सांसद रामटहल चौधरी ने दिया भाजपा से इस्तीफा
**लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
**करेंगे 16 अप्रैल को नामांकन
इस दौरान उन्होंने प्रेस को भी सम्बोधित करते हुए अपने इस्तिफा की जानकारी को सार्वजनिक किया। प्रेस वार्ता के दौरान सांसद श्री चौधरी ने सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास के ऊपर जमकर भड़ास निकालते हुए उन्हें झारखंड विरोधी बताया। कहा कि वह हमेशा झारखंड हित के मामलों में मुखर रहे जो पार्टी और मुख्यमंत्री दोनों को ही आगवार गुजरा।
कहा कि उन्हें झारखण्ड हित में मुखर होने के कारण ही पार्टी ने उन्हें दरकिनार किया।
**लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
**करेंगे 16 अप्रैल को नामांकन
राँची के सांसद रामटहल चौधरी ने बुधवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तिफा दे दिया। इस आशय से सम्बंधित उन्होंने एक पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को प्रेषित किया है। जिसमे उन्होने यह स्पष्ट किया है कि वह जनसंघ काल से भाजपा के एक सच्चे सिपाही बने रह कर उसके हर नीति सिद्धांतों का पालन किया। लेकिन आसन्न चुनाव में उन्हें अधिक उम्र दराज करार देकर टीकट नहीं दिया गया। अतः वह भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तिफा दे रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने प्रेस को भी सम्बोधित करते हुए अपने इस्तिफा की जानकारी को सार्वजनिक किया। प्रेस वार्ता के दौरान सांसद श्री चौधरी ने सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास के ऊपर जमकर भड़ास निकालते हुए उन्हें झारखंड विरोधी बताया। कहा कि वह हमेशा झारखंड हित के मामलों में मुखर रहे जो पार्टी और मुख्यमंत्री दोनों को ही आगवार गुजरा।
कहा कि उन्हें झारखण्ड हित में मुखर होने के कारण ही पार्टी ने उन्हें दरकिनार किया।
कहा कि वह पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे लेकिन वर्तमान में पार्टी ने उन्हें सम्मान के योग्य नहीं माना इसलिए वह आज से ही पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह निश्चित रूप से आसन्न लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि वह अगामी 16 अप्रैल को रांची लोकसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे और जनता के बीच अपना दावेदारी पेश करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें