गिरिडीह(Giridih)। जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में हुए डकैती कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी गंगाधर पासवान, पिता भालका पासवान, ग्राम लाहाबन कल्याणपुर, थाना सिमुलतल्ला, जिला जमुई, बिहार एवं निक्कु कुमार पासवान उर्फ रिन्कु कुमार पासवान पिता नागेश्वर पासवान, सा छाेटकीठाडी (मानसीडीह), थाना चन्द्रमण्डी, जिला जमुई बिहार शामिल हैं। उक्त जानकारी गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर दी।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त निक्कु पासवान के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किया गया सब्बल, तीन मोटरसाईकिल, लूटा गया पैसा एवं जेवरात तथा वादी का मोबाईल बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि कांड में शामिल दोनो अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई थानों में केस दर्ज है। दोनो गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया साथ ही इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्ताें की गिरफ्तार हेतु पुलिस छापामारी कर रही है।
बता दें कि बीते 7 मार्च की रात्रि करीब 01ः30 बजे जमअुा थानान्तर्गत रेलवे स्टेशन के समीप शुभम किराना दुकान-सह-मकान का शटर काट कर 06 अज्ञात अपराधमकर्मी द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर दुकान संचालक के माता-पिता संग मारपीट कर 08 लाख रूपया नकदी एवं सोना-चाॅदी के जेवरात की डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
इस संबंध में दुकान संचालक मनोज कुमार साव, पिता श्याम सुन्दर साव, साकिन हरला, थाना जमुआ, के लिखित आवेदन पर जमुआ थाना कांड संख्या 49/2025, दिनांक 08.03.2025 में धारा 310(2) BNS 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया।
काण्ड के त्वरित उद्भदेन हेतु एसपी डॉ बिमल कुमार ने अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम द्वारा कांड का उद्भदेन कर डकैती में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें