23 जनवरी 2025 : माघ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 5 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 8 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र और गांदा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 12:11 से 12:53 मिनट तक रहेगा।
आज के दिन के स्वामी भगवान विष्णु हैं और अच्छी बात यह है कि आज चंद्रमा तुला राशि वृश्चिक राशि में विशाखा उपरांत अनुराधा नक्षत्र पर संचार करेंगे। चंद्रमा के गोचर और गुरु की शुभ स्थिति में आज जहां अमला योग बनेगा वहीं ग्रहों की शुभ स्थिति से पताका नामक शुभ योग भी बनेगा। इसके साथ ही आज सूर्य भी मकर राशि में गोचर करते हुए श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इन स्थिति में आज भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा से वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक सहित मकर राशि वालों को भी लाभ मिलेगा। इन राशियों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इन राशि के जातक आज अपने कार्यक्षेत्र में और बिजनेस में लाभ के साथ उन्नति भी पाएंगे।
आज का पंचांग: 23 जनवरी 2025, गुरुवार,
विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, मास : माघ, पक्ष : कृष्ण पक्ष, ऋतु : शिशिर , तिथि : नवमी 05:37 PM तक उपरांत दशमी, नक्षत्र : विशाखा 05:08 AM तक उपरांत अनुराधा, सूर्योदय : 07:13 AM प्रातः सूर्यास्त : 06: 03 PM सायं, राहुकाल : 01:59 PM से 03:21 PM तक, चन्द्रमा: तुला राशि पर 10:32 PM तक उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
आज :: 23:: 01 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी काम के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको अपने मन में नकारात्मक विचार नहीं रखने हैं। पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी, जिससे आपकी टेंशन बढ़ेगी। अगर छात्र किसी नए कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो उन्हें आसानी से मिल जाएगा। अगर आप पर कोई कर्ज था, तो आप उसे भी काफी हद तक चुका सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 5 भाग्यशाली रंगः सुनहरा
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। बिजनेस करने वाले लोगों को अपने काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। राजनीति में आपको सोच-समझकर कदम उठाने चाहिए। कुछ नए दुश्मन पैदा हो सकते हैं, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी दीर्घकालिक योजनाओं को गति मिलेगी। भाग्यशाली अंक: 9 भाग्यशाली रंगः पीला
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लंबे समय से रुके हुए काम पूरे करने का रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए आप अपने भाइयों की मदद ले सकते हैं। संतान के करियर में अच्छी उछाल देखने को मिलेगी। आपका भविष्य पहले से बेहतर रहेगा। भाग्यशाली अंक: 9, भाग्यशाली रंगः भुरा
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। आपको कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने घर के जरूरी काम को कल पूरा करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते अपने पार्टनर के साथ बेहतर होंगे। आप अपने बच्चे को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आपके धन संबंधी मामले आसानी से सुलझ जाएंगे।
भाग्यशाली अंक: 1, भाग्यशाली रंगः नीला
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको धैर्य और हिम्मत से काम लेने की जरूरत है। माता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकती हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत रहेंगे। आपको अपने निवेश संबंधी मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। अगर किसी बात को लेकर आपके मन में कोई तनाव था तो वह भी दूर होता नजर आ रहा है। भाग्यशाली अंक: 4, भाग्यशाली रंगः नीला
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए कोई नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई पुरानी बात किसी से शेयर न करें। आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। आपको किसी भी शारीरिक समस्या को छोटा नहीं समझना चाहिए, नहीं तो यह आगे चलकर बड़ी बीमारी बन सकती है। अगर आप कोई नया वाहन खरीदते हैं तो उसके लिए लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। भाग्यशाली अंकः 1, भाग्यशाली रंगः हरा
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन तुला राशि वालों के लिए धन में वृद्धि लेकर आने वाला है। अगर आपका पैसा कहीं खो गया था तो वह आपको मिल सकता है। आपके ससुराल पक्ष से कोई आपसे मिलने आ सकता है। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप तनाव में रहेंगे। आप अपने व्यापार पर कम ध्यान देंगे, जिसकी वजह से आपको घाटा होने की संभावना है। कार्यस्थल पर बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। भाग्यशाली अंक: 4,भाग्यशाली रंगः सुनहरा
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप खुद से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान देंगे, जिसकी वजह से आपके काम लंबे समय के लिए टल सकते हैं। अगर आपने किसी से कोई वादा किया है तो उसे आपको पूरा करना होगा। आपकी माता के स्वास्थ्य में कोई समस्या हो सकती है, जिसकी वजह से आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है।
भाग्यशाली अंक: 7, भाग्यशाली रंगः काला
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से खुशी रहेगी। ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरीपेशा लोग अगर पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे थे तो उसके लिए भी उन्हें आसानी से समय मिल जाएगा। आपके घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। भाग्यशाली अंक: 2, भाग्यशाली रंगः केसरिया
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायी रहने वाला है। आपको कुछ संपकों से लाभ मिलेगा। किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कार्यस्थल पर दिखावे के चक्कर में न पड़ें। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। काम को लेकर आपको अपने पिता से कुछ सलाह लेनी होगी।भाग्यशाली अंक: 1, भाग्यशाली रंगः लाल
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने की भी जरूरत है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपकी सुख- सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। किसी नए काम में आपकी रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपका व्यापार पहले से बेहतर रहेगा। आप कोई मशीनरी खरीद सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 7, भाग्यशाली रंगः सुनहरा
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को अपने महत्वपूर्ण कामों पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। अगर कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित था तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आप अपने काम में कुछ बदलाव कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की शादी पक्की होने से खुशी रहेगी।भाग्यशाली अंक: 7, भाग्यशाली रंगः केसरिया
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷