रविवार, 6 अप्रैल 2025

आज 06 अप्रैल ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 06 :: 04 :: 2025, रविवार

06अप्रैल 2025 :  आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार दिन है। आज नवमी तिथि शाम 7 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का नौवां दिन है। आज देवी दुर्गा के नौवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा, पुष्य नक्षत्र और सुकर्माण योग के संयोग में होगी। साथ ही आज राम नवमी भी मनाई जाएगी। 6 अप्रैल को शाम 6 बजकर 55 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर सोमवार सुबह 6 बजकर 25 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि, जिसे राम नवमी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में अत्यंत ही पावन और शुभ दिन माना जाता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है और भगवान श्री राम का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। आज रविवार को सूर्यदेव को अर्घ्य देना न भूलें।




चैत्र नवरात्रि हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष का एक प्रमुख पर्व है, जो वसंत ऋतु में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक मनाया जाता है। नवमी तिथि को नवरात्रि की अंतिम तिथि मानी जाती है, जिसे राम नवमी के रूप में भी व्यापक रूप से मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इस दिन भक्त व्रत का समापन करते हैं, मां सिद्धिदात्री की विधिपूर्वक पूजा करते हैं तथा कन्या पूजन के माध्यम से माता के नौ रूपों को भक्ति भाव से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। नवमी तिथि का पंचांग विशेष रूप से शुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी प्रदान करता है, जो पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन, व्रत पारण और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। पंचांग के अनुसार दिनचर्या, निर्धारित करना सनातन धर्म में प्राचीन परंपरा का हिस्सा रहा है।



आज का पंचांग: 06 अप्रैल 2025, दिन : रविवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  बसंत
महीना       : चैत्र        पक्ष  :  शुक्ल पक्ष 
सूर्योदय : 06: 05 AM, सूर्यास्त : 06: 42 PM
तिथि : नवमी 07:23 PM तक उपरांत दशमी 
नक्षत्र :  पुष्य
राहुकाल : 05:07 PM से 06:40 PM तक
चन्द्रमा : कर्क राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, चैत्र नवरात्रि का महानवमी, रामनवमी, स्वामीनारायण जयंती, श्री महातारा जयंती



आज :: 06 :: 04 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अद्भुत आत्मविश्वास से भरे नजर आएंगे। माता-पिता के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनका सम्मान करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में यदि कोई कड़वाहट थी तो वह भी आज दूर हो सकती है। आपका जीवनसाथी आज आपको किसी धार्मिक कार्य में ले जा सकता है। आपके प्रेम जीवन में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आज आपका शुभ अंक 9 है। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आय के नए स्रोत खोजवे का प्रयास करें। व्यापारियों को ग्राहकों की प्रतिक्रिया पर ध्यान देना होगा। नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य के पूरा होने से राहत महसूस करेंगे।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। माता-पिता विदेश में बसे अपने बच्चों से मिलने जाने के बारे में सोच सकते हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्य क्षमता को नई ऊर्जा देगा। अगर आप किसी के साथ नए रिश्ते में हैं तो आपको उन्हें समय देना होगा। आज आपका लकी रंग नारंगी है। आज आपका लकी नंबर 5 है। अगर आप अपनी मौजूदा भूमिका में अटके हुए महसूस करते हैं तो वए रास्ते पर विचार करें। आर्थिक रूप से यह बेहतर विकल्प हो सकता है। बिजनेस में आपके कुछ दुश्मन आपके
खिलाफ कोई नई साजिश रच सकते हैं, सावधान रहें। काम को पूरा करने के लिए आपको सही तरीके की जरूरत होगी, शॉर्टकट से बचें। ऑफिशियल काम आसानी से पूरे होंगे।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायी रहेगा। किसी काम में जीत मिलने के बाद अहंकार और अभिमान आप पर हावी हो सकता है, सावधान रहें। आज आपका जीवनसाथी आपको डिनर पर ले जा सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग प्रिय के व्यवहार से थोड़े निराश होंगे। आज आपका लकी नंबर 8 है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के आपके प्रयास तेज हो सकते हैं। आज आप किसी से बिजनेस डील के लिए फोन पर बात कर सकते हैं। आज अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।




कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। अपने प्रति अपने करीबियों का प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा खाना खाएंगे और कुछ बढ़िया बातचीत का आनंद लेंगे। प्यार और जंग में सब जायज है लेकिन अपने बीच के मतभेदों को सुलझाने के लिए अपने कूटनीतिक दृष्टिकोण का इस्तेमाल करें। चाहे वह पार्टनर के साथ हो या संभावित पार्टनर के साथ। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज आपके खर्च बढ़ने की संभावना है। बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने की उम्मीद है। नौकरी से जुड़े लोगों को अपनी मेहनत और लगत से प्रमोशव या चेतव वृद्धि मिलने की संभावना है।




सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से शानदार रहने वाला है। सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी को डिनर पर आमंत्रित करके आप खुश होंगे। आपके दबंग व्यबहार के कारण जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, सावधान रहें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज शेयर सट्टा आदि जैसे जोखिम भरे काम में किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। महिलाएं अगर गृह उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिशियल कामों के प्रति फोकस बठाने की जरूरत है।



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में अच्छा साबित हो सकता है। आप अपनी बात लोगों तक पहुंचाने में सफल रहेंगे। घर में किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर चिंता होने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच सुख-शांति का माहौल रहेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी दिलचस्प रहेगा। आप किसी पर कश हैं और शक्तिशाली शुक्र आपको कुछ अच्छी ऊर्जा भेज रहा है; आप उनसे संपर्क करने के लिए काफी साहसी महसूस कर सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 6 है। आपकी आय में वृद्धि होने लगी है, वित्तीय स्तर पुनः मजबूत होने की उम्मीद है। व्यवसाय से संबंधित अटके हुए काम पुनः शुरू हो सकेंगे। आप अपनी योजना से धन की आमद आसानी से बढ़ा सकेंगे। आपका करियर एक नए रूप में उभरेगा, आप अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर बाजार में कुछ नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।




तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज शनिदेव के मंत्रों का जाप करना आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी की बातों को दिल पर न लें, खुद पर भरोसा रखें। अपने आलस्य और समय की पाबंदी की कमी के कारण आप खुद को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं, सावधान रहें। आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवन में वए प्रेम संबंधों की पहल से आपको खुशी मिलेगी। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज आप धन लाभ को लेकर व्यस्त और
गंभीर रहेंगे। मनोरंजन के साधनों पर ज्यादा खर्च करने से बचें। व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आपको लग सकता है कि कोई आपके काम पर ध्यान नहीं दे रहा है, लेकिन इससे आपकी क्षमता मजबूत होगी।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपके जीवन में कोई बड़ी खुशी आने वाली है। आप किसी बाहरी गतिविधि में भाग ले सकते हैं। आपको किसी की कही हुई बात पर विश्वास करने से बचना चाहिए। आप में से कुछ लोग अपने दाम्पत्य जीवन में स्थिरता लाने का प्रयास करेंगे। प्रेमी आज रोमांस से भरपूर रह सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज आप आर्थिक रूप से कल की तुलना में बेहतर कर रहे हैं। आप व्यवसाय में नए अवसरों का लाभ उठाकर योजनाएँ बनाएंगे, जिनका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े काम सावधानी से करें। काम के प्रति आपकी लगव से अधिकारी और वरिष्ठ लोग भी प्रभावित हो सकते हैं।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आकर आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। महिलाएं नए आभूषण खरीदने का मन बना सकती हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियों की बौछार हो सकती है। प्रेमी को खुश करने के लिए अधिक खर्च हो सकता है। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी चाहिए और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहिए। व्यवसाय में पब्लिक डीलिंग से जुड़े कार्यों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में आपके द्वारा बनाई गई प्लानिंग में आपको कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। ऑफिशियल कामों के लिए दिव सामान्य रहने वाला है।




मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तेदार किसी बात को लेकर आपकी तारीफ करेंगे। किसी का विरोध वन करें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। शादीशुदा लोग शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिवर का प्लान बनाएंगे। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आपका पार्टनर नोटिस करेगा कि आप थोड़े अलग तरीके से व्यवहार कर रहे हैं। आज आपका लकी नंबर 7 है। आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक बदलाय आना शुरू हो जाएगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से बिजनेस में आ रही रुकावटें दूर होंगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों को सावधानी से निपटाने की जरूरत है। अधिकारियों के लिए समय उपयुक्त है, आर्थिक मामलों में गति आएगी। आप कार्य क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं, तब तक अच्छे काम होते रहेंगे।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज आपको प्रसिद्धि मिलेगी। अपने आलस्य और समय की पाचंदी की कमी के कारण सावधान रहें। आपको अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। आज आप किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। गाय को रोटी और मिठाई खिलाना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज किए गए काम धन लाभ के लिए सफल रहेंगे। कोई व्यक्ति आपको उधार दिया हुआ पैसा लौटा देगा। आपको बिजनेस में दोस्तों से मदद मिल सकती है। कानूनी वियमों का पालन करना जरूरी है। जब तक आप कार्यस्थल पर।अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं, तब तक अच्छी चीजें होती रहेंगी।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आएगा। आज आप अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। घरेलू।समस्याओं से काफी हद तक राहत मिल सकती है। शाम को जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं, जहां आपके लुक की खूब तारीफ होगी। नवविवाहितों के लिए आज का दिन यादगार हो सकता है। प्यार का वशा पूरी रात चरम पर रह सकता है। आज आपका शुभ अंक 4 है। व्यवसाय/नौकरी: आज आपको शायद ही ध्यान आए, लेकिन आपका बैंक बैलेंस काफी बेहतर रहेगा। आप में से कुछ लोग आज नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में कदम बढ़ाने जा रहे हैं। किसी के साथ साझेदारी करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श कर लें। महिलाओं को अपने व्यवसाय या नौकरी में विशेष सफलता मिलेगी।



कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




शनिवार, 5 अप्रैल 2025

डीआरएम आसनसोल पहुंचे गिरिडीह, किया गिरिडीह रेलवे स्टेशन में बने आरपीएफ आउट पोस्ट का उद्घाटन

गिरिडीह (Giridih)। आसनसोल रेल डिवीजन के डीआरएम चेतनानंद सिंह शनिवार को गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गिरिडीह रेलवे स्टेशन परिसर में नवनिर्मित रेलवे सुरक्षा बल के भवन (आरपीएफ आउट पोस्ट) का फीता काटकर उद्घाटन किया। वहीं इस दौरान उन्होंने गिरिडीह रेलवे स्टेशन परिसर का भी औचक निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। 


मौके पर डीआरएम ने कहा कि रेल प्रशासन गिरिडीह रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर निरंतर प्रयासरत है। यात्रियों को बेहतर और समुचित सुविधाएं प्रदान कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महेशमुंडा स्टेशन के विकास को लेकर भी योजनाबद्ध तरीके से काम जारी है। आने वाले समय में यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।


वहीं गिरिडीह रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान डीआरएम श्री सिंह ने यह भी कहा कि यात्रियों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराना रेल प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन को ओर सुद्रढ़ बनाने हेतु अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 


मौके पर ऑपरेटिंग मैनेजर राजेश कुमार, स्टेशन मास्टर जाकिर हुसैन, शीर्षेन्दु सेन घोष सहित आसनसोल मंडल के कई अधिकारी मौजूद थे।


दुर्गा अष्टमी पर दुर्गा मण्डपों व पुजा पंडालों में पूजा अर्चना करने उमड़ पड़ी है श्रद्धालुओं की भीड़


गिरिडीह (Giridih)।
  चैत्र नवरात्रि के महाअष्टमी पर दुर्गा मन्दिरों व दुर्गा पंडालों में पुजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालु पूरी आस्था, निष्ठा और भक्ति के माँ दुर्गा की पुजा अर्चना करते दिख रहे हैं।


मान्यता है कि यदि अष्टमी के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा की जाए, तो विशेष फल की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस बार अष्टमी तिथि पर देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप मां गौरी की पूजा पुनर्वसु नक्षत्र और अतिगंदा योग के संयोग में हो रही है। जिस कारण इस पर्व का महत्व काफी बढ़ गया है। भक्त इस योग में ही पुजा कर अपनी मनोवांक्षित फलों की माँ दुर्गा से कामना कर रहे हैं।


शहरी क्षेत्र में छोटकी दुर्गा मंडप, कोलडीहा के सार्वजनिक चैती दुर्गा मंडप, मोहलीचुआं दुर्गा मंदिर, सेंट्रल पिट दुर्गा मंडप समेत अन्य देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में शनिवार को पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गे को बताश, पेड़ा, लड्डू, नारियल आदि का प्रसाद चढ़ाया और अपने परिवार के सुख, शांति, समृद्धि, यश और कृति की कामना की।



बता दें कि चैत्र नवरात्रि का पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार वसंत ऋतु में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इनमें अष्टमी तिथि का विशेष महत्व होता है, इसे दुर्गाष्टमी भी कहा जाता है। ये दिन मां दुर्गा के 8 वें स्वरूप मां महा गौरी की आराधना की जाती है। अष्टमी तिथि के दिन भक्त उपवास रखते हैं, दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं और कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। 


पंचांग की दृष्टि से, अष्टमी तिथि पर विशेष मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र, चंद्र राशि और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय अत्यंत ही महत्वपूर्ण होता है। इन तत्वों के आधार पर पूजा-पाठ और हवन करने से माता रानी की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। 



वक्फ बोर्ड की अकूत संपत्ति पर सरकारी नियंत्रण को लेकर मुस्लिम संगठनों में रोष

नए कानून के खिलाफ झारखंड में विरोध प्रदर्शन की तैयारी

रांची (Ranchi)। वक्फ संशोधन बिल के लोकसभा और राज्यसभा से पारित होने के बाद झारखंड सहित देशभर के वक्फ बोर्डों के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड, जिसके पास करीब 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति है, के गठन में अब सरकारी नियुक्तियों का प्रावधान होगा। नए नियमों के तहत बोर्ड अध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा, बल्कि सरकार द्वारा नामित किया जाएगा।


साथ ही बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति अनिवार्य होगी। वर्तमान में झारखंड वक्फ बोर्ड से 153 संस्थाएं संबद्ध हैं, लेकिन हजारों अनाधिकृत रूप से संचालित हो रही हैं। बोर्ड के सदस्य इबरार अहमद के अनुसार, अतिक्रमण और रिपोर्टिंग प्रणाली में कमी के कारण संपत्तियों से पर्याप्त आय नहीं हो पा रही है। उन्होंने देश भर में वक्फ संपत्तियों को लेकर हो रही चर्चा को बेबुनियाद बताया।


झारखंड अल्पसंख्यक वित्त और विकास निगम के निदेशक मुमताज खान ने संशोधन को संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने और राज्यपाल को ज्ञापन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्ति पूरी तरह से धार्मिक मामला है और इसमें गैर-मुस्लिमों की भागीदारी उचित नहीं है। वहीं, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने साफ कहा कि राज्य में नया कानून लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने केंद्र पर मुस्लिम संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा कि वक्फ की जमीन हमारे पूर्वजों की देन है और इसे छीनने की कोशिश की जा रही है।


राष्ट्रीय स्तर पर डीएमके जैसे दलों ने सुप्रीम कोर्ट में बिल को चुनौती देने की योजना बनाई है, जबकि सत्तापक्ष ने इसे गरीब मुस्लिमों के हित में ऐतिहासिक कदम बताया। नए कानून के तहत वक्फ बाय यूजर प्रावधान समाप्त होगा और केवल लिखित दस्तावेजों वाली संपत्तियों को मान्यता मिलेगी। देश भर में 9.4 लाख एकड़ वक्फ संपत्ति (1.2 लाख करोड़ रुपये मूल्य) के पारदर्शी प्रबंधन का सरकार दावा कर रही है।


हालांकि, मुस्लिम संगठनों का आरोप है कि यह कदम धार्मिक स्वायत्तता पर हमला है। झारखंड वक्फ बोर्ड की वित्तीय स्थिति पहले से ही चिंताजनक है, जहां अतिक्रमण और प्रबंधन की कमजोरियों के कारण घाटा बना हुआ है। बोर्ड से जुड़ी संस्थाएं समय पर आय-व्यय का ब्योरा नहीं देती हैं, जिससे 7% अंशदान भी नहीं मिल पा रहा है।