मंगलवार, 1 जुलाई 2025

आज 01 जुलाई ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 01: 07 :: 2025, मंगलवार

01 जुलाई 2025 : आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार दिन है। यह षष्ठी तिथि सुबह 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। उसके बाद सप्तमी तिथि लग जायेगी। वहीं, शाम 5 बजकर 19 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। आज सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। आज का दिन अति शुभ है। आज मंगलवार है जो रक्त और शक्ति के कारक ग्रह मंगल से शुरू होता है। यह दिन भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। जीवन में सकारात्मकता, भय मुक्ति व सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए मंगलवार को हनुमान जी की पूजा आराधना करने से लाभ होता है। जीवन के सभी संकट दूर होते है। इस दिन व्रत रखने से मनोबल, आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होती है। आज प्रातः स्नान के बाद हनुमान मंदिर जाएं। लाल सिंदूर, चमेली का तेल और चमेली के फूल चढ़ाएं। हनुमान चालीसा और राम नाम का जप करें।गरीबों को लाल वस्त्र, मसूर दाल या गुड़ का दान करें। इन उपायों से जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। वहीं इस दिन त्रिपुष्कर योग और रवि योग का संयोग भी बन रहा है, जो किसी भी नए कार्य के लिए विशेष फलदायी माना गया है।



आज का पंचांग: 01 जुलाई 2025, दिन : मंगलवार  युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082       

 शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म  मास         :  आषाढ़    पक्ष  :  शुक्ल पक्ष         सूर्योदय : 05: 27 AM, सूर्यास्त : 07: 23 PM    तिथि : षष्ठी 10:21 AM तक उपरांत सप्तमी      नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी 08:54 AM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी                                                     राहुकाल : 03:54 PM से 05:39 PM तक     चन्द्रमा : सिंह राशि पर 03:23 PM तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा                                        व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, हनुमान पुजन दिवस



आज :: 01 :: 07 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। भाई-बहनों की मदद से आज आपको धन लाभ होगा। परिवार के किसी बड़े-बुजुर्ग की सलाह आपके काम आएगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए सचमुच कुछ खास करेगा। कारोबार में नई तकनीक पर खर्च बढ़ेगा। आपके सामने कई व्यावसायिक विकल्प हैं, निर्णय आपको लेना है। कान संबंधी रोग उभर सकता है। कोयला, तेल और खनिज व्यवसाय मुनाफे में रहेगा। विवाहित जातक अपने और साथी के बीच के संबंध में स्थिरता लाने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बात पर उनसे झगड़ा न करें बल्कि उन्हें समझने का प्रयास करें। जुलाई माह के पहले दिन सिंगल जातकों को प्यार में सफलता नहीं मिलेगी। शुभ रंग- पर्पल, शुभ अंक- 08


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज आप माता-पिता की सहयोग से धन प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को विस्तार मिल सकता है। व्यस्त जिंदगी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने पसंदीदा काम कर पाएंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। विदेश में शिक्षा लेने की इच्छा हो सकती है। फिजूल सोचना बंद करें। व्यवसाय में साझेदार से मनमुटाव होगा। आप किसी पर भी बहुत जल्दी विश्वास कर लेते हैं। भावुकता में अपने मन की बात किसी को न कहें। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जीवनसाथी से बात करें। किस कारण आप दोनों के बीच परेशानियां बढ़ रही हैं उस पर विचार करें। इस समय घरवालों के साथ कहीं बाहर जाना सही नहीं रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें जुलाई माह के पहले दिन उनका कोई प्रिय दोस्त प्रपोज कर सकता है। शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 18


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज मिथुन राशि वाले आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को आज मनचाहा परिणाम मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा करने वालों को तरक्की मिल सकती है। आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे। प्रोफेशन बदलने का मन होगा। मनचाही सफलता न मिलने से तनाव में रहेंगे। मित्रों से मतभेद संभव है। पढ़ाई में ध्यान कम लगेगा। समय रहते अपनी संगत बदलें, नहीं तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। जुलाई माह के पहले दिन सिंगल जातकों के लिए शादी का कोई रिश्ता नहीं आएगा। विवाहित जातकों को घरवालों से दूर जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का सुनहरा अवसर मिलेगा। शुभ रंग- चमकीला, शुभ अंक- 09


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)): आज कर्क राशि वालों को माता-पिता के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। धन के खर्च की अधिकता के कारण मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सकारात्मक नजरिया आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने पसंदीदा काम कर पाएंगे। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कार्य की अधिकता रहेगी। आज सारे ज़रूरी काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कर्ज संबंधी मामले हल होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। अविवाहित जातकों का रिश्ता जुलाई माह के पहले दिन हनुमान जी की कृपा से तय हो सकता है। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनका साथी उन्हें मंगलवार को किसी खास जगह पर लेकर जा सकता है। जहां पर वह आपसे शादी करने की इच्छा जाहिर करेंगे। शुभ रंग- पिंक, शुभ अंक- 27


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज आपको अपने दिमाग पर ज्यादा जोर नहीं डालना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर धन पर चर्चा कर सकते हैं और अपने भविष्य के लिए अपने धन की योजना बना सकते हैं। अपने परिवार को उचित समय दें। आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ प्यार करने का भरपूर समय मिलेगा, लेकिन सेहत खराब हो सकती है। मानसिक शांति का अनुभव होगा। विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक रीति-रिवाजों को नज़रअंदाज़ न करें, यह जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खर्च बढ़ेगा। जिन लोगों के माता-पिता उनके लिए रिश्ता तलाश कर रहे हैं, जुलाई माह के पहले दिन उन्हें गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। विवाहित जातक अपने विचारों को जीवनसाथी के सामने खुलकर साझा करें और एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 01


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज आपको अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए। शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए अपने दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। ऋण चुकाने में सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़े व्यावसायिक लाभ संभव है। नौकरी के चलते अपने अधिकारियों से विवाद होगा। आंख संबंधी तकलीफ हो सकती है, सावधानीपूर्वक कार्य करें। अविवाहित जातकों के लिए जुलाई माह के पहले दिन किसी करीबी रिश्तेदार के घर से शादी का रिश्ता आ सकता है। यदि मंगलवार को आप अपने प्रेम जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं तो पहले साथी को जरूर बताएं। साथ ही उनकी राय लें। शुभ रंग- संतरी, शुभ अंक- 09


तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज आपके स्वभाव में विनम्रता बनी रहेगी। अगर आप पैसों से जुड़े किसी मामले में फंसे थे तो आज कोर्ट आपके पक्ष में फैसला सुनाएगा। इससे आपको आर्थिक लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य की मदद से आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को गलत समझ सकते हैं, जिसके कारण आप पूरे दिन परेशान रह सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यावसायिक यात्रा होगी। नए व्यावसायिक अनुबंध लाभकारी होंगे। सभी के लिए सुलभ रहें और नम्र भी। दिन खत्म होने से पहले विवाहित जातकों को साथी संग बातचीत करने का मौका मिलेगा, जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। जो लोग लंबे समय से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, उनकी शादी की बात चल सकती है। शुभ रंग- भूरा, शुभ अंक- 17


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज आपको निराशा से बचना चाहिए और कार्यस्थल पर अपना टैलेंट दिखाने से पीछे नहीं हटना चाहिए। दोस्त आपका दिन खुशनुमा बना देंगे क्योंकि वे शाम के लिए कुछ रोमांचक प्लानिंग बनाएंगे। कार्यस्थल पर दिन को शानदार बनाने में आपकी एनर्जी आपका सपोर्ट करेगी। आज आप अपने जीवन का सबसे अच्छा समय अपने जीवनसाथी के साथ बिताएंगे। कार्यस्थल पर तनावपूर्ण माहौल रहेगा। आर्थिक मामले यथावत रहेंगे। बुरे कामों का बुरा नतीजा मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। संतान की वजह से शर्मिंदा होना पड़ सकता है। जुलाई माह के पहले दिन शादीशुदा जातकों का किसी तीसरे व्यक्ति के कारण झगड़ा हो सकता है। यदि आपने अपने साथी की भावनाओं का सम्मान नहीं किया तो ये रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए खत्म भी हो सकता है। शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 12


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज आपको किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप पैसों से जुड़े किसी मामले में फंसे थे तो आज कोर्ट आपके पक्ष में फैसला सुनाएगा। इससे आपको आर्थिक लाभ होगा। दिन के अंत में व्यापारियों को अच्छी डील मिल सकती है। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। अपने फिजूल खर्च को रोकें। रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ के योग हैं। नौकरी में विघ्न आ सकता है। नए कारोबार में संभलकर और सतर्कता से काम करें। पारिवारिक विवाद संभव है। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने प्रेमी के साथ किसी खास जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। जहां का रोमांटिक माहौल आपके रिश्ते को ताजा करेगा। जुलाई माह का पहला दिन विवाविहत जातकों के लिए रोजाना की तरह सामान्य रहने वाला है। शुभ रंग- ग्रे, शुभ अंक- 25


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) : आज आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। जरूरत पड़ने पर फाइनेंसशियल एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। फैमिली के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपने काम पर फोकस करें। नए कार्य की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे। रिलेशनशिप की दिक्कतें दूर होंगी। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। भाग्योदय के योग बन रहे हैं। जो भी करें पूरी मेहनत और विश्वास से करें, सफलता मिलेगी। साहित्यकार, लेखक और मंच से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे। विवाहित मकर राशिवालों का दिन रोजाना की तरह सामान्य रहने वाला है। शाम से पहले जीवनसाथी से बात नहीं हो पाएगी, लेकिन उसके बाद वो अपना पूरा समय आपको देंगे। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए जुलाई माह के पहले दिन किसी दोस्त के घर से रिश्ता आ सकता है। शुभ रंग- संतरी, शुभ अंक- 11


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए और ऑफिस में सभी के साथ अच्छा व्यवहार करें। आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। जीवनसाथी का साथ व स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। करियर में लाभकारी बदलाव लाएंगे। व्यापारियों को व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। रुक-रुक कर हो रहे कार्य से परेशान रहेंगे। पारिवारिक माहौल अनुकूल नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। वाहन पर खर्च होगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान होंगे। नए दोस्त बनेंगे। विवाहित कुंभ राशिवालों के प्रेम जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल के कारण परेशानियां उत्पन्न होंगी। अगर आपने इस समय अपने साथी का साथ नहीं दिया तो ये रिश्ता धीरे-धीरे कमजोर होता चला जाएगा। सिंगल लोगों का दिन रोजाना की तरह दोस्तों के साथ व्यतीत होगा। शुभ रंग- काला, शुभ अंक- 08


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज आपको महत्वपूर्ण फैसला लेते समय दूसरों की फीलिंग्स का ध्यान रखना चाहिए। आपको मानसिक तनाव भी देगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। आज कार्यस्थल पर आपकी मुलाकात किसी अद्भुत व्यक्ति से हो सकती है। आपका जीवनसाथी आज आपको कोई बढ़िया सरप्राइज दे सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। व्यापार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को नई ज़िम्मेदारी मिलेगी। करियर में बेहतर प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है। आर्थिक पक्ष अनुकूल होगा। विवाहित कपल का साथी संग भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। वो आपसे अपने प्यार का इजहार करेंगे और आपको खुश करने के लिए तमाम प्रयास करेंगे। जो लोग सिंगल हैं, उनकी जन्म कुंडली में जुलाई माह के पहले दिन विवाह का योग है। शुभ रंग- ग्रीन, शुभ अंक- 03


कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


सोमवार, 30 जून 2025

एक जुलाई से बंद रहेंगी झारखण्ड में शराब की खुदरा दुकानें

कम से कम तीन दिनों तक खुदरा दुकानों से शराब की बिक्री प्रभावित रहने की संभावना

रांची (Ranchi)। राज्य में एक जुलाई से शराब की खुदरा दुकानें बंद रहेंगी। दुकानों के बंद होने की वजह शराब दुकानों का हस्तांतरण है। हस्तांतरण की वजह से खुदरा दुकानों से शराब की बिक्री कम से कम तीन दिनों तक प्रभावित रहने की संभावना है।


राज्य में खुदरा शराब बिक्री की कुल 1453 दुकानें हैं। वर्तमान नीति के तहत प्लेसमेंट एजेंसियों को 30 जून तक ही खुदरा शराब दुकानों से शराब बेचने की अनुमति है। राज्य में 30 जून तक खुदरा शराब की बिक्री सरकार करती थी।


नयी उत्पाद नीति में शराब की खुदरा बिक्री के लिए दुकानों की नीलामी का प्रावधान किया गया है। दुकानों की नीलामी के लिए प्लेसमेंट एजेंसियों से दुकानों को बिवरेजेज कॉरपोरेशन के हवाले करने की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी। इस दौरान शराब की खुदरा बिक्री बाधित रहेगी।

हत्या कांड के चार आरोपियों को अदालत ने किया रिहा, अधिवक्ता बचाव पक्ष ने कहा 'फैसला' स्वागत योग्य

न्याय की हुई जीत : अधिवक्ता महीप मयंक

गिरिडीह(Giridih)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ हरिओम कुमार की अदालत ने सोमवार को हत्या के चार आरोपियों को रिहा कर दिया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता महीप मयंक ने फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह न्याय की जीत है।



घटना देवरी थाना अंतर्गत खैरोडीह गांव की है। इस कांड के सूचक मनोरमा देवी के बयान पर 24 जुलाई 2009 को भारतीय दंड विधान की धारा 302 के तहत अभियुक्त मुस्लिम अंसारी, वारिस खान, ललन सिंह यादव और छोटू खान के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई थी।

प्राथमिक में सूचक ने आरोप लगाया कि 27 जुलाई 2009 को रात 8:00 बजे मृतक बाबूलाल साहू अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। बहू को बचाने के लिए जब मृतक की मां सामने आई तो मृतक ने अपनी मां के साथ मारपीट किया। जिससे नाराज चारों अभियुकतों ने बाबूलाल साहू के साथ बुरी तरह से मारपीट किया उसके छाती पर चढ़ कर रौंद दिया था ,जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां वह 23 जुलाई को ठीक होकर अपना गांव लौटा, तो बाबूलाल अभियुक्तों के पास अपने इलाज में खर्च हुए पैसे मांगने गया। इस पर पुनः अभियुक्तों ने रात में उसके साथ मारपीट किया। जिससे 24 जुलाई की रात बाबूलाल की मृत्यु हो गई।


अभियोजन की ओर से सूचक समेत रेखा देवी, प्रतिमा देवी, मनोज साव, भैरो साव, लेखो, साव, लाटो साव, बैजनाथ शाव, द्वारिका महतो, अलखी देवी, मोहम्मद अलाउद्दीन, ठाकुर पासवान, पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉक्टर सी के शाही एवं कांड के की गवाही कराई गई थी। इन 15 साक्षियों में 6 साक्षियों को अभियोजन ने पक्ष द्रोही घोषित कर दिया था। सूचक पक्ष की ओर से अधिवक्ता बाल गोविंद साव ने कहा कि एक जघन्य क्रूर हत्या है। मामूली बात पर चार लोगों ने बाबूलाल साहू की पीट कर हत्या कर दी।

वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता महीप मयंक ने विस्तार से अभियुक्तों का पक्ष रखा। कहा कि इस कांड में हत्या का कोई मोटिव नहीं है। और ना ही अभियुक्तों का कोई आपराधिक पृष्ठभूमि है। केवल बाबूलाल के मौत के बाद यह झूठी कहानी अभियोजन की ओर से गढी गई। बड़ा सवाल यह है कि कोई यदि अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करेगा तो गांव वाले उसकी हत्या क्यों कर देंगे? उन्होंने कहा कि जिन साक्षियों ने अपने बयान दिए हैं उनका अदालत में आचरण भी संदिग्ध दिखा। वे साक्षी स्वाभाविक साक्षी नहीं माने जा सकते। इतना ही नहीं साक्षियों के बयान में भी भारी अंतर विरोध है। अभियोजन अपने मामले को साबित करने में पूरी तरह से विफल रहा। बल्कि यह बात सामने आई कि केवल भया दोहन के लिए यह सारी रचना किया गया। बचाव पक्ष की ओर से महीप मयंक के साथ अधिवक्ता सदाकत हुसैन उर्फ बब्बन खान ने भी बहस किया था। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा था। सोमवार को खचाखच भरे अदालत में न्यायाधीश ने यह फैसला सुनाया। अदालत के फैसले आने के बाद अभियुक्ततो के चेहरे पर भी राहत देखी गई।