शनिवार, 8 मार्च 2025

गिरिडीह कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुई सीओ प्रियंका

गिरिडीह(Giridih)।  गिरिडीह कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 एवं माई भारत पोर्टल के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ अनुज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी बेगाबाद प्रियंका प्रियदर्शी एवं मुफस्सिल थाना कि सब इंस्पेक्टर नीलमा कुमारी शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने फीता काट कर किया।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रियंका प्रियदर्शी ने जहां महिलाओं को सशक्त समाज और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निर्वहन करने हेतु प्रेरित की। वहीं नीलिमा कुमारी ने पूरी निडरता के साथ अपने हक एवं अधिकार के लिये महिलाओं को आवाज उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन नारी सुरक्षा और उनके सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।


कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर अनुज ने अपने सम्बोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर होने पर बल दिया। जबकि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक के पूर्व प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर बलराज सिंह ने महिलाओं को आत्मविश्वासी और दृढ़ निश्चयी होने पर जोर दिया। कहा कि आज की नारी अबला नहीं रहीं, वह हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर सशक्त समाज और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने किया।


इसके पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे सभी आगत अतिथियों का प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार वर्मा, प्रो रजनी कुमारी, प्रो सरिता कुमारी, प्रो आरआर खलको, प्रो श्वेता कुमारी, प्रो सुशील चन्द्र,उषा देवी आदि ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। 


बता दें कि इस कार्यक्रम में माई भारत पोर्टल के माध्यम से दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, बिहार, केरल के विद्यार्थियों के साथ झारखंड के विभिन्न शहरों के 36 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया कराया था।


इस कार्यक्रम में प्रोफेसर लक्ष्मण हांसदा, प्रोफेसर प्रभात कृष्णा, डॉक्टर गुलाम समदानी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी पंकज प्रियदर्शी, शैलेश प्रसाद, विश्राम घासी, अर्जुन, जानकी, के अलावे एनएसएस के स्वयंसेवक सुजल कुमार, अनुराग सागर, काजल मंडल, सलोनी कुमारी, कौशल सिंह, सुधांशु अग्रवाल, सुशांत मंडल, अंकित कुमार, जय राहुल प्रकाश, लाडली परवीन, चांदनी परवीन, अमित कुमार, स्नेहा वर्मा, शिवानी कुमारी,सुधांशु पांडेय,रंजीत कुमार दास सोनू कुमार, अमित, प्रिंस, रूपेश, दीपावली,पायल आदि उपस्थित थे।

आज 08 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::08 :: 03 :: 2025, शनिवार

08 मार्च 2025 : आज पवित्र फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी उपरांत दशमी है। वहीं आज शनिवार दिन है। शनिवार का दिन सनातन धर्म और ज्योतिष दोनों में ही विशेष महत्व रखता है। ये दिन मुख्य रूप से शनि देव को समर्पित होता है, जिन्हें न्याय का देवता और कर्मफल का दाता माना जाता है। आज तिथि के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करें। इस दिन शनिदेव की पूजा, व्रत और दान करने से शनि की कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति के जीवन की कठिनाइयां कम होती हैं। वहीं आज होलाष्टक का दूसरा दिन है।
धार्मिक और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ये दिन मुख्य रूप से शनि देव को समर्पित होता है, जो न्याय के देवता हैं और व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन व्रत, पूजा, हवन और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनि देव उन व्यक्तियों को कष्ट देते हैं जो अधर्म और बुरे कर्मों में लिप्त रहते हैं, जबकि सत्य और धर्म मार्ग पर चलने वाले लोगों को वे सफलता और समृद्धि का वरदान देते हैं। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा करने का भी विशेष विधान होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार को शनि ग्रह का दिन माना जाता है, जो व्यक्ति के भाग्य, कर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर प्रभाव डालता है। जिन व्यक्तियों की कुंडली में शनि की महादशा या साढ़े साती चल रही हो, उन्हें शनि देव के मंदिर में तेल चढ़ाने, काले तिल और उड़द का दान करने और जरूरतमंदों को भोजन कराने की सलाह दी जाती है। 



आज का पंचांग: 08 मार्च 2025, शनिवार, 
विक्रम सम्वत : 2081
शाका : 1946
ऋतु : बसंत
मास : फाल्गुन शुक्ल पक्ष 
तिथि : नवमी 08:16 AM तक उपरांत दशमी
नक्षत्र : आद्रा 11:28 PM तक उपरांत पुनर्वसु
सूर्योदय : 06:39 AM, सूर्यास्त: 06:25 PM
राहुकाल : 09:41 AM से 11:09 AM तक
चन्द्रमा :  मिथुन राशि पर संचार करेगा। 
व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, विश्व महिला दिवस



आज :: 08:: 03 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा। ये सकारात्मकता आपके काम में भी साफ़-साफ दिखाई देगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम करें। करियर में तरक्की की संभावनाएं बनेंगी, मेहनत करते रहें। आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। छात्रों को करियर के नए अवसर मिलेंगे। पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेंगे। छोटी कन्याओं को वस्त्र दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंगः हरा 


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज हर कदम सोंच-समझकर रखने की आवश्यकता है। परिवार की बातों को सबसे सांझा न करें। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आएंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी। आपको अपने साथी के साथ बैठकर अपने संबंधों के विभिन्न आयामों के बारे में बात करने की आवश्यकता है। जिसके साथ आप असहज महसूस कर रहे हैं। आज इस कार्य के लिए आदर्श रूप से अनुकूल है। क्योंकि आपका साथी आपके विचारों के प्रति ग्रहणशील होगा और आपके बारे में उनसे बात करने को तैयार होगा। भाग्यशाली संख्याः 6, भाग्यशाली रंगः नारंगी 


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
व्यावसायिक सदंर्भ में अपने आप को साबित करने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। वरिष्ठों को खुश करना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान आपको कड़ी मेहनत और विनम्र स्वाभाव ही सफलता की कुंजी है, लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई आपका विरोध न कर पाए अन्यथा कठिन निर्णय आपकी प्रगति को अवरुद्ध कर सकतें हैं। कयासों के लिए समय ठीक नहीं है। जीवनसाथी के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के चलते पारिवारिक जीवन अशांतिपूर्ण हो सकता है। भाग्यशाली संख्याः 1,भाग्यशाली रंगः भूरा 



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भाग-दौड़ से भरा रहेगा। आप ऑफिस में सारे कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। किसी अनजान से अनबन हो सकती है, जितना हो सके एवॉएड करें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें। शारीरिक रूप से अस्वस्थ्य महसूस करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिये ताजे फलों और सब्जियों का सेवन करें। सफेद तिल बहते जल में प्रवाहित करें।भाग्यशाली संख्याः 8,भाग्यशाली रंगः बैंगनी 


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। आज आप बहुत भावनाशील रहेंगे, किसी के बोलने से आपकी भावनाओं को ठेस लग सकती है। माताजी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। स्थायी संपत्ति के मामले में कोई निर्णय लेना ठीक नहीं है।भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंगः हल्का पीला


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अत्यधिक फिजूलखर्ची वित्तीय कठिनाइयों को दावत दे सकती है। आप चिड़चिड़े महसूस करेंगे और आपका आत्मविश्वास स्तर गिर सकता है। आपके गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध काम कर सकते हैं और आपकी चिंताओं का कारण बन सकते हैं। नया उद्यम शुरू करने या किसी भी सौदे को अंतिम रूप देने के लिए आज अच्छा समय नहीं है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों की अपेक्षाएं आपसे बढ़ सकती है। भाग्यशाली संख्या: 3, भाग्यशाली रंगः गुलाबी 



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन बढ़िया रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। लवमेट के साथ दिन अच्छा बीतेगा, साथ में लाँग ड्राइव पर जा सकते हैं। इस राशि की महिलायें आज सफर के दौरान अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें। बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर रहेगा। लवमेट पार्टनर को कुछ अच्छा-सा गिफ्ट दें। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है और आप असहाय महसूस कर सकते हैं। भाग्यशाली संख्याः 5, भाग्यशाली रंगः बैंगनी


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दूसरों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों से संपर्क करने की कोशिश जरूर करें, जो आप के लिए महत्वपूर्ण हैं। आज आप अपने घर में सुख-शांति की अपेक्षा कर सकते हैं। मेहमानों की आज आपके घर पर खूब खातिरदारी होगी और आप उनके साथ का खूब आनंद लेंगे। ऐसी सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते रहें आप को बहुत खुशी मिलेगी। आज कुछ ऐसी घटनाएँ आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप खुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। भाग्यशाली संख्या: 4, भाग्यशाली रंगः सफ़ेद 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। इस अवधि के दौरान व्यावसायिक सदंर्भ में कुछ छोटी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। आपकी कार्य क्षमता का प्रयोग आपको हर पल में सफल बनाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में रहने वाले जातक सफलता पाएंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ नहीं है। आपको अपने जीवनसाथी का ख्याल रखने की जरुरत है। भाई-बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। आप में से कुछ लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। भाग्यशाली संख्याः 9,भाग्यशाली रंगः सफ़ेद 



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन उतार-चढाव से भरा रहेगा। आज आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी दोस्त की सहायता से जॉब लग सकती है। लवमेट से अपनी सारी परेशानियां दिल खोलकर शेयर करें, समाधान जरूर निकलेगा। ऑफिस में किसी के पीठ पीछे बातें ना करें। अविवाहितों के आज सुयोग्य रिश्ता आ सकता है। सुबह उठकर मेडिटेशन करें, मानसिक शांति मिलेगी। मानसिक व्यग्रता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। आपका स्वाभिमान भंग हो सकता है। भाग्यशाली संख्याः 2, भाग्यशाली रंगः पीला 


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज आपकी सकारात्मक सोच बहुत काम आयेगी। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमागी बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। आपका रवैया आपके लिए मुश्किल हालात खड़े कर सकता है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश मिले,नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। भागदौड़ भरी दिनचर्या और खान-पान में अनियमितता के चलते असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। भाग्यशाली संख्या: 5,भाग्यशाली रंगः पीला 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप कठिनाइयों को दूर करने और प्रगति की ओर बढ़ने में सक्षम होंगे। आपकी मेहनत का अप्रत्याशित रूप से खूबसूरती से भुगतान किया जाएगा। व्यावसायिक रूप से आपके पास अपनी आर्थिक पक्ष में वृद्धि लाने के लिए अच्छे अवसर होंगे। वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकते हैं और नई साझेदारी भी होने की संभावना है। बढ़े हुए व्यय के कारण साझेदारी में कुछ समस्याएं पनप सकती है। आज आप थोड़े लापरवाह मूड में हो सकते हैं। नौकरी पेशावालों की पदोन्नति की संभावनाएं हैं। भाग्यशाली संख्या: 4,भाग्यशाली रंगः हरा 


 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷