गुरुवार, 20 मार्च 2025

गिरिडीह कॉलेज में हुआ दो दिवसीय "विकसित भारत युवा संसद" कार्यक्रम का आगाज

शामिल हुए आर के महिला कॉलेज व सरिया कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ एनवाईके के युवा कार्यक्रम अधिकारी 

गिरिडीह (Giridih)।  युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से गिरिडीह कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई 1 द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय “विकसित भारत युवा संसद 2025" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  



कार्यक्रम के पहले दिन गुरुवार को नेहरू युवा केन्द्र (एनवाईके) के युवा कार्यक्रम अधिकारी रवि कुमार मिश्र, गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज  कुमार, आर.के. महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मधुश्री सेन सान्याल, सरिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार लाल, साहित्यकार डॉ. छोटू प्रसाद, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की संयुक्त सचिव डॉ निकिता गुप्ता, अधिवक्ता अमित सिन्हा, प्रोफेसर मृगेंद्र नारायण सिंह एवं डॉ बलभद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।



श्वेता सिंह, सोनू कुमार एवं अमित कुमार के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारम्भ रिद्धि, लक्ष्मी, काजल व रिया सिंह द्वारा प्रस्तुत गणेश बंदना एवं साजन पाठक द्वारा गाये स्वागत गीत से किया गया। 


मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम आयोजित करा  2047 के विकसित भारत के सपनों को एक मजबूत आधार प्रदान करने की सशक्त कोशिश कर रहा हैं। इसी उद्देश्य के तहत गिरिडीह में“विकसित भारत युवा संसद 2025" कार्यक्रम आयोजित किया गया है। गिरिडीह कॉलेज को इस कार्यक्रम हेतु नोडल जिला सेंटर बनाया गया है। जिसमें गिरिडीह एवं कोडरमा जिले के प्रतिभागी शामिल हुए हैं। 



कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने "एक राष्ट्र एक चुनाव" विषय पर निर्धारित 3 मिनट में अपने अपने विचार प्रस्तुत किये। जिसका निर्णायक मंडली में शामिल डॉ निकिता गुप्ता, अधिवक्ता अमिता सिन्हा, डॉ मधुश्री सान्याल, डॉ छोटू प्रसाद, डॉ संतोष कुमार लाल ने सराहना की। साहित्यकार डॉ. छोटू प्रसाद ने प्रतिभागियों को रचनात्मक सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने हेतु प्रेरित किया। वहीं डॉ. संतोष कुमार लाल और डॉ. मधुश्री सेन सान्याल ने छात्रों को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी की महत्ता को समझाया। वहीं अतिथियों ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक मंच बताया।


कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन अनुराग सागर एवं सुशांत मंडल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई 1 के स्वयंसेवक सुजल कुमार, सजन पाठक, कौशल सिंह, सुधांशु अग्रवाल, रिया सिंह, काजल कुमारी, काजल मंडल, अनुराग सागर, सलोनी कुमारी, दीपाली कुमारी, पायल कुमारी, लक्ष्मी कमारी, अंकित कुमार, जय, राहुल प्रकाश, लाडली परवीन, चांदनी परवीन आदि की भूमिका सराहनीय रही।

जमुआ में हुये डकैती कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो डकैत गिरफ्तार

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त बिहार के जमुई जिला के हैं निवासी 


गिरिडीह(Giridih)। जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में हुए डकैती कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी गंगाधर पासवान, पिता भालका पासवान, ग्राम लाहाबन कल्याणपुर, थाना सिमुलतल्ला, जिला जमुई, बिहार एवं निक्कु कुमार पासवान उर्फ  रिन्कु कुमार पासवान पिता नागेश्वर पासवान, सा छाेटकीठाडी (मानसीडीह), थाना चन्द्रमण्डी, जिला जमुई बिहार शामिल हैं। उक्त जानकारी गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर दी। 



एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त निक्कु पासवान के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किया गया सब्बल, तीन मोटरसाईकिल, लूटा गया पैसा एवं जेवरात तथा वादी का मोबाईल बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि कांड में शामिल दोनो अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई थानों में केस दर्ज है। दोनो गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया साथ ही इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्ताें की गिरफ्तार हेतु पुलिस छापामारी कर रही है। 

        जब्त की गयी मोटरसाइकिल


बता दें कि बीते 7 मार्च की रात्रि करीब 01ः30 बजे जमअुा थानान्तर्गत रेलवे स्टेशन के समीप शुभम किराना दुकान-सह-मकान का शटर काट कर 06 अज्ञात अपराधमकर्मी द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर दुकान संचालक के माता-पिता संग मारपीट कर 08 लाख रूपया नकदी एवं सोना-चाॅदी के जेवरात की डकैती की घटना को अंजाम दिया था।


इस संबंध में दुकान संचालक मनोज कुमार साव, पिता श्याम सुन्दर साव, साकिन हरला, थाना जमुआ,  के लिखित आवेदन पर जमुआ थाना कांड संख्या 49/2025, दिनांक 08.03.2025 में धारा 310(2) BNS 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया।


काण्ड के त्वरित उद्भदेन हेतु एसपी डॉ बिमल कुमार ने अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम द्वारा कांड का उद्भदेन कर डकैती में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।