। महिलाओं ने बापू के जीवनी पर प्रकाश डाला और महिला सशक्तिकरण की मजबुती पर चर्चा किया। महिलाओं ने समाज में फैले अंधविश्वास और प्रकुथा
को दूर करने का संकल्प लिया। हाल के दिनो में गाँव गाँव में भौजी साड़ी कुप्रथा चल रही हैं इस कुप्रथा पर लोगों ने ऐसे अंध विश्वास से सभी दीदी बहन को दुर रखने का शपथ भी ली।

सांसद प्रतिनिधि ने किया ट्रांसफार्मर का उदघाटन

सांसद प्रतिनिधि ने किया ट्रांसफार्मर का उदघाटन


बगोदर  :  बगोदर प्रखण्ड के अटकाडीह के दलित टोला में 63 के बी ए जब की बगोदरडीह के महोन्ड्रा में 100 के बी ए  ट्रांसफॉर्मर का विधिवत उद्घघाटन फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया गया।

 बता दे की उक्त दोनों ट्रांसफॉर्मर को जले हुए लगभग एक महीना हो गया तब से गांवों के लोग अँधेरे में रहने पर विवस थे। कोडरमा सांसद प्रतिनीधि ने  इस दिशा में अथक प्रयास किया और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी व पुर्व विधायक नागेन्द्र महतो के पहल पर उक्त ट्रांसफार्मर को बदला गया। 

जिसका उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किया। मौके पर कुलदीप साव, सुखदेव राणा, कुलदीप साव, धनंजय सिंह, बबलू दास, अरुण दास रमेश दास, हिरामन दास, संतोष सावंत, नरेश यादव, खेमलाल साव, बिरेन्द्र सोनी, अजीत सोनी,चंदु यादव, नेपाली मियां, ओमप्रकाश साव, खुबलाल साव, बिनोद यादव, दुलार यादव, बगोदर पश्चिमी उप मुखिया बिक्की कुमार, साहिद अंसारी, जमरुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।

आम आदमी पार्टी ने मनायी गाँधी और शास्त्री की जयंती

आम आदमी पार्टी ने मनायी गाँधी और शास्त्री की जयंती


गिरिडीह : आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को गिरिडीह  जिला कार्यालय में महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई और दोनों महापुरुषों को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी ।


मौके पर जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि महात्मा गाँधी ने भारत को आजाद करवाकर जो अंतिम आदमी के विकास का सपना देखा था वो आज चकनाचूर होता नजर आ रहा है।  मोदी सरकार जनता के लिए नहीं देश के गिने चुने पूँजीपतिओं के लिए काम कर रही है। धड़ाधड़ सभी सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों को भाजपा को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।  नगर अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था  लेकिन आज भाजपा सरकार किसान विरोधी कृषि बिल लाकर किसानों को अंबानी अडाणी का बंधुआ मजदूर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। आप नेता सह अधिवक्ता कुमार राकेश ने कहा कि बापू और शास्त्री देश के दो धरोहर थे। दोनों ने देश के लिए  बलिदानी दी। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विवेक आनन्द कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज का टेलर देखने को मिल रहा है । हाथरस की घटना ने भारत को पूरे विश्व में शर्मसार किया। आज उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरा देश भाजपा को सत्ता में लाने का खामियाजा भुगत रहा है।  बेरोजगारी चरम पर है।  बेरोजगारी के कारण आये दिन युवा आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन सरकार को नौजवानों की तनिक भी चिंता नहीं है ।
मौके पर सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक सिन्हा, युवा मोर्चा के महासचिव अजीत कुमार वर्मा, ऑक्सीजन जाँच अभियान के नगर प्रभारी सृजन पाल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान सप्ताह के दूसरे दिन हुआ 25 यूनिट रक्त संग्रह

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान सप्ताह के दूसरे दिन हुआ 25 यूनिट रक्त संग्रह


गिरिडीह : भारत विकास परिषद की गिरिडीह इकाई और मारवाड़ी महिला समिति की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान सप्ताह के दूसरे दिन संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय मेट्रोस गली स्थित निर्वना भवन में आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।


आज आयोजित रक्तदान शिविर में जंहा मारवाड़ी महिला समिति की सरिता अग्रवाल, तुलिका सरावगी, संगीता बगेड़िया, सारिका शर्मा, प्रीति सिरोहीवाल, रेखा शर्मा, रेखा अग्रवाल, निधी बागला ने रक्तदान किया,वंही भारत विकास परिषद के यश अग्रवाल, देवांश राजगढ़िया, वरुण बगेड़िया, नासिर हुसैन, हेमंत शर्मा, शशिकांत सिंह, मनीषा सिन्हा, सुनील डोकानिया, मेघ डोकानिया, सूफिया परवीन, मो रजुल्लाह, अनिल राम, मो. सोहेल अंसारी, मुन्नू कुमार राज, किशन बागला, स्वीटी कुमारी ने रक्तदान किया।

शिविर में रेडक्रोस के चेयरमैन मदन विश्कर्मा, सचिव राकेश मोदी, कोषाध्यक्ष दिनेश खैतान, सरदार चरणजीत सिंह, तुलिका सरावगी, प्रदीप डोकानिया आदि उपस्थित थे। बताया गया कि अगले 1 अक्टूबर से शुरू हुए राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान सप्ताह कार्यक्रम आगामी 7 अक्टूबर तक चलेगा।

जयंती पर याद किये गये गांधी व शास्त्री

जयंती पर याद किये गये गांधी व शास्त्री  
धनवार : धनवार प्रखंड क्षेत्र के गोरहन्द स्थित मरियम पब्लिक उच्च विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती मनाई गई। विद्यालय के निदेशक सहदेव चंद्र यादव सहित अन्य शिक्षकों ने सादगी पूर्ण समारोह में बापू व शास्त्री जी के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। 

इस दौरान निर्देशक सहदेव चंद्र यादव ने कहा कि दोनों महापुरुषों के जीवन चरित्र को मनुष्य अपने जीवन काल में उतारने वाले लोग बेहतर समाज का निर्माण कर सकते है। साथ ही कहां की महात्मा गांधी  सत्य और अहिंसा के पुजारी थे तो वहीं लाल बहादुर शास्त्री एक ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ देश सेवा के पुजारी थे। इस मौके पर निर्देशक सहदेव चंद्र यादव, संटू पासवान, दिपक ठाकुर, जितेंद्र कुमार तथा पवन कुमार उपस्थित थे।

सामाजिक संस्था गणिनाथ सेवा संस्थान ने मनाया महात्मा गांधी की जयंती

सामाजिक संस्था गणिनाथ सेवा संस्थान ने मनाया महात्मा गांधी की जयंती


गिरिडीह : श्री गणिनाथ सेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को शहर के बक्सीडीह रोड में संचालित पाश्र्वनाथ आईटीआई के प्रांगण में गांधी जयंती मनाई गई।  

मौके पर संस्थान के लोगों ने कहा कि महात्मा गांधी एक विचारघारा है, जो आज भी सार्थक है। लोगों को उनके बताये अहिंसा के मार्ग पर चलने की आवयकता है। मौके पर संस्थान के लोग सामाज के लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। लोगों को शिक्षा और सामजिक कार्यां में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने की भी बातें कही। वंही शीघ्र ही संस्थान की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया।


इस मौके पर संस्थान के जितेन्द्र गुप्ता, रिंकेश कुमार, पारस गुप्ता, आलोक कुमार गुप्ता, जयदेव गुप्ता, अखिल कुमार गुप्ता, रूपेश कुमार सहित अन्य लोगों ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

महिला उत्थान तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ़ समूह के माध्यम से किया जा रहा है जागरूक

महिला उत्थान तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ़ समूह के माध्यम से किया जा रहा है जागरूक


धनवार :  झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा समूह बना कर महिला उत्थान व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।  इसी के तहत शुक्रवार को धनवार प्रखण्ड क्षेत्र के सिरसाय पंचायत के हरदत्तडीह ग्राम में महिलाओं की बैठक आयोजित की गयी। जिसका नेतृत्व महिला समूह की अध्यक्ष सह कॉमनिटी मास्टर ट्रेनर सुषमा पांडेय ने किया। 

बैठक के दौरान सिरसाय पंचायत क्षेत्र के दसरोडीह, हरदत्तडीह, नैयाटांड़, पुरनाडीह गाँव के कुल छह समूह के दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गयी। साथ ही समाजिक कुरूतियों के खिलाप आगे आने की बात की गयी। जिसमें अंधविश्वास, अधिक संतान, फिजूल खर्ची, अशिक्षा, बुरी आदतें, बाल विवाह तथा बाल मजदूरी से बचने के लिए एक जुट हो कर जागरूकता लाने की बात कही गयी। साथ ही महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाप एक जुट होकर लड़ने का संकल्प लिया गया। इस दौरान अध्यक्षता कर रही सुषमा पांडेय ने कहा कि स्वयं सहायत समूह ना सिर्फ आजीविका को लेकर बढ़ावा देती है बलकी महिलाओं के उत्थान को लेकर कार्य कर रही है। कहा कि महिलाएं ना सिर्फ घर को चलाती है बलकी समाज को भी बेहतर समाज बनाने में मार्गदर्शित करती है। अगर महिलाएं जागरूक हो गयी तो समाज मे वर्षों से ब्याप्त कुरूतियों को जड़ से समाप्त किया जा सकेगा। साथ ही कहा कि महिलाओं को शिक्षा के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। इस दौरान रूबी देवी, गुंजा देवी, कल्पना देवी, बेबी देवी, संगीत देवी, कंचन देवी, प्रमिला देवी, काजल देवी, मुनिता देवी, गुड़िया देवी, सेवली देवी, उमा देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थे। 

गांधी जयंती पर हुआ गांवा में सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र का उद्घाटन

गांधी जयंती पर हुआ गांवा में सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र का उद्घाटन


गांवां : गांवां प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयन्ती के अवसर पर गांवा प्रमुख सह भाकपा माले नेत्री ललिता देवी एवं बीडीओ मधु कुमारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की फोटो पर श्रद्धासुमन अर्पित कर सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र का विधिवत फीता कर उद्घाटन की।

मौके पर प्रमुख ललिता देवी ने कहा कि देश के विकास में पुरुष के साथ महिलाओं की भी बराबर की हिस्सेदारी है। महिलाएं अगर स्वावलंबी बनीं तो वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक उन्नति का आधार बन जाएंगी बल्कि उनके भीतर स्वाभिमान भी पैदा होगा। 


वंही बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि सिलाई एक ऐसा हुनर है जिससे महिला घरेलु कामकाज के दौरान बचने वाले थोड़े से समय का सदुपयोग कर अपने और अपने परिवार का भविष्य बेहतर बना सकती हैं। महिलाओं को पढ़ाई लिखाई की तरफ रुझान बढ़ाना होगा। इसके बाद उन्हें स्वरोजगार की तरफ ध्यान देना चाहिए। महिलाएं जब तक पुरुषों के बराबर प्रयास नहीं करेंगी, तब तक देश आगे नहीं बढ़ सकता है।

मौके पर इंनौस प्रखंड अध्यक्ष सकलदेव यादव,आनंदी यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

भिखी पहाड़ी के समीप सड़क निर्माण का एनओसी नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : जिप सदस्य

भिखी पहाड़ी के समीप सड़क निर्माण का एनओसी नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण :  जिप सदस्य
गांवां : धनवार विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत बल्हारा पिहरा सड़क निर्माण कार्य जोरो से जारी है लेकिन भिखी पहाड़ी के समीप सड़क नहीं बनने से इस नए सड़क का कोई लाभ आम जनता को नही मिल पा रहा है।

 विदित हो कि यह सड़क बादीडीह पंचायत के भिखी गांव से हो कर गुजरता है। पूरा इलाका वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।  वन विभाग द्वारा  सड़क निर्माण हेतु एनओसी नही दिया जा रहा है। नतीजतन लगभग 2 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य बाधित हो गया है। जिप सदस्य इमरान अंसारी का कहना है कि अगर भिखी पहाड़ी के पास सड़क निर्माण नही हो पाता है तो बाकी बने सड़क औचित्यहीन होगा। क्योंकि उस जगह पर सड़क की स्थिति काफी दयनीय है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग शीघ्र एनओसी नही देती है तो जामडार और बादीडीह पंचायत की जनता वन विभाग के विरुद्ध धरना देने को विवश होंगे। उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द एनओसी देने की मांग की है ताकि सड़क निर्माण कार्य मे कोई बाधा उत्पन्न न हो।