तीन बच्चों को जिंदा जला महिला ने खुद को किया आग के हवाले
घटना में दो पुत्र और एक पुत्री समेत महिला की हुई मौत
गिरिडीह : जिले के धनवार प्रखंड के पूरेख कला खुर्द गांव में मंगलवार की सुबह एक महिला ने अपने तीन बच्चे को जिंदा जला कर खुद को भी आग के हवाले कर दी। घटना में तीनों बच्चे की जंहा मौत हो गयी वंही महिला की स्थिति दिनभर काफी चिंता जनक बनी हुई थी। लेकिन दोपहर बाद उसकी भी मौत हो गयी। घटना जिले के परसन ओपी थाना क्षेत्र की है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। सूचना मिलते ही परसन ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि पूरेख कला खुर्द गांव निवासी रविन्द्र यादव की पत्नी सोनिया देवी मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने अपने पांच साल की बेटी सुमन कुमारी एवं डेढ़ साल के बेटे को एक बक्से में बंद कर दिया। दोनों मासूम अभी कुछ समझ पाते कि इससे पहले सोनिया ने किरासन तेल छिड़ककर बक्से में आग लगा दी।
जिससे दोनों बच्चों की मौत बक्से के भीतर ही जलने के कारण तड़प तड़प कर हो गयी। बाद में महिला ने अपने आठ साल के बेटे के संग खुद को रजाई से ढक लिया और आग लगा ली। जिसमे महिला और बच्चा दोनों बुरी तरह झुलस गये। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी मां-बेटे को राजधनवार सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां जांच के क्रम में चिकित्सक ने महिला के आठ वर्षीय पुत्र को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की स्थिति काफी गंभीर और चिंताजनक बनी हुई थी। लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी।
सोनिया ने इस नृसंश हत्याकांड की घटना को क्यों अंजाम दिया है इसका खुलासा अब तक नही हो सका है। पुलिस सोनिया के पति रविंद्र यादव से भी पूछताछ करने में जुटी है। बहरहाल क्षेत्र में घरेलू विवाद की कारण घटना घटित होने की बातें कही जा रही है। हालांकि पुलिस हर बिंदु पर अपनी नजर जमाये हुए है। इस बीच महिला के मायके वालों ने मृतका के पति सास ससुर समेत अन्य ससुराल वालों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुये मामला दर्ज कराया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें